Back
समालखा में गुरु तेगबहादुर जी की जीवन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन
RBRAKESH BHAYANA
Mar 13, 2026 08:16:04
Panipat, Haryana
प्रतिनिधि सभा बैठक स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ
समालखा (पानीपत)। पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में special प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में नौवें सिक्ख गुरु महान बलिदानी श्री गुरु तेगबहादुर जी के जीवन की झलकियां तथा हरियाणा प्रदेश के ऐतिहासिक, पौराणिक स्थलों के साथ विभिन्न महान विभूतियों के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत माता और सिक्ख गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
माधव सृष्टि परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होने वाली है। प्रदर्शनी के चार प्रमुख भाग हैं, एक हिस्से में हरियाणा के महान स्वतंत्रता-सेनानी, वीर योद्धा, महान खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त महान व्यक्तित्वों के चित्र एवं विवरण हैं। दूसरे भाग में सिक्खों के नवम गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी के जीवन के अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले श्री गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान का यह 350 वां वर्ष है और इस अवसर पर यह प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में सरस्वती नदी तथा महान ग्रंथ भगवद्गीता से हरियाणा की भूमि के सनातन संबंध को दर्शाने वाली सामग्री भी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में हरियाणा में संघ कार्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत स्वयंसेवकों के भी चित्र हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत प्रचारकों के चित्र व जीवन परिचय भी प्रदर्शनी में दिखाए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सी.आर. मुकुंद ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि संघ पिछले करीब 50 वर्षों से मणिपुर में कार्य कर रहा है और वहां के विभिन्न समुदायों के बीच संवाद और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करता रहा है।
मणिपुर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि संघ का संपर्क मैतेई, कुकी और नागा सहित सभी जनजातीय समुदायों के साथ है। इन समुदायों से स्वयं संघ के कार्यकर्ता भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के अपने-अपने अस्तित्व और पहचान को आधार मानते हुए उनके बीच आपसी सद्भाव (गुडविल) बनाने का प्रयास संघ लंबे समय से करता आ रहा है。
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जो परिस्थितियां बनीं, उस दौरान भी संघ के कार्यकर्ता वहां के प्रमुख लोगों के संपर्क में लगातार बने रहे。
सी.आर. मुकुंद ने कहा कि संघ समाज में यह भावना जगाने का प्रयास करता है कि हम सभी भारत माता की संतान हैं। हमारे बीच मतभेद या अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन भारत और समाज के संरक्षण के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सत्ता में मौजूद पक्ष द्वारा राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए प्रयास किए गए हैं और संघ के डेढ़ साल से चल रहे प्रयासों के भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
ईरान–इजराइल तनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विषय में क्या कदम उठाए जाने चाहिए, यह भारत सरकार तय करती है। देश के विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के नेताओं के साथ लगातार संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संघ का मत है कि यह संकट जल्द से जल्द समाप्त होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी विषयों पर संघ सामान्यतः अपना मत व्यक्त नहीं करता, लेकिन वहां के स्थानीय समाज और हिंदू समाज की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जो भी बेहतर हो, वही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वहां सक्रिय हिंदू संगठनों के साथ भी संपर्क बना हुआ है।
संघ की संगठनात्मक रचना में संभावित बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन की आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर परिवर्तन किए जाते हैं। संगठनात्मक बदलाव एक सतत प्रक्रिया है, जो परिस्थितियों और जरूरत के अनुसार होती रहती है।
यूजीसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ का मूल कार्य समाज में भेदभाव को समाप्त करना और संतुलन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है तो संघ का प्रयास हमेशा से संगठन और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का रहा है और आगे भी यही प्रयास जारी रहेगा।
संबोधन सी आर मुकुंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowMar 13, 2026 09:04:510
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 13, 2026 09:04:300
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 13, 2026 09:00:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 08:51:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 08:51:270
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 13, 2026 08:51:150
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 13, 2026 08:50:500
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 13, 2026 08:50:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 08:50:19Noida, Uttar Pradesh:इमरान प्रतापगढ़ी सम्भल CO के बयान पर बाइट।
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 08:50:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 08:49:58Noida, Uttar Pradesh:बृजलाल सांसद सम्भल co के बयान पर कहा बात वही है लेकिन शब्द गलत है।
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 08:49:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 13, 2026 08:49:150
Report
29
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 13, 2026 08:48:590
Report