icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132103
SKSumit KumarFollow19 Jun 2024, 06:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DUSU चुनाव: समर्थ बैनीवाल की बगावत से बदला समीकरण

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU चुनाव में इस बार मुकाबला सिर्फ ABVP और NSUI के बीच नहीं है। बल्कि NSUI के पुराने छात्र नेता समर्थ बैनीवाल ने ही अपनी पूर्व छात्र राजनीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कभी NSUI के बैनर तले छात्रों की आवाज उठाने वाले समर्थ अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर अध्यक्ष पद की ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बार चुनावी मैदान में एक ऐसा चेहरा चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जो कभी NSUI की छात्र राजनीति का मजबूत चेहरा माना गया था। नाम है समर्थ बैनीवाल... जो अब NSUI के बैनर तले नहीं, बल्कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर DUSU अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। समर्थ बैनीवाल ने NSUI के साथ रहते हुए कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई। छात्रों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरोध तक... समर्थ लगातार छात्र हित के मुद्दों पर प्रदर्शन करते नजर आए। लेकिन अब वही समर्थ बैनीवाल चुनावी मैदान में अपनी पूर्व पार्टी से अलग खड़े हैं। समर्थ बैनीवाल का कहना है कि उनका मकसद NSUI का विरोध करना नहीं है... बल्कि छात्रों के उन मुद्दों को उठाना है, जिन्हें लेकर वह लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं। समर्थ का दावा है कि उन्हें NSUI से जिन उम्मीदों के साथ जोड़ा गया था, वे उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। ऐसे में जिन छात्रों ने उन पर भरोसा जताया है, उनका विश्वास टूटे नहीं... इसी वजह से उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर DUSU अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब बड़ा सवाल ये है कि समर्थ बैनीवाल की ये बगावत DUSU चुनाव का समीकरण कितना बदल पाएगी? क्योंकि मुकाबला सिर्फ ABVP और NSUI के बीच नहीं रह गया है। एक तरफ ABVP का संगठनात्मक नेटवर्क है। दूसरी तरफ NSUI का अपना चुनावी आधार. और इनके बीच NSUI से अलग होकर मैदान में उतरे समर्थ बैनीवाल हैं। समर्थ के सामने चुनौती बड़ी है... क्योंकि उन्हें न सिर्फ अपने पुराने संगठन के खिलाफ छात्रों का समर्थन जुटाना होगा, बल्कि ABVP और NSUI जैसे मजबूत छात्र संगठनों को भी चुनावी मैदान में मात देनी होगी। अब देखना होगा कि छात्रों के बीच समर्थ बैनीवाल की व्यक्तिगत पकड़ और उनके मुद्दों की राजनीति कितना असर दिखाती है। DUSU की जंग में इस बार मुकाबला दिलचस्प है... और नतीजे बताएंगे कि छात्रों का भरोसा संगठन के साथ है या उम्मीदवार के साथ।
0
0
Report
Advertisement

रियासी में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 17 घायल—राहत कार्य शुरू

Noida, Uttar Pradesh:रियासी में दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी बस खाई में गिरी; दो की मौत, 17 घायल रियासी। जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सियासी से बकल की ओर जा रही एक मिनी बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय मिनी बस में कुल 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए。 हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस तथा संबंधित बचाव दल को भी सूचित किया गया। घायलों को तत्काल खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिनी बस सियासी से बकल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की。 हादसे में दो यात्रियों की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घायल यात्रियों का जिला अस्पताल रियासी में उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, घायलों की वास्तविक स्थिति और मृतकों की पहचान के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है。 पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से हादसे की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

मुरैना के नायकपुरा में तीन भाइयों के घरों से सोना-नकदी चोरी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - नायकपुरा गांव में चोरों का धावा, तीन भाइयों के घरों से जेवर-नकदी चोरी。 मकान के पीछे से छत पर चढ़कर वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद मौके पर पहुँच गई पुलिस。 मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरा स्थित हरी सिंह का पुरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए。 फरियादी दीना सिंह पटेल के अनुसार, चोर मकान के पीछे की ओर से चढ़कर घर में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने बगल की दीवार का सहारा लेकर मकान में प्रवेश किया और अलग-अलग कमरों में चोरी की। एक ही परिवार के तीन भाइयों के घरों से जेवरात और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जब परिवार के लोगों को घर में सामान बिखरा मिला और जेवर व नगदी गायब मिले तो उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अपने स्तर पर घटना की जानकारी जुटाने लगे। घटना की सूचना सरायछौला थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा चोरी गए सामान और नगदी का विवरण जुटाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय हुई इस वारदात से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब मकान के आसपास के रास्तों और संभावित आने-जाने वाले स्थानों की जांच कर रही है। चोरी की पूरी वारदात में कितने जेवरात और कितनी नगदी चोरी हुई है, इसका वास्तविक आंकड़ा परिवार द्वारा सामान की जांच पूरी करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

चिंतामण गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्साह: भक्तों की लंबी कतार, भोग 1.25 लाख लड्डुओं

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन गणेश चतुर्थी के मौके पर उज्जैन के प्राचीन चिंतामण गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चिंतामण गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कोई फूल लेकर आया है तो कोई प्रसाद और दुर्वा चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद ले रहा है। मान्यता है कि चिंतामण गणेश मंदिर में एक ही प्रतिमा में गणेश जी के तीन स्वरूप विराजमान हैं। यहां भगवान चिंतामण गणेश को चिंता दूर करने वाला, सिद्धिविनायक को कार्य सिद्ध करने वाला और इच्छामन गणेश को मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, इस मंदिर का संबंध रामायण काल से भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने यहां भगवान गणेश की पूजा की थी। इसके बाद से ही भगवान को चिंतामण गणेश के नाम से जाना जाने लगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर सुबह अभिषेक, पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को 1 लाख 25 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। खास बात ये है कि गणेश चतुर्थी पर सिर्फ उज्जैन ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश और पुणे से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर भगवान से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर पूरा चिंतामण गणेश मंदिर गणपति भक्ति में डूबा नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहने की उम्मीद है।
0
0
Report

भिलाई के सूर्या टीआई मॉल स्पा सेंटर पर पुलिस छापेमारी; 7 युवतियां बाउंड ओवर

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के जुनवानी स्थित सूर्या टीआई मॉल की दूसरी मंजिल पर संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की गई यह दरअसल मॉल में संचालित 6 स्पा सेंटर पर देर रात पुलिस अचानक पहुँची और स्पा के अंदर जांच पड़ताल की इस जांच में लगभग 20 पुलिस के जवान और सीएसपी सहित 3 टीआई भी मौजूद थे जांच के दौरान सेंटर के भीतर युवतियाँ मौजूद मिलीं पुलिस ने मौके से 7 युवतियों पर बाउन्ड ओवर की कानूनी कार्रवाई भी की हालांकि, तलाशी और शुरुआती जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार के अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि नहीं हुई मामले पर सीएसपी ने निशांत पाठक ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की तेरहवीं, बेटी राखी बांधती थी

मेरठ मेरठ में कुत्ते की तेरहवीं, पसंद के लड्डू भी बनवाएः मालिक बोला-12 साल साथ रहा, बेटी राखी बांधती थी; जहां जन्मा, वहीं दफनाया मेरठ में पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत से परिवार इतना दुखी हुआ कि तीन दिन तक घर में खाना नहीं बना। रविवार को परिवार ने टफ्फू की इंसानों की तरह तेरहवीं की। सुबह हवन के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों को प्रसाद बांटा गया। करीब 12 साल से परिवार का हिस्सा रहे टफ्फू को शुक्रवार, 11 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर खो दिया था। बेटी ने रखा था नाम, 12 साल से राखी बांधती थी रायबरेली निवासी सुनील यादव पिछले 16 साल से मेरठ में रह रहे हैं। वह डीएन इंटर कॉलेज में माली हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, 18 साल की बेटी वर्षा और 17 साल का बेटा शिवम है। करीब 12 साल पहले इसी कॉलेज में एक देसी नस्ल की डॉग ने टफ्फू को जन्म दिया था। सुनील उसे अपने साथ घर ले आए। धीरे-धीरे टफ्फू परिवार का हिस्सा बन गया। वह घर के हर सदस्य की आवाज पहचानता था। कौन अपना है और कौन बाहर का, यह भी समझता था। सुनील ने बताया कि उनकी बेटी वर्षा ने ही डॉग का नाम टफ्फू रखा था। वर्षा उसे अपना भाई मानती थी और पिछले 12 साल से हर रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधती थी। इस बार भी उसने टफ्फू को राखी बांधी थी। परिवार में किसी का जन्मदिन या त्योहार होता तो टफ्कू भी उस खुशी का हिस्सा बनता था। वर्षा का कहना है कि उसका एक भाई शिवम है और दूसरा टफ्फू था। शिवम के लिए भी टफ्फू बचपन का साथी था। 12 साल के दौरान दोनों ने साथ काफी समय बिताया। परिवार के किसी सदस्य के आने-जाने पर टफ्फू अपनी प्रतिक्रिया देता था और सभी को पहचानता था। बाइट वर्षा
0
0
Report
Advertisement

चरपोखरी में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या: पुलिस निरीक्षण में नया खुलासा

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई हत्या ने पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित ने कल देर रात चरपोखरी थाना इलाके के इस्लामगंज में घटित गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड के सफल उद्भेदन एवं अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई एवं अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एस पी भोजपुर ने इस दौरान घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मिलकर जल्द करवाई का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top