icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134108
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow5 Aug 2024, 02:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्यमंत्री से मिले पटवारी संघ, स्वामित्व योजना पर सहमति, कार्य पुनः शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा और भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी पटवारी स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यों को निष्ठा से करने के लिए तत्पर रहेंगे। स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य राज्य सरकार की.primaryता है, पटवारी बंधु अपने दायित्व निर्वहन में पीछे नहीं रहेंगे। पटवारियों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की मांगों पर सहमति बनी स्वामित्व योजना में न्यायिक संरक्षण के आदेश जारी कर दिए गए 17 सितंबर के बाद की सभी कार्यवाहियां शून्य की जाएंगी पटवारी संघ सोमवार से स्वामित्व योजना का कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा
0
0
Report

दरभंगा में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का विस्तार, मरीजों को स्थानीय इलाज मिलेगा

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में जल्द ही होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर की इकाई होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दरभंगा व्यवस्थित रूप से काम करेगा और यहां कैंसर की सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध होगी। गंगवारा स्थित सदर अस्पताल में चल रहे कैंसर अस्पताल में अब दूसरे चरण में कैंसर की सर्जरी की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। इस अस्पताल में पहले से मिल रही कैंसर जांच, ओपीडी और कीमोथेरेपी की सेवाओं का होगा विस्तार; जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रंजन कुमार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, मुजफ्फरपुर से आए डॉ रविकांत एवं अधिकारियों, अभियंताओं एवं बीएमसीआईएल के अधिकारियों के साथ की बैठक, छठ के बाद व्यवस्था को सुचारू बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में अस्पताल की मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने और कैंसर मरीजों को व्यवस्थित तरीके से इलाज उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। योजना के अनुसार, छठ पर्व के बाद लगभग दो महीने के भीतर अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू बनाने और सुविधाओं का विस्तार करने का लक्ष्य है। ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने की निश्चित तारीख और इलाज के प्रकारों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इस व्यवस्था से दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए कई मरीजों को मुजफ्फरपुर, पटना और मुंबई जाना पड़ता है। दरभंगा में सुविधाओं का विस्तार होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और मिथिलांचल के लिए यह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी।
0
0
Report
Advertisement

गरबा-डांडिया की धूम: अग्रवाल समाज भवन में महिलाओं-युवतियों ने लगाई रंगीली रात

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर डांडिया की खनक पर झूम उठा अग्रवाल समाज भवन, देर रात तक जमा रंग, अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं और युवतियों ने गरबा-डांडिया से बांधा समां, गेम्स और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम का शुभारम्भ अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने किया, मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, नौलखा कोठी अग्रसेन भवन में हुआ कार्यक्रम एंकर श्रीमाधोपुर अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत अग्रवाल समाज भवन में रात गरबा और डांडिया के रंगों से सराबोर नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने संगीत की धुनों पर कदमताल करते हुए ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर उत्सव की उमंग से गूंज उठा। पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ आधुनिक संगीत का संगम आकर्षण का केंद्र रहा और دیر रात तक कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, तथा महिला मंडल और नवयुवक मंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद एंकर यश और रवि बागोरिया ने अपनी चुटीली प्रस्तुति और मनोरंजक अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उनकी एंकरिंग पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डांडिया नाइट्स में नृत्य के साथ मनोरंजक गेम्स और लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं और युवतियों ने सामूहिक नृत्य के जरिए उत्सव का आनंद लिया।डांडिया नाइट्स ने अग्रसेन जयंती महोत्सव की रौनक में चार चांद लगा दिए。
0
0
Report

हटा में पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेसियों पर मुकदमा, TI सहित अज्ञात

Damoh, Madhya Pradesh:टीआई के झुलसे थे हांथ तो अब हुआ कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज... एंकर/ एमपी के दमोह जिले के हटा शहर में कांग्रेसियों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकना महंगा पड़ गया अब इस काम के लिए उन्हें आपराधिक मुकदमा झेलना पड़ेगा और पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी। लोकतंत्र में पुतला फूंक कर विरोध जाहिर करना अपराध नहीं है बल्कि विरोध का एक तरीका है और अक्सर देश भर में ऐसे पुतले जलाये जाते है लेकिन हटा में पुतला जलाना अपराध की श्रेणी में आ गया। हटा पुलिस ने ये मुकदमा कुछ और वजह से दर्ज किया है और इसके आवेदक कोई और नहीं बल्कि थाना इंचार्ज खुद है। दरअसल वोट चोरी के मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान हटा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर आए और विरोध के साथ उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया, पुलिस ने जब देखा कि अचानक कांग्रेसी जलता हुआ पुतला लेकर आए तो उन्होंने रोकने की कोशिश की और इस टीम में थाना प्रभारी भी शामिल थे, लोगों से जलता पुतला छीनने के दौरान थाना प्रभारी सुधीर बेगी भी झुलस गए, उनके हाथों में लपटें लगी और वो मामूली जल गए,इस बात को लेकर टीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि ये रिपोर्ट नामजद नहीं है बल्कि 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा बना है और पुलिस का कहना हे कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जाएगा। बाइट / सुधीर बेगी ( थाना प्रभारी हटा दमोह)
0
0
Report
Advertisement

कैंची धाम के लिए वीकेंड ट्रैफिक प्लान; पार्किंग और शटल सेवाएं शुरू

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 10 और 11 अक्तूबर को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के साथ ही पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अगर आप भी कैंची धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ये ट्रैफिक प्लान जरूर जान लीजिए। वीकेंड पर कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत भारी वाहनों का आवागमन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सभी भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोका जाएगा। केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए भी पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। भीमताल के रास्ते आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु स्थानीय शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंच सकेंगे। नैनीताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली स्थित सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। वीकेंड के दौरान कैंchi धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी व दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, यात्राओं के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें ताकि यातायात सुचारु बना रहे और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
0
0
Report

दरभंगा एमएलसी चुनाव: 53 प्रत्याशी, 1.35 लाख मतदाता मतदान के लिए तैयार

Darbhanga, Bihar:दरभंगा एमएलसी चुनाव में 53 प्रत्याशी मैदान में, 1.35 लाख मतदाता करेंगे मतदान। बिहार विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र से 40 उम्मीदवार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में। दरभंगा में बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1 लाख 35 हजार 977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में कुल 237 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। आयुक्त ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

महालय के मौके पर जलपाईगुड़ी में आतिशबाजी और पितृपक्ष की तैयारी तेज

Jalpaiguri, West Bengal:महालय के मौसम में जलपाईगुड़ी उत्सव का माहौल। रातभर आतिशबाजियों की गूंज से शहर के विभिन्न इलाकों में चहलकदमी। बच्चे-बड़ों सभी महालय केAround उत्सव में लिप्त। महालय की पूजा-आराधना के साथ पुरी तरह से पिकनिक-आयोजन की भी तैयारी चल रही है। महालया पर कहीं आतिशबाजी का आनंद, तो कहीं पितृपर्ण हेतु ठहराव के साथ नदी-घाटों पर भीड़। तिस्सा नदी सहित अन्य घाटों पर सुबह पितृ-तर्पण की तैयारी और भक्तों की उपस्थिति। महालय के अवसर पर आतिशबाजी की उमंग और देविपक्ष के आरंभ को एक साथ दर्शाते हुए जलपाईगुड़ी में उत्सव की धूम। रिपोर्ट: प्रद्युत दास (जलपाईगुड़ी)
0
0
Report

अरुण सावंत बोले: महाराष्ट्र में अराजकता के लिए घोड़ों का खेल शुरू

Mumbai, Maharashtra:शिवसेना महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ते अरुण सावंत. विषय : संपूर्ण देशासहित महाराष्ट्रामध्ये अराजकता निर्माण करण्या साठी वेगवेगळ्या घोड्यांचा वापर. म वि आ मार्फत सुरुवातीला दुष्काळाचा विषय हाती घेऊन दुष्काळाच्या घोड्यावर स्वार झाले होते. त्यानंतर कळले हा घोडा मागे पडतोय त्यांनी एसआयआर चा घोडा पकडला त्यावर स्वार झाले. प्रसिद्धी कमी मिळू लागली तसे आता एम पी एस सी च्या घोड्यावर पटापट सारे नेते उड्या मारू लागले आहेत. मात्र महायुती सरकारने शेतकऱ्यांना मदत करण्याचे काम सोडलेले नाही. त्यांचे सर्व परीने प्रयत्न सुरू आहेत. पाण्याविना माशाची जशी तडफड होते, तशी सत्तेविना विरोधकांची अवस्था झाली आहे; सत्तेसाठी इतकी घाई झाली, की जनतेच्या प्रश्नांनाही त्यांनी बाजूला सारलं आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top