Back
पानीपत: ढांडा बोले—500 करोड़ से सीएम, कांग्रेस की राजनीति पर भारी आरोप
RBRAKESH BHAYANA
Dec 11, 2025 12:02:35
Panipat, Haryana
कांग्रेस पर महिपाल ढांडा का प्रहार—‘500 करोड़ की बोली से सीएम? यह है कांग्रेस की राजनीति’
“भारतीय जनता पार्टी साधारण कार्यकर्ता को भी सीएम बनाती है”—महिपाल ढांडा की कांग्रेस को चुनौती
हरियाणा में कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ कुर्सी की भूख”—शिक्षा मंत्री का तीखा हमला
समाजिक कुरीतियों पर शिक्षा मंत्री का चिंता जताना—“पारिवारिक विवाद दहेज व अपराध में बदल जाता है
पानीपत। पानीपत भाजपा कार्यालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार में आए अधिकांश लोग अपनी पारिवारिक और निजी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इस पर मंत्री ढांडा ने कहा कि समाज को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि अधिकांश मामले सामाजिक कुरीतियों और पारिवारिक विवादों से जुड़े होते हैं।
ढांडा ने बताया कि जो सामाजिक व डेवलपमेंट के काम होते हैं, वह मुश्किल से 10% लोग लेकर आते हैं। लगभग 90–92% लोग पर्सनल वर्क्स के लिए ही आते हैं। समाज में अवेयरनेस की बेहद जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि कई पारिवारिक विवाद आगे बढ़कर दहेज, पैसे के लेन-देन के झगड़े और कभी-कभी गंभीर अपराधों का रूप ले लेते हैं। समाज में बदलते स्वरूप पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों पर सामूहिक जागरूकता ही समाधान है।
मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस की नेत्री और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस में वही मुख्यमंत्री बनता है जो 500 करोड़ की बोली लगाता है।”
ढांडा ने इस बयान पर कांग्रेस को जमकर घेरा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता न लोगों की सुनते हैं, न समझते हैं। सिर्फ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ठीकरा फोड़ना इनकी आदत बन गई है।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर आपकी ही नेत्री कह रही है कि कांग्रेस में 500 करोड़ देकर मुख्यमंत्री बनते हैं, तो इसे स्वीकार करो और डिक्लेअर करो कि अब एक रुपया भी नहीं लोगे।”
ढांडा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में 200–500 करोड़ रुपये देकर मंत्री और मुख्यमंत्री बनना आम बात बन चुकी थी।
शिक्षा मंत्री ने तुलना करते हुए कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा से मुख्यमंत्री या मंत्री बन सकता है।
उन्होंने कहा कि हम पारदर्शिता और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। जिसका हक है, उसे उसका हक मिल रहा है। लोगों ने जमीन-आसमान का अंतर देख लिया है।ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ कुर्सी के लिए लड़ते हैं।
हरियाणा में इनके नेता आपस में लट्ठम-लट्ठा हैं। बस चाबी हाथ आ जाए, फिर लोगों को भूल जाते हैं। 100–100 करोड़ देकर मंत्री बनते हो और सोचते हो कि जनता बेवकूफ है?उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत शुरू से ही संदिग्ध रही है, और जनता अब जागरूक हो गई है。
बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSCharan Singh
FollowMar 03, 2026 07:00:100
Report
0
Report
1
Report
ASAmit Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:400
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 03, 2026 06:46:270
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 03, 2026 06:46:160
Report
CSCharan Singh
FollowMar 03, 2026 06:46:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 06:45:580
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 06:45:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 06:45:33Noida, Uttar Pradesh:इराकियों के हाथ जब एक क्रैश हुआ अमेरिकी LUCAS लगा! रिपोर्ट के मुताबिक़ इसमें स्टारलिंक लगा है।
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 06:45:25Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के संबंध में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 06:35:320
Report
SDShankar Dan
FollowMar 03, 2026 06:35:070
Report
