134113
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं
Panchkula, Haryana:पंचकूला में आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक विशेष कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को युवा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवाओं को नमन भी किया। मुख्यमंत्री ने विश्व कौशल प्रतियोगिता और अन्य आइडिया प्रतियोगिताओं में विजयी रहे युवाओं को सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में गैस हॉकरों के सिलेंडर चोरी के मामले सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 गैस हॉकर्स के सिलेंडर पर चोरों की नजर。 गैस एजेंसियों के हॉकर्स के साथ सामने आ रहीं सिलेंडर चोरी की घटना。 घर में सिलेंडर लगाने गए हॉकर के पीछे से लोडेड सिलेंडर हो रहे चोरी。 हॉकर घर के अंदर जाता है, बाहर खड़ी साइकिल/गाड़ी बन रही निशाना。 भांकरोटा, हीरापुरा,सिरसी रोड इलाके में भी सामने आ रहीं ऐसी घटनाएं。 एक हॉकर आमतौर पर साइकिल/गाड़ी पर 3 से 4 सिलेंडर लेकर निकलता。 बुकिंग-पर्ची के हिसाब से अलग-अलग घरों में करता सिलेंडर की डिलीवरी。 एक घर में सिलेंडर लगाने के दौरान बाकी सिलेंडर बाहर वाहन पर रह जाते。 इसी मौके का फायदा उठाकर पीछे से सिलेंडर उठाकर ले जा रहे चोर。 हॉकर्स के लिए अब घर तक सिलेंडर पहुंचाना भी सुरक्षा की चुनौती。 गाडी से सिलेंडर चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने。0
0
Report
राज्यसभा नामांकन में बीजेपी का बड़ा दांव, जानिए पूरी खबर
Lucknow, Uttar Pradesh:कैमरे का क्लीन फीड इस आईडी में है। राज्यसभा बीजेपी नामांकन0
0
Report
पटना में शेयर मार्केट ठगी: आरोपी श्रीधर पाठक लखनऊ से गिरफ्तार, करोड़ों का घोटाला
Patna, Bihar:एंकर--पटना में शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी श्रीधर पाठक को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, श्रीधर पिछले करीब दो वर्षों से फरार था और विदेश भागने की तैयारी में था। आरोपी ने दीघा के मखदुमपुर, गेट नंबर-93 के पास कार्यालय खोल रखा था। वह लोगों को शेयर बाजार में निवेश के बदले 30 से 50 प्रतिशत तक मुनाफे का भरोसा देता था। शुरुआत में करीब 10 से 12 महीने तक निवेशकों को मुनाफा दिया गया, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद बड़ी रकम जमा कराने के बाद आरोपी फरार हो गया。 नालंदा निवासी श्रीधर लंबे समय से दानापुर में रह रहा था। नासरीगंज के अरमान हुसैन ने बताया कि पंकज कुमार पटेल के जरिए वह श्रीधर के संपर्क में आए और करीब 1.80 करोड़ रुपये निवेश किए। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक मुश्ताक अहमद ने बेटी की शादी के लिए पैसे लगाए थे। उनके सभी चेक बाउंस हो गए हैं। सब्जी विक्रेता सिंकू ने 8.35 लाख रुपये, जबकि मोहन कुमार गुप्ता ने करीब 30 लाख रुपये निवेश किए थे। अब पीड़ित पुलिस से अपनी रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
SI/PC भर्ती रद्द: पूर्व सरकारी कर्मियों को पुनर्नियुक्ति की राहत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - SI/PC भर्ती 2021 निरस्त होने के बाद पूर्व सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत. त्यागपत्र देकर SI बने अभ्यर्थियों की होगी पुनर्नियुक्ति. पूर्व पद पर रिक्ति नहीं होने पर छाया पद सृजन की सहमति. पूर्व पद पर पहली नियुक्ति की तारीख से सेवा और परिवीक्षाकाल की गणना होगी. पुनर्नियुक्ति से पहले की अवधि के वित्तीय लाभ नोशनल, पुनर्ग्रहण के बाद नकद लाभ मिलेगा. भर्ती की अनियमितताओं में बर्खास्त अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा लाभ.0
0
Report
मनोज सिन्हा महिला-नेतृत्व इंजीनियरिंग और AI रोबोटिक खेती पर जम्मू-कश्मीर में वैश्विक कृषि नेतृत्व
Aram Pora, Ganderbal, In his remarks, the Lieutenant Governor Manoj Sinha highlighted the significance of the convention’s themes- Women-Led Engineering Innovations in Smart Farming and AI and Robotics for Gen-Z Farming. He noted that these subjects underline India’s transition from overcoming food security challenges to assuming a leadership role in global agriculture. He emphasized that Jammu Kashmir, with its rich agricultural heritage and challenging terrain, is the most suitable venue for such deliberations.0
0
Report
स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव में आशा बहुओं का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग एंकर -
Unnao, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव में आशा बहुओं का प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के सभी 16 ब्लॉकों से पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। बता दे कि जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में जिले के 16 ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियां शामिल हुईं। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। बाइट - सुनीता, आशा संगिनी बाइट - अनीता कुशवाहा, आशा बहु0
0
Report
Advertisement
खेती-तकनीक में महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता समान भरोसे के साथ
Aram Pora, Ganderbal, “Women-led start-ups in agricultural technology should receive financing with the same confidence with which any other start-up is provided the necessary support and facilities. We must ensure that our engineering colleges and agricultural universities actively nurture them to reach positions of technological leadership. Laboratories, fellowships and incubation platforms should be created where a young woman engineer or scientist from a village in Kishtwar or Kupwara can see her idea progress through a credible journey into a market-ready product,” the Lieutenant Governor said.0
0
Report
झारखंड के पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण मांग पर बंद, चक्का जाम से यातायात ठप
Gumla, Jharkhand:गुमला। ओबीसी समाज के आरक्षण एवं जनगणना में पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार, 6 अक्टूबर को झारखंड के पांच जिलों सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा में बंद का आह्वान किया गया है। गुमला में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम किया, जिससे वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा। केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार, 5 अक्टूबर को गुमला जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर ओबीसी समाज के अधिकारों से जुड़ी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। समिति का कहना है कि राज्य के सात जिलों में रोस्टर के तहत ओबीसी आरक्षण शून्य किए जाने और जनगणना में पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम नहीं रखे जाने के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। समिति ने ओबीसी को नौकरी में आरक्षण, राजनीति में भागीदारी तथा पेसा कानून से जुड़े अधिकारों सहित अन्य मुद्दों पर अपेक्षित अधिकार देने की मांग उठाई है। जनगणना में ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग समिति की प्रमुख मांगों में वर्तमान जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करना और पिछड़ा वर्ग को उसके संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है। समिति के अनुसार, इन्हीं मांगों को लेकर पांच जिलों में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के कार्यक्रम के तहत 5 अक्टूबर को मशाल जुलूस एवं पुतला दहन, 6 अक्टूबर को दुकानें बंद रखने के साथ चक्का जाम तथा 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना आयोजित किया जाना है। धरने के बाद उपायुक्त के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी आरक्षण और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। समिति ने लोगों से आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखते हुए आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।0
0
Report
नौगांव सीट पर मुस्लिम बहुल मतदाता, मतदान शांतिपूर्ण; 9 तारीख को परिणाम
Guwahati, Assam:आज सुबह 7:00 बजे से नौगांव लोकसभा सीट में मतदान शुरू हो चुका है शांतिपूर्ण तरीके से अभी तक मतदान चल रहा है. इस लोक सभा सीट में करीब 60% से भी ज्यादा मुस्लिम मतदाता आज फैसला करेंगे कि कौन इस लोकसभा सीट से चुनाव जीतेंगे। देखा जाए तो इस विधानसभा सीट में कई वरिष्ठ उम्मीदवार है उसमें से खास तौर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर देवाशीष शर्मा और कांग्रेस पार्टी के शिवा मणि बोरा और एआईयूडीएफ के सुप्रीमो मौलाना बदरुद्दीन अजमल के साथ-साथ इंडिपेंडेंस उम्मीदवार Yunus तमोली भी चुनाव लड़ रहे हैं। देखा जाए तो यह 60% मुस्लिम वोटर का खास लोकसभा सीट है आज मतदान शाम को 5:00 बजे तक चलेगा और 9 तारीख को रिजल्ट घोषणा की जाएगी। जाए तो सभी उम्मीदवार मतदान करने पहुंच रहे हैं खास तौर से देखा गया कि मौलाना बदरुद्दीन अजमल भी अपने मतदान केंद्र में मतदान कर चुके हैं0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर मे 7 अक्टूबर को भाकियू तोमर की महापंचायत, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष संजीव तोमर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी, एमएसपी गारंटी कानून, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महापंचायत की तैयारियां जीआईसी मैदान में जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के बैठने, मंच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जोर-शोर से चल रहा है। महापंचायत में किसानों से जुड़े कुल 22 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि महापंचायत में 15 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के अलावा आसपास के कई जिलों से किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। संगठन के अनुसार कुल छह जिलों से किसानों की भागीदारी होगी, जिसमें उत्तराखंड का एक जिला भी शामिल है। महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव संपर्क और किसानों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है। जीआईसी ग्राउंड में भी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। संगठन का कहना है कि महापंचायत के माध्यम से किसानों की लंबित समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। अब सभी की निगाहें 7 अक्टूबर को होने वाली इस महापंचायत पर टिकी हैं, जहां किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बल्लभगढ़ चाकूबाजी मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने निशानदेही पर विरोध किया
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सेक्टर-62 चाकूबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही के लिए पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध फरीदाबाद। सेक्टर-62 चौराहे पर दो दिन पहले हुई चाकूबाजी और हत्या के मामले में ऊंचागांव क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस तीनों आरोपियों को वारदात की निशानदेही कराने के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विरोध बढ़ता देख पुलिस बिना निशानदेही कराए ही तीनों आरोपियों को वहां से वापस लेकर चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वारदात में करीब सात लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं, मृतक के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्ट जताया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
CEC ROW पर विपक्षी INDIA ब्लॉक सांसदों का विरोध मार्च
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: OPPOSITION INDIA BLOC MPs HOLD PROTEST MARCH OVER CEC ROW0
0
Report
अंबाला में बेसहारा गोवंश पकड़ने का नया दर 1870 रुपये प्रति पशु
Ambala, Haryana:अंबाला शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या एक बार फिर नगर निगम के लिए चुनौती बन गई है। गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से तीन बार टेंडर किए गए, लेकिन निर्धारित दर पर कोई भी एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। अब एक एजेंसी ने करीब दोगुने से भी ज्यादा रेट पर काम करने की सहमति जताई है, जिसके लिए नगर निगम को विशेष मंजूरी का इंतजार है。 अंबाला शहर के कई इलाकों में सड़कों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर बैठे या घूमते गोवंश के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। नगर निगम ने बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए पहले करीब 800 रुपये प्रति गाय-सांड और 400 रुपये प्रति बछड़ा की दर से टेंडर किया था। लेकिन इस दर पर कोई एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। तीन बार टेंडर फेल होने के बाद अब एक एजेंसी ने 1870 रुपये प्रति पशु की दर से काम करने की सहमति जताई है। नए रेट के चलते नगर निगम को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए विशेष मंजूरी मांगी गई है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, डीजल, श्रम लागत और बेसहारा पशुओं को पकड़ने में होने वाले जोखिम के चलते एजेंसी पुराने रेट पर काम करने को तैयार नहीं है। लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क हादसों के खतरे को देखते हुए नगर निगम के सामने इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। अब निगाहें विशेष मंजूरी पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा。0
0
Report
झुंझुनूं में फसलों के नुकसान पर किसान मांगे विशेष गिरदावरी और मुआवजे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं फसल खराबे, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान 18 सितंबर की बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुआ फसलों को नुकसान जैतपुरा गाँव में मूंग, ग्वार, चंवला और बाजरा की कटी फसलें हुईं खराब विशेष गिरदावरी कर बीमा क्लेम और उचित मुआवजा दिलाने की मांग झुंझुनूं जिले कि मलसीसर तहसील के जैतपुरा गांव में 18 सितंबर को हुई बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाने, फसल बीमा कंपनियों से बीमा क्लेम दिलाने और नुकसान का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि 18 सितंबर की शाम अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। उस समय कई किसानों ने मूंग, ग्वार, चंवला और बाजरा की फसल काटकर खेतों में ढेरियां लगा रखी थीं। तेज बारिश और तूफान के कारण कटी हुई फसल की ढेरियां बिखर गईं। बारिश से मूंग और चंवला जैसी दलहनी फसलों में नमी आने के कारण फफूंद लग गई और कुछ जगह फसल अंकुरित भी हो गई।किसानों ने बताया कि नुकसान के बाद उन्होंने फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत क्लेम की सूचना दर्ज कराई। किसानों के अनुसार, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया है।किसानों ने आरोप लगाया कि मलसीसर तहसील की ओर से बीमा कंपनी को 18 सितंबर को बारिश नहीं होने की जानकारी दी गई है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन गांवों में जाकर मौके पर जांच करे तो बारिश और फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। किसानों ने मौके पर दोबारा सर्वे करवाने की मांग की है।ज्ञापन में किसानों ने प्रशासन से 18 सितंबर को हुई बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राजस्व एवं कृषि विभाग से विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की। साथ ही बीमा कंपनी को पाबंद कर किसानों द्वारा दर्ज कराए गए व्यक्तिगत क्लेम का भौतिक सत्यापन करवाने और पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की गई।किसानों ने कहा कि फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में यदि समय पर बीमा क्लेम और सरकारी सहायता नहीं मिली तो किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है。0
0
Report
Advertisement
