Back
राजस्थान दिवस पर 207 नई बसों से यातायात सुविधाएं सुधरेंगी
AMAsheesh Maheshwari
Mar 18, 2026 15:35:10
Noida, Uttar Pradesh
राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को मिलेगी विशेष सौगात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवीन बसों को दिखाएंगे हरी झंडी रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 207 नई बसें, आमजन के लिए अधिक सुगम एवं आधुनिक होगी यातायात सुविधा राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधाओं की विशेष सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार (19 मार्च) को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर राज्य पथ परिवहन निगम की नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों तथा 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों की वृद्धि होगी। उल्लिखेय है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधा का निरंतर विस्तार हो रहा है। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के और सुदृढ़ होने के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAjay Mishra
FollowMar 18, 2026 16:30:340
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 18, 2026 16:30:180
Report
0
Report
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 18, 2026 16:18:580
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 18, 2026 16:18:400
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 18, 2026 16:18:260
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 18, 2026 16:18:110
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 18, 2026 16:17:540
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 18, 2026 16:17:390
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 18, 2026 16:17:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 18, 2026 16:17:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 18, 2026 16:16:490
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 18, 2026 16:16:250
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 18, 2026 16:16:050
Report