दिनदहाड़े बस से युवक का अपहरण करने के मामला, गांव मूंदी के ग्रामीण SP से मिलने जिला सचिवालय पहुंचे
Rasooli, Haryana:रेवाड़ी जिला में दिनदहाड़े बस से एक युवक के अपहरण मामले में गांव की सरपंच व देवर सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण गुस्सा है। गांव मूंदी के लोग शुक्रवार SP से मिलने जिला सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में पुलिस दबाव में काम कर रही है। घटना के 10 दिन बाद भी अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों द्वारा मामले में फैसला न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने SP शशांक कुमार सावन से मुलाकात की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
