132103
डॉक्टरों द्वारा की गई दो घंटे की हड़ताल, मरीज हुए परेशान
Panipat, Haryana:प्रदेशभर में आज डॉक्टरों की 2 घंटे की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक रही। यह स्ट्राइक डॉक्टरों द्वारा अपनी निलंबित मांगों को लेकर की गई। वहीं हड़ताल के कारण सिविल हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए मरीजों को काफी परेशानियों हुई लेकिन आपातकालीन सेवाएं कुछ मददगार साबित हुई। वहीं एक डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा की गई हड़ताल में मुख्य मांगे थी कि SMO की सीधी भर्ती बंद करें, केंद्र की तर्ज पर फोर्थ ACP की मांग, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए स्पेशल कैडर बनवाना, आदि मांगे शामिल हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अपडेट समिट बिल्डिंग में इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर का मामला。 सिंडिकेट के मास्टरमाइंड संचालक विनीत शर्मा उसकी प्रेमिका रिंकी दासगुप्ता और नायकर जयराज को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार。 लखनऊ क्राइम ब्रांच ने कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से किया गिरफ्तार। विनीत शर्मा पर 25 हज़ार रुपए का इनाम था。 तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है पुलिस。 विनीत और जयराज गुजरात के रहने वाले हैं。 रिंकी दासगुप्ता के पश्चिम बंगाल में कई कई क्लब,पब और पार्लर हैं。 गुजरात के एक बड़े कारोबारी का बेटा है विनीत शर्मा。 एक करोड़ रुपए से कारोबार शुरू कर साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के धंधे में जुटा विनीत शर्मा。 काली कमाई को प्रेमिका के बिजनेस में लगाया。 विनीत और रिंकी के सिंडिकेट को अमेरिका में चार्ल्स नाम का व्यक्ति चलाता है。 चार्ल्स ही इस सिंडিকেট को अमेरिकी नागरिकों का डाटा मुहैया कराता है。 अमेरिका से हवाला के जरिए भारत रकम भेजने का काम भी चार्ल्स करता है。 लखनऊ पुलिस ने इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर मामले में 119 आरोपियों को किया था गिरफ्तार।0
0
Report
फरीदाबाद: 2700 रुपये के पेट्रोल के बिना भुगतान के कार चालक CCTV में कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुआ कार सवार, घटना CCTV में कैद फरीदाबाद के चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर एक युवक द्वारा पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार युवक ने अपनी गाड़ी में 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद उसने भुगतान किए बिना ही कार को तेज़ी से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी कार और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली में दवा घोटाला विरोध प्रदर्शन हरिनगर अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण धरना
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले के विरोध में आज पश्चिमी जिला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, हरि नगर के बाहर शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया गया। इस धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप के नेता कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों शामिल हुए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य आरोपी विदेश भाग गया है तो जांच किस पर होगी। कथित दवा घोटाले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के आवश्यक इंतज़ाम किए गए। यहां तक पश्चिमी जिला के एडिशनल डीसीपी और उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान यातायात पर भी प्रभाव पड़ा।0
0
Report
Advertisement
ऊंटका के ग्रामीण: फिरनी सड़क का निर्माण व जल निकासी तुरन्त करायें
Nuh, Haryana:सुनो सरकार, ऊंटका गांव में बदहाल फिरनी का रास्ता बना ग्रामीणों की परेशानी, जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा के माध्यम से उठाई आवाज। जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा के खास कार्यक्रम 'सुनो सरकार' के माध्यम से लगातार लोगों की समस्याओं को सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा की टीम नूंह विधानसभा क्षेत्र के गांव ऊंटका पहुंची, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की फिरनी का मुख्य रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पूरी तरह टूटी हुई है और बरसात के दिनों में यहां जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। खराब सड़क और जलभराव के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। कई बार लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। गांव के लोगों ने 'सुनो सरकार' कार्यक्रम के माध्यम से अपनी समस्या सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचाने तथा मांग की कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि रास्ते की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कर दी जाए तो गांव के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी इस मांग पर संबंधित विभाग और जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।0
0
Report
IGNU मॉडल ट्राइबल स्कूल में 9–12वीं का मुद्दा: अभिभावक धरने पर, मार्ग जाम
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर 8 दिन से अविभावक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन जारी IGNTU मॉडल ट्राइबल स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं शुरू करने की मांग पर अड़े अभिभावक अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के मॉडल ट्राइबल स्कूल को 9वीं से 12वीं तक उन्नत करने की मांग अब उग्र आंदोलन का रूप ले चुकी है। पिछले 8 दिनों से अभिभावक संघ और स्कूली बच्चे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने विश्वविद्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर दिया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। अभिभावकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।0
0
Report
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, छह सवारों में चार गंभीर घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत छोटी बेल्दी नाला के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात कारणों से एक फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन कई बार गुलाटियां खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा. हादसे के समय वाहन में कुल 6 लोग सवार थे. दुर्घटना में प्रभात जायसवाल (21 वर्ष), पिता शंकरलाल जायसवाल निवासी पिटौर की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटनी हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. अमरपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में बीबीए कोर्स शुरू, 60 सीटों के साथ स्थानीय विद्यार्थी अब पढ़ सकेंगे
Dungarpur, Rajasthan:एसबीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेशलाल निनामा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग से बीबीए कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है। अब केवल अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अंतिम मान्यता मिलना बाकी है। इसके लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 25 जून को पंजीकरण कर दिया गया है। तकनीकी शिक्षा परिषद से स्वीकृति मिलते ही कॉलेज में बीबीए कोर्स का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक बीबीए कोर्स के लिए विद्यार्थियों को उदयपुर, जयपुर या अहमदाबाद जैसे शहरों में जाना पड़ता था। जिससे आना जाना ओर रहने में ही लाखों खर्च होता था। लेकिन विद्यार्थी अब डूंगरपुर में ही पढ़ाई कर सकेंगे। फिलहाल बीबीए की 60 सीटों को मंजूरी मिली है। कोर्स शुरू होने से जिले और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन, उद्यमिता, वित्त, विपणन और प्रबंधन जैसे विषयों की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। बीबीए कोर्स के संचालन के लिए कॉलेज परिसर में नई विंग भी तैयार की जाएगी, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि यह कोर्स जिले में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दौर के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉलेज में बीबीए की शुरुआत से डूंगरपुर जिले के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा अपने ही जिले में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
बूंदी में अवैध ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई, दो लाख से अधिक जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी नमाना रोड पर अवैध पार्किंग वाले ओवर लोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्यवाही 6 ट्रेक्टर-ट्रॉलीयों पर कार्रवाई कर दो लाख सात हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया । बूंदी जिला कलेक्टर बूंदी से प्राप्त आदेशों की अनुपालना में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती सौम्या शर्मा के निर्देशन में परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर ने नमाना रोड़ पर अवैध पार्किंग वाले ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रॉलीयों की औचक जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चार ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पुलिस थाना तालेड़ा में जब्त कर दो लाख सात हज़ार रुपए का जुर्माना आरोपित किया। अचानक हुई इस कार्यवाही से नमाना रोड पर खड़े ओवर लोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया और वे ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़कर भागने लगे किंतु परिवहन विभाग की टीम ने चार ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रॉलीयों को मौके पर जब्त कर एमडब्ल्यूआर सीज़र यार्ड तालेड़ा में सीज़ किया तथा मौके से भागने वाले दो ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयों के चालकों का पंचनामा बनाकर उन पर भी जुर्माना आरोपित किया गया । इस कार्यवाही में परिवहन विभाग कार्मिक देवराज प्रजापति,रघुवीर सिंह हाड़ा,कैलाश चंद मीणा शामिल रहे ।0
0
Report
पिलीभीत के हेमपुर में फर्राटा पंखे के गिरने से दंपति की मौत
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के हेमपुर गांव में फर्राटा फैन दंपति पर गिरने से दोनों पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। एक साथ पति पत्नी की मौत होने से गांव में मातम छा गया है बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय हरिशंकर अपनी पत्नी 50 वर्षीय कमला देवी के साथ मकान में सो रहे थे जबकि उनकी तीन बेटे गांव में ही बने दूसरे मकान में रहते हैं। देर रात दोनों पति-पत्नी फर्राटा फैन लगाकर लेटे थे सुबह जब एक बेटा देखने आया तो देखा की फर्राटा फैन दोनों के ऊपर गिरा हुआ था आनंन फ़ानंन में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और फैन हटा कर देखा तो दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई थी कयास लगाया जा रहा है कि पंखे में करंट आने से दोनों की मौत हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान गिनती मामले में SIT probe: संजय निषाद और पवन खेड़ा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow(UP) : Sanjay Nishad (UP Cabinet Minister) On Sit Probe In Ram Temple Donation Counting Case / Pawan Khera Statement On Developments In Ram Temple Donation Counting Case / Two Assam Rifles Personnel Killed In Manipur अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं और कृष्ण मोहन को नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार इस बात पर ज़ोर देती है कि संवैधानिक सिद्धांतों और जनता के पैसे का ध्यान रखते हुए, योग्यता और 'दोषी साबित न होने तक निर्दोष' माने जाने के सिद्धांत के आधार पर ही पद दिए जाएंगे। जांच में CCTV से छेड़छाड़ की बात सामने आई है, जो पिछली सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही को उजागर करती है। अखिलेश यादव ने इस मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है, जबकि पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज की आलोचना की है। सरकार सुझावों और सुधारों के लिए संवैधानिक चर्चा का आग्रह करती है। इसके अलावा, असम में IED धमाके में एक सैनिक की मौत की निंदा की गई है; सरकार ने शोक व्यक्त किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने का संकल्प लिया है।0
0
Report
चिड़ावा जिम में आईफोन चोरी: CCTV फुटेज में संदिग्ध युवक नजर आया
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं जिम जॉइन करने के बहाने युवक ने किया मोबाइल चोरी चिड़ावा के गैलेक्सी जिम में आईफोन चोरी की वारदात वर्कआउट कर रहे युवक कार्तिक का आईफोन 17 चोरी जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात पीड़ित युवक ने थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे स्थित गैलेक्सी जिम में मोबाइल चोरी की वारदात सामने आई है। जिम जॉइन करने के बहाने आए एक युवक ने वहां एक्सरसाइज कर रहे युवक का महंगा आईफोन चोरी कर लिया। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कार्तिक जिम में वर्कआउट कर रहा था। इसी दौरान एक युवक जिम में आया और खुद को नया सदस्य बताते हुए अंदर घूमता रहा। मौका मिलते ही उसने कार्तिक का आईफोन 17 चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब कार्तिक ने अपना मोबाइल तलाश किया तो वह नहीं मिला। इसके बाद जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक मोबाइल लेकर जाते हुए दिखाई दिया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने चिड़ावा थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बीकानेर में सिंचाई पानी नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश; अधिकारी पर सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर सिचाई पानी का मामला, सिंचाई पानी नहीं पहुंचने से किसानों में बढ़ा आक्रोश जग्गासर, सम्मेवाला और देवी माइनर के टेल तक पानी नहीं पहुंचने का आरोप, किसान नेता श्याम सिंह भाटी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की शिकायत मुख्य नहर की आरडी-710 से निकलने वाली माइनरों में अंतिम छोर के किसान सिंचाई से वंचित किसानों ने अतिरिक्त पानी चलाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी आरोप-बीच रास्ते में पानी की चोरी से टेल तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई पानी जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान करेंगे धरना-प्रदर्शन फसलों की बुवाई प्रभावित होने से किसानों की बढ़ी चिंता0
0
Report
Advertisement
डीडवाना के छोटी खाटू में खेजड़ी से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत
Didwana, Rajasthan:डीडवाना क्षेत्र के छोटी खाटू में कृषि कार्य करते समय खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। खुनखुना थाना पुलिस के अनुसार छोटी खाटू निवासी 40 वर्षीय शारदा देवी पत्नी हुकाराम जाट अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थीं। इस दौरान खेजड़ी के पेड़ से अचानक नीचे गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खुनखुना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
भारतीय सेना ने पुंछ के सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर किया
Chikri Ban, एंकर : पुंछ जिले के फ़ज़लाबाद इलाके के बेथर गांव में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा महिलाओं के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वीओ : पुंछ जिले के तहसील सुरनकोट के फ़ज़लाबाद इलाके के दूरदराज बेथर गांव में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा महिलाओं के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस महिला चिकित्सा शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। शिविर में महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इसके साथ ही महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मातृ स्वास्थ्य, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में भी जागरूक किया गया। वही सेना की इस कोशिश को लोगो ने तारीफ करते हुए कहा की भारतीय सेना सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शॉट्स और बाईट0
0
Report
धौलपुर के कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े गोलीबारी, वीडियो वायरल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कोटला मोहल्ले में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! पत्थरबाजी के बाद फिल्मी स्टाइल में फायरिंग वीडियो हुआ वायरल, कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ले का मामला, मोहल्ले में दहशत का माहौल, दो पक्षों के बीच पहले हुई जमकर पत्थरबازی, फिर कुछ लोगों ने अवैध तमंचे निकालकर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग, गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा, लोग घरों में छिपे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल0
0
Report
Advertisement
