Back
सुपौल नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल खत्म, साफ सफाई वापस शुरू
SJSubhash Jha
Mar 20, 2026 11:50:34
Supaul, Bihar
नगर परिषद सुपौल में सफाई कर्मी का हड़ताल ख़त्म, चेयरमैन ने कहा आम लोगों को हो रही कठिनाई को लेकर लिया गया यह निर्णय. सुपौल में नगर परिषद के सफाई कर्मियों और पुलिस के बीच विवाद के कारण सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में पांच दिन से साफ सफाई व्यवस्था ठप्प रही. जिसके बाद आज सुपौल नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा ने मिडिया को बताया की आज से हड़ताल ख़त्म कर दी गई है, और साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, कहा की कल ईद है ऐसे में सम्बंधित इलाके में साफ सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है, शहर के आम लोग भी गंदगी के कारण परेशान हो रहे हैं, इसको देखते हुए तत्काल सफाई कर्मी से मिलकर हड़ताल ख़त्म करने के लिए उसे मनाया गया, जिसके बाद साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है. दरअसल 15 मार्च को वार्ड नंबर 22 में नाला निर्माण कार्य के दौरान एक सफाई कर्मी के साथ कथित मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में सफाई कर्मियों ने सदर थाना और एससी-एसटी थाना में आवेदन भी दिया, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मियों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित सफाई कर्मियों ने थाने के गेट पर कचरा रखकर जाम कर दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि पुलिस ने उसी रात नगर परिषद के हेड क्लर्क असजद आलम के घर छापेमारी कर सफाई मैनेजर देवाशीष मिश्रा समेत कई लोगों को उठाकर थाने ले गईं, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना से नाराज सफाई कर्मियों ने उसी दिन से हड़ताल शुरू कर दी, लगातार पांच दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। मालुम हो कि दो दिन पहले ही DM के समुचित आश्वासन पर सफाई कर्मी द्वारा हड़ताल ख़त्म करने का आश्वासन भी दिया था बाबजूद साफ सफाई कार्य बंद रही, जिसके चलते शहर में जगह जगह कचरे का ढेर लग गया. इस बीच आज नगर परिषद के चेयरमेन राघवेंद्र झा सहित कार्यपालक अधिकारी और वार्ड पार्षदो ने सभी सफाई कर्मियों से हड़ताल ख़त्म करने का आह्वान किया जिसके बाद सफाई कर्मी का हड़ताल ख़त्म हो गई है और अब साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 13:04:080
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 20, 2026 13:02:580
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 20, 2026 13:02:390
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 20, 2026 13:02:210
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 20, 2026 13:01:580
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 20, 2026 13:01:400
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 20, 2026 13:01:210
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 20, 2026 13:01:040
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 20, 2026 13:00:450
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 20, 2026 13:00:170
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 20, 2026 12:53:40555
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 20, 2026 12:53:23451
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 20, 2026 12:53:02515
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 20, 2026 12:52:47478
Report