Back
रेवाड़ी मंडी में बारिश से सरसों बर्बाद, व्यवस्थाओं पर सवाल उठे
NZNaveen Zee
Mar 20, 2026 10:45:54
Rewari, Haryana
रेवाड़ी मंडी में बारिश से भीगी सरसों की फसल.....मंडी प्रशासन के व्यवस्था संबंधी दावों की खुली पोल....खुले में रखी थी, महिलाओं ने छलनी से बहने से बचाई.....पेड़ टूटे, शहर में जगह -जगह जल भराव.... बस अड्डे पर भी भरा पानी......रेवाड़ी मंडी में बारिश से सरसों बर्बाद, व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। अनाज मंडी में खुले में रखी हजारों क्विंटल सरसों पानी में बह गई। जिससे मंडी प्रशासन के व्यवस्था संबंधी दावों की पोल खुल गई। जहां एक और मंडी में सरसों भीगी तो वहीं पूरे शहर में जगह-जगह पेड़ टूटे और जल भराव हो गया। दक्षिण हरियाणा का पीला सोना कही जाने वाली सरसों की उपज मंडी में भीगने से खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों को अपनी फसल फड़ की बजाय सड़कों पर रखने को मजबूर होना पड़ा, जिसके कारण बारिश में उनकी साल भर की मेहनत बह गई।बारिश के बाद मंडी में महिलाएं पानी से छलनी की मदद से सरसों निकालती दिखीं, वहीं श्रमिक भी बरसात के पानी से सरसों को इकट्ठा करते नजर आए। हालात इतने खराब थे कि सरसों बहकर सड़कों पर तैर गई और वाहनों के टायरों के नीचे आकर पिस गई।यह घटना मंडी प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाती है। हालांकि यह एक प्राकृतिक आपदा थी, लेकिन बारिश अचानक नहीं आई। मौसम विभाग ने 18, 19 और 20 मार्च को बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। इसके बावजूद समय रहते व्यवस्थाओं को दुरुस्त क्यों नहीं किया गया, यह एक बड़ा प्रश्न है।इस संबंध में अनाज मंडी सचिव मनीष कुमार ने बताया कि व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारी बारिश और तूफान के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। मंडी में अब तक करीब 9 हजार क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowMar 20, 2026 11:51:090
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 20, 2026 11:50:500
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 20, 2026 11:50:340
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 20, 2026 11:49:580
Report
0
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 20, 2026 11:49:260
Report
RMRam Mehta
FollowMar 20, 2026 11:49:050
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 20, 2026 11:48:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 11:48:310
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 20, 2026 11:47:480
Report
SKSanjeev Kumar
FollowMar 20, 2026 11:47:100
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 20, 2026 11:46:340
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 20, 2026 11:46:190
Report