132101
समालखा में संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, नगरपालिका को नगर परिषद बनाने की मांग
Samalkha, Haryana:समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को एसडीएम की मार्फत ज्ञापन भिजवाकर समालखा नगरपालिका को भंग करके इसे नगर परिषद बनाने और सभी 22 अवैध कालोनियों को अप्रूव करने की मांग की है। संघर्ष मोर्चा ने मांग पूरी न होने पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है। मोर्चा संयोजक एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कामरेड पीपी कपूर की अगुवाई में मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अमित कुमार को सीएम के नाम लिखित मांग पत्र सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा: रास्ते के विवाद पर चाचा-भतीजे की मारपीट, आठ घायल, मामला जांच में
Nawada, Bihar:नवादा नगर थाना क्षेत्र में रास्ते और गाली-गलौज के विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच जमकर मारपीट हो गई। खूनी संघर्ष में महिला और युवती समेत दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जख्मी रोहित कुमार ने अपने चाचा ईश्वरी यादव और उनके परिवार के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोहित के अनुसार, वह रास्ते से जा रहे थे। रास्ता सरकारी जमीन पर होने की बात कहते हुए उन्हें वहां से जाने से रोका गया और गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन बैठी हुई थी। इसी दौरान उसे गाली दी गई। विरोध करने पर रोहित कुमार समेत चार लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट: अंतरधार्मिक लिव-इन पर सुरक्षा के निर्देश, परिजनों की धमकियों से जूझती युवतियां
Prayagraj, Uttar Pradesh:अंतर धार्मिक लड़कियों के बीच लिव इन रिलेशन का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, परिवार से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग को लेकर दोनों लड़कियों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, दोनों लड़कियों के अंतर धार्मिक होने के चलते हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें। अभी तक आपने लड़के और लड़कियों की प्रेम कहानी में परिजनों के बाधा बनने की बात सुनी होगी। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में ऐसा अनोखा और अजीबोगरीब मामला पहुंचा है, जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दो साल पहले तक नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली वाराणसी की फरीदा अंसारी और छत्तीसगढ़ की प्रगति कुशवाहा के लिव इन रिलेशन में रहने के फैसले ने न सिर्फ उनके परिजनों को हैरान और परेशान कर दिया है, बल्कि अंतर धार्मिक होने के चलते दोनों लड़कियों के इस फैसले पर हाईकोर्ट के सरकारी वकील ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि हाईकोर्ट ने फौरी तौर पर दोनों की आशंका को देखते हुए बालिग होने के आधार पर सुरक्षा के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। बता दे कि वाराणसी की फरीदा अंसारी और छत्तीसगढ़ की प्रगति कुशवाहा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। दोनों ने अपनी याचिका में कहा है कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से दोनों एक साथ रह रही हैं। लेकिन दोनों के परिजन उनकी निजी जिंदगी में बाधा बन रहें हैं, उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, दोनों को अलग करने की कोशिश की जा रही है। जस्टिस गौतम चौधरी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए फौरी तौर पर बालिग होने के आधार पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले को भी सुरक्षित रख लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचियों की तरफ से पेश अधिवक्ता महेंद्र यादव ने बताया कि करीब 2 साल पहले फरीदा अंसारी वाराणसी से छत्तीसगढ़ में नीट परीक्षा की तैयारी करने के लिए गई थी। जहां पर प्रगति कुशवाहा के घर में किराए पर कमरा लेकर वह रहती थी, इसी दौरान दोनों के बीच बेहद घनिष्ठ संबंध बन गए और यह घनिष्ठ संबंध धीरे-धीरे आपसी प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। मौजूदा समय में वाराणसी में दोनों एक साथ रहकर जॉब कर रहीं हैं। लेकिन दोनों के परिजन उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिसमें सुरक्षा की मांग को लेकर फरीदा अंसारी और प्रगति कुशवाहा की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को फरीदा अंसारी और प्रगति कुशवाहा कोर्ट के सामने पेश हुई। इस दौरान दोनों की तरफ से कहा गया कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से ल liv इन रिलेशन में रह रही है। याचिकाओं ने हाईकोर्ट के समक्ष कहा कि उनकी जान को परिजनों से खतरा है, लगातार उन्हें अलग रहने के लिए धमकाया जा रहा है। याचिका में दोनों याचियों ने हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट में पेश सरकारी वकील ने याचिका का विरोध किया। दोनों के अंतर धार्मिक होने के आधार पर एक साथ लिव इन में रहने पर सरकारी वकील ने कड़ी आपत्ति जताई। फिलहाल जस्टिस गौतम चौधरी की बेंच ने मामले की सुनवाई को पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। आदेश आने तक हाईकोर्ट ने दोनों लड़कियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।0
0
Report
योगी कैबिनेट आज प्रस्तावों पर मुहर लगाएगी: चित्रकूट एक्सप्रेसवे से 900 नई अदालतें
Noida, Uttar Pradesh:1509ZUP_LKO_INFO_D लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी,इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। आज 5 बजे सीएम आवास पर होगी कैबिनेट बैठक 1. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग - चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित करने के लिए संशोधित प्रस्ताव。 2. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग - उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को मंजूरी देने का प्रस्ताव。 3. वित्त विभाग - इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों को दिए जाने वाले वित्तीय अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव。 4. परिवहन विभाग - सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और बढ़नी तथा हरदोई के सवायजपुर में बस स्टेशन बनाने के लिए जमीन परिवहन विभाग को मुफ्त देने का प्रस्ताव。 5. परिवहन विभाग - वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) से जुड़ी नई राज्य नीति-2026 जारी करने का प्रस्ताव。 6. बेसिक शिक्षा विभाग - सरकारी प्राथमिक स्कूलों को 'स्मार्ट स्कूल' के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव。 7. युवा कल्याण विभाग - प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव。 8. युवा कल्याण विभाग - PRD स्वयंसेवकों और उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव。 9. चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग - मथुरा की छाता शुगर मिल में एथेनॉल बनाने का नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव。 10. चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग - चीनी मिलों को पेराई सत्र 2026-27 के लिए सरकारी गारंटी देने का प्रस्ताव。 11. मत्स्य विभाग - पूर्वांचल में मछली पालन से जुड़ी परियोजना चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और वर्ल्ड फिश के बीच समझौते को मंजूरी देने का प्रस्ताव。 12. सहकारिता विभाग - लघु और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का लंबी अवधि का कर्ज 6% सालाना ब्याज पर देने का प्रस्ताव。 13. खाद्य एवं रसद विभाग - उचित दर दुकानदारों को हर क्विंटल खाद्यान्न पर 25 रुपये अतिरिक्त मार्जिन देने का प्रस्ताव。 14. गृह विभाग - अयोध्या में NSG का क्षेत्रीय केंद्र बनाने के लिए करीब 65 एकड़ सरकारी जमीन केंद्र सरकार को मुफ्त देने का प्रस्ताव。 15. न्याय विभाग - प्रदेश में पहले चरण में 900 नई अदालतें और उनसे जुड़े पद बनाने का प्रस्ताव。 16. स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग - 10 साल तक की किरायेदारी और पट्टे के दस्तावेजों पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट देने का प्रस्ताव。 17. सैनिक कल्याण विभाग - पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक बनाने को स्थानीय निकायों की जमीन सेना को मुफ्त देने का प्रस्ताव。 18. उच्च शिक्षा विभाग - निजी क्षेत्र में साई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के लिए आशय-पत्र जारी करने का प्रस्ताव।0
0
Report
Advertisement
दिव्यांग बोगी से 11 बोरे चाइनीज लहसुन जब्त: तस्करी का धंधा खुला
Noida, Uttar Pradesh:सद्भावना एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से कस्टम लखनऊ डिवीजन ने when 11 बोरे चाइनीज लहसुन. चारबाग बड़ी लाइन पर कस्टम मंडल लखनऊ ने रक्सौल से आनंद विहार जा रही 14015 सद्भावना एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी के शौचालय से जब्त किया 11 बोरे तस्करी कर लहसून. नेपाल से लाया गया था चाइनीज लहसुन। ब्लैक मार्केट में इस लहसुन की 3 लाख से ऊपर की है कीमत करवाई में RPF की टीम भी रही शामिल. चीनी लहसुन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और सफेद दिखाने के लिए करते थे ईस्तेमाल. मिथाइल ब्रोमाइड (Methyl Bromide) जैसे खतरनाक फंगसरोधी रसायनों और क्लोरीन का उपयोग किया करते थे. जो लोगो की सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हैं। भारत सरकार ने सबसे पहले सितंबर 2005 में इसमें खतरनाक फंगस (जैसे एम्बेलिसिया अल्ली और यूरोसिस्टिस सेपुले) पाए जाने के बाद इसके आयात पर रोक लगाई थी0
0
Report
बजरिया थाने की कमान अब क्राइम ब्रांच निरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर के हवाले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के बजरिया में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद एक्सपोज हुई स्थानीय पुलिस क्राइम ब्रांच की दबिश में जुआ पकड़ाने के बाद थाना पुलिस पर एक्शन बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव निलंबित थाना प्रभारी के बाद बजरिया थाने के एएसआई और आरक्षक पर भी गिरी गाज थाना प्रभारी के बाद बीट प्रभारी एएसआई सूर्यमणि द्विवेदी और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे को भी किया गया निलंबित दो दिन पूर्व इसी थाना क्षेत्र में मारा था क्राइम ब्रांच ने छापा रूसी पठान के जुए की फड़ पर मारा था छापा डीसीपी जोन-1 ने की निलंबन की कार्रवाई अब डीसीपी जॉन क्राइम ब्रांच निरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर को बजरिया थाने की कमान0
0
Report
बरेली धोखाधड़ी: कन्हैया गुलाटी पर 2000 करोड़ का घोटाला, 98 मुकदमे, 50 हजार इनाम
Bareilly, Uttar Pradesh:करोड़ो रुपये की कथित ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी की तलाश जारी है, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है, लुकआउट नोटिस जारी है और बरेली में उसके खिलाफ अब तक 98 मुकदमे हैं। इसी बीच एक कथित Zoom मीटिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें कन्हैया अपने एजेंटों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है. बातचीत में एक व्यक्ति DIG अजय सहानी से बात होने का दावा करते हुए कन्हैया से बरेली न आने को कहता सुनाई देता है, कन्हैया गुलाटी के मायाजाल में फंसे निवेशकों को न्याय दिलाने में पुलिस की सुस्ती आड़े आती रही है। डेढ़ साल में कन्हैया गुलाटी के जिन साथियों को जिलेभर की पुलिस नहीं तलाश सकी, वे पुलिस अफसरों का नाम लेकर वायरल हुए तो महज डेढ़ दिन में ही गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी भी उस फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुई, जहां उनके खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा。 कन्हैया गुलाटी बरेली व बदायूं जिलों के करीब डेढ़ हजार निवेशकों का دو हजार करोड़ रुपया लेकर भाग चुका है। उसे भगोड़ा व हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जा चुका है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है। पिछले दिनों गुलाटी व उसके साथियों के खिलाफ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन हुआ था। फिर पीड़ित निवेशकों की ओर से फतेहगंज पश्चिमी में कार्यालय खोलकर बैठे गुलाटी के कुछ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कई वांछित चल रहे थे। इन्हीं में विशाल शर्मा और विनय श्रीवास्तव शामिल थे। दोनों ही गुलाटी पर प्रभाव बनाने के चक्कर में अधिकारियों का नाम ले बैठे और फंस गए। जैसे ही इनका वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने दबोच लिया। हैरत की बात ये है जिन आरोपियों को पुलिस दूसरे प्रांतों में तलाश चुकी थी, वह फतेहगंज पश्चिमी में ही मिल गए। हालांकि, चर्चा है कि एसओजी इन्हें गोरखपुर से पकड़कर लाई है। कन्हैया गुलाटी हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इसी साल 21 जून को 25 हजार और डीआईजी ने आठ जुलाई को 50 हजार का इनाम घोषित किया था। किला पुलिस के अनुरोध पर न्यायालय से उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। विशाल शर्मा पर इज्जतनगर और साइबर थाने में एक-एक मामले दर्ज हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाना के केस में दोनों आरोपी वांछित हैं। विशाल ने 80 लाख और विनय श्रीवास्तव ने लगभग 60 लाख रुपये कन्हैया गुलाटी के साथ मिलकर लोगों से निवेश कराए थे। ये दोनों कैनविज इंडस्ट्रीज के 44 लोगों के कोर ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें लाइंस कहते हैं। बाइट अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली0
0
Report
Advertisement
बरेली में कुंडल छिनैती: मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी, अजय मिश्रा घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। महिला के कुंडल की छिनैती के तीन आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अजय मिश्रा के पैर में लगी गोली, घायल होने के बाद माफी मांगता नजर आया आरोपी अजय मिश्रा के साथी पिंटू मिश्रा और तरुण शर्मा को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार 9 सितंबर को महिला से मॉडल टाउन गेट पर की थी कुंडल की छिनैती आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा लुटे गए कुंडल भी बरामद थाना बारादरी के एफसीआई गोदाम के पास आज सुबह 3 बजे हुई मुठभेड़0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ चयन से किया पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या के राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर राम मंदिर ट्रस्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रस्ट ने बताया कि सीईओ चुने गए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 11 अगस्त को पहली पाली के तीन सदस्यों वाली समिति के सामने इंटरव्यू दिया था। ट्रस्ट ने बताया कि तीन सदस्यों वाली चयन समिति ने तीन सदस्यों के नाम का पैनल ट्रस्ट को दिया था। इनमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, संजय प्रताप सिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज के नाम शामिल थे। ट्रस्ट ने इन तीन नामों में से जितेंद्र मिश्रा का नाम फाइनल किया।0
0
Report
कैबिनेट बैठक: अयोध्या में NSG हब, स्मार्ट क्लास और मार्जिन बढ़ोतरी
Noida, Uttar Pradesh:कैबिनेट की बैठक में करीब 18 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. अयोध्या में NSG का क्षेत्रीय हब, PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास समेत कई बड़े फैसले एजेंडे में हैं. सरकार उचित मूल्य की दुकानों के कोटेदारों का मार्जिन भी बढ़ाने जा रही है. कोटेदारों को 25 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन मनी देने का प्रस्ताव है. इससे प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को हर महीने करीब 2 से 2.5 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है. बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जाएगा. कैबिनेट में दस वर्ष से अधिक अवधि के किरायेदारी पट्टों के रजिस्ट्रेशन पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट, खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई नीति, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के विस्तार और वाहनों की तकनीकी जांच के लिए नई राज्य नीति-2026 को मंजूरी देने जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं. अलीगढ़ में साईं ग्लोबल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने, तथा सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़-बढ़नी और हरदोई के सवायजपुर में नए बस स्टैंड के लिए जमीन परिवहन विभाग को देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में0
0
Report
Advertisement
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो पक्षों में कहासुनी, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हमारे संज्ञान में है। किसी भी पक्ष से अभी तक कोई भी तहरीफ प्राप्त नहीं हुई है। तहरीफ प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजेश्वर सिंह के साथ संजय दत्त गणेश उत्सव में शामिल हुए
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai (Maharashtra): Sanjay Dutt Attends Ganesh Chaturthi Celebration मुंबई में गणेश पूजा में लखनऊ सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के साथ शामिल हुये।0
0
Report
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य विजय राज कुमारी का निधन, शोक की लहर
Udaipur, Rajasthan:पूर्व राजपरिवार सदस्य विजय राज कुमारी मेवाड़ का निधन दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी थी विजय राज कुमारी मेवाड़ डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता थी विजय राज कुमारी मेवाड़ मारवाड़ में छाई शोक की लहर0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी ने पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी समारोह में हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी समारोह में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की।0
0
Report
भारत महिला क्रिकेट टीम दुबई से लौटी, श्रीलंका खिलाफ Asia Cup 2026 फाइनल जीत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई से भारत लौटी।0
0
Report
सीएम योगी ने सुदर्शन की पुण्यतिथि पर राष्ट्र-सेवा और स्वदेशी विचार की श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि राष्ट्र साधना, स्वदेशी चिंतन और सामाजिक समरसता को अपना जीवन-ध्येय बनाने वाले RSSorg के पंचम सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से अनुप्राणित उनका तपस्वी जीवन और प्रखर राष्ट्रवादी वैचारिक विरासत सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी。0
0
Report
Advertisement
