Back
मतलौड़ा मार्केट कमेटी सचिव निलंबित, अनुशासनहीनता पर बड़ा एक्शन
RBRAKESH BHAYANA
Feb 08, 2026 12:33:31
Panipat, Haryana
बड़ी कार्रवाई: अनुशासनहीनता पर गिरी गाज
मतलौड़ा मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुंडू सस्पेंड
पानीपत
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कड़ा कदम उठाते हुए मतलौड़ा मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुंडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
आरोप— सरकारी आदेशों की अनदेखी, घोर अनुशासनहीनता और मंत्री के निर्देशों की अवहेलना。
“यह मेरा काम नहीं” – सचिव के दो टूक जवाब से भड़का मामला
शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था से किया इंकार
जानकारी के अनुसार, मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह कार्यालय परिसर में आयोजित होना था, जिसमें पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं शामिल होने वाले थे।
मंत्री ने पहले ही सचिव को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
लेकिन मौके पर जब व्यवस्थाओं की बात आई तो सचिव कृष्ण कुंडू ने कार्यकर्ताओं को दो टूक जवाब दे दिया—
यह मेरा काम नहीं है।
हजारों कार्यकर्ता, लेकिन प्रोटोकॉल नदारद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद लगाईं कुर्सियां
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम होना था।
जब कोई कैबिनेट मंत्री या सरकारी प्रतिनिधि पहुंचे, तो प्रोटोकॉल के तहत रिसीव करना ज़रूरी होता है।”हैरानी की बात यह रही कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी
कार्यक्रम की अन्य कुर्सियां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुद लगाई गईं, जबकि यह पूरी जिम्मेदारी सचिव की थी。
मंत्री का फोन भी किया नजरअंदाज
सीधे आदेशों की अवहेलना का आरोप
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्वयं सचिव कृष्ण कुंडू को फोन किया और तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
लेकिन आरोप है कि
सचिव ने मंत्री के फोन को भी गंभीरता से नहीं लिया
कार्यालय को दुरुस्त करने से साफ इंकार कर दिया
आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी
मंत्री का बड़ा ऐलान
“सस्पेंड किया जाता है”
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मौके से ही सख्त संदेश देते हुए कहा कि
“सरकारी आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।”
बाइट कृष्ण लाल पवार पंचायत मंन्त्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajendra sharma
FollowFeb 08, 2026 14:16:150
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 14:15:580
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 14:15:370
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 08, 2026 14:15:160
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 08, 2026 14:07:150
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 08, 2026 14:07:050
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 08, 2026 14:06:530
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 14:06:40Faridabad, Haryana:मेला मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 08, 2026 14:06:270
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:05:530
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 14:05:430
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 08, 2026 14:05:180
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 08, 2026 14:04:590
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 08, 2026 14:04:440
Report