Back
रेवाड़ी में LPG महंगाई के विरोध पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
NZNaveen Zee
Mar 18, 2026 15:34:11
Rewari, Haryana
रेवाड़ी में कांग्रेस के एलपीजी गैस की कीमतों एवं गैस की किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन.... बोले राज्यसभा के दौरान; कांग्रेस के विधायकों पर बनाया गया दबाव....... भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर उतारा था तीसरा उम्मीदवार ..... लोग घंटों-घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही..... एंकर - रेवाड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी द्वारा बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों एवं गैस की किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी (शहरी) के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक रविदास हॉस्टल में एकत्रित हुए, जहां से प्रदर्शन शुरू होकर झज्जर चौक, रेलवे चौक होते हुए शहर के मुख्य बाजार तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने “गैस के दाम कम करो” “एलपीजी की किल्लत दूर करो”, “आम जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। विडियो- चिरंजीव राव ने प्रदर्शन के दौरान रेलवे चौक पर एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर को सिविल लाइन से जोड़कर दिखाया गया, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन बयानों पर सवाल खड़ा किया गया जिनमें गैस आपूर्ति को लेकर भ्रम फैलाया गया था। चिरंजीव राव ने कहा कि आज देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। भारत किसी युद्ध में नहीं है, फिर भी एलपीजी गैस की ऐसी किल्लत और महंगाई क्यों है ? आखिर ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ ? पहले घरेलू गैस की बुकिंग 21 दिन में होती थी और अब बुकिंग ही 25 दिन में हो रही है डिलीवरी तो और भी लेट पहुंच रही है तो आम जनता कैसे अपने घर का चूल्हा जलाएगी ? उन्होंने आगे कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर हो या कमर्शियल सिलेंडर—दोनों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है और सरकार केवल तमाशा देख रही है। अगर शांति के समय यह हाल है, तो भविष्य के संकट के समय देश की स्थिति क्या होगी, यह सोचकर ही डर लगता है। चिरंजीव राव ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर तीसरा उम्मीदवार उतारा, जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक थे और जीत के लिए केवल 31 वोटों की जरूरत थी। यह साफ दर्शाता है कि भाजपा का मकसद लोकतंत्र को कमजोर करना और खरीद-फरोख्त की राजनीति करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों पर दबाव बनाया गया, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ की राजनीति अपनाई गई, लेकिन इसके बावजूद सत्य की जीत हुई और कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी रहा।राव ने कहा कि भाजपा की यह रणनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। इस मौके पर सैकड़ो की तादात में कांग्रेसजन व महिलाएं मौजूद रही। विडियो- प्रवीण चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा मोदी सरकार में LPG की किल्लत से पूरा देश परेशान है। लोग घंटों-घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही। यह सरकार आम जनता को उनके हाल पर छोड़ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को कमजोर किया है। गलत नीतियों के कारण देश की जनता को महंगाई और किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बाइट - चिरंजीव राव, पूर्व विधायक बाइट - प्रवीण चौधरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowMar 18, 2026 16:30:340
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 18, 2026 16:30:180
Report
0
Report
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 18, 2026 16:18:580
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 18, 2026 16:18:400
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 18, 2026 16:18:260
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 18, 2026 16:18:110
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 18, 2026 16:17:540
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 18, 2026 16:17:390
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 18, 2026 16:17:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 16:17:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 18, 2026 16:16:490
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 18, 2026 16:16:250
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 18, 2026 16:16:050
Report