134113
विधायक प्रदीप चौधरी ने बीजेपी पर लगाया सड़कों की बदहाली का आरोप
Panchkula, Haryana:कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने रायपुररानी ब्लॉक के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने गांव मौली, नटवाल, ककराली, टोडा, जासपुर, बहबलपुर, गोलपुरा और बागवाली में लोगों से मिलकर चर्चा की और कहा कि बीजेपी ने पिछले 10 वर्षों में केवल लोगों को परेशान किया है। प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विकास के दावे कर रही है, जबकि उनके शासन में सड़कों की स्थिति सबसे खराब रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ED ने टेंडर घोटाले में 6 IAS अधिकारियों को नोटिस भेजा; आनंद किशोर तलब
Patna, Bihar:Patna Breaking removed. टेंडर घोटाले में 6 IAS अधिकारियों को ED ने नोटिस भेजा है, आनंद किशोर भी तलब. मामला जेल में बंद रिशु श्री से जुड़ा है। इनमें आनंद किशोर, सुनील यादव, अभिलाष शर्मा, योगेश सागर, संतोष कुमार मल्ल और धर्मेंद्र कुमार शामिल है। अभिलाषा शर्मा और सुनील यादव से पूछताछ हो चुकी है। धर्मेंद्र कुमार से आज पूछताछ होगी. संतोष कुमार मल्ल को 29 अक्टूबर और आनंद किशोर को 30 अक्टूबर को बुलाया गया है। इस मामले में 15 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट ने रिशु श्री दायर याचिका पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने ED को फटकार लगाई थी कोर्ट ने कहा था कि रिशु श्री केवल मोहरा है असली किंगपिन पर्दे के पीछे है। अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। आनंद किशोर तत्कालीन प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग. मुन्नुख कुमार चौधरी के बयान के अनुसार, रिशुश्री आनंद किशोर को ‘भैया’ कहता था। मुमुक्षु की पोस्टिंग सीतामढ़ी और सहरसा में नगर आयुक्त के रूप में हुई थी। रिशुश्री की कंपनियों रिलायबल इंफ्रा और अर्बन एनवायरनमेंटल को बड़े टेंडर दिलाने तथा नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। अभिलाषा शर्मा तात्कालीन डीएम, सीतामढ़ी एवं अपर सीईओ, जीविका. अभिलाषा शर्मा को रिशुश्री की मौसेरी या चचेरी बहन बताया गया है। आरोप है कि रिशुश्री और मुमुक्षु ने उन्हें पांच जिलों में डीएम बनवाने के लिए पैरवी की। योगेश सागर, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन). आरोप है कि योगेश सागर जून 2024 में परिवार के छह सदस्यों के साथ ऑस्ट्रिया गए थे। इस यात्रा पर कुल 21.92 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें से 17.65 लाख रुपये रिशुश्री के कर्मचारी साहिल सिन्हा और मेसर्स जेम्स इंजीनियरिंग द्वारा नकद चुकाए जाने का आरोप है। धर्मेंद्र कुमार, पूर्व प्रबंध निदेशक, BMSICL एवं तत्कालीन नगर आयुक्त, सासाराम. आरोप है कि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड में अस्पताल भवनों के निर्माण से जुड़े ठेके में रिशुश्री के सिंडिकेट को लाभ पहुंचाया गया। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और स्वच्छता उपकरणों की खरीद में रिशुश्री से जुड़ी कंपनियों तथा डमी कंपनियों को काम दिलाने का आरोप है। संतोष मल्ल, तत्कालीन सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग. आरोप है कि विभाग की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेनेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं में पांच से सात प्रतिशत कमीशन का सिंडिकेट सक्रिय था। इस कथित सिंडिकेट को रोकने में विफल रहने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। बिल पास कराने के बदले घूस देने के लेनदेन का भी आरोप है। सुनील यादव, तत्कालीन नगर आयुक्त एवं विभागीय अधिकारी, नगर विकास. आरोप है कि नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में कूड़ेदान, ई-गवर्नेंस गाड़ियों और सफाई उपकरणों की खरीद में जेम (GeM) पोर्टल के नियमों का उल्लंघन हुआ। चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाने में भूमिका निभाने का आरोप है। रिशुश्री के डिजिटल लेजर में अधिकारियों को रिश्वत और उपहार देने से जुड़े लेनदेन दर्ज होने की बात कही गई है।0
0
Report
बिहार कैबिनेट के 43 बड़े फैसले: उद्योग-योजनाओं की नई लहर
Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट के 43 बड़े फैसले 1. किशनगंज में स्टार्च फैक्ट्री लगेगी किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड 88.62 करोड़ रुपये के निवेश से 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता की मेज स्टार्च इकाई लगाएगी। इससे 217 लोगों को रोजगार मिलेगा。 2. बिहार बायो-फ्यूल एवं CBG नीति-2026 कृषि अवशेष, पशु अपशिष्ट, शहरी कचरे और चीनी मिलों के अपशिष्ट से बायो-फ्यूल और कंप्रेस्ड बायो-गैस बनाने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योग विभाग नोडल एजेंसी होगा。 3. छोटे कारोबारियों के विवादों का समाधान आसान होगा सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली-2026 को मंजूर दी गई है। इससे भुगतान संबंधी समस्याओं और विवादों के समयबद्ध निपटारे में मदद मिलेगी। 4. दरभंगा और खगौल ग्रिड में नए ट्रांसफॉर्मर दरभंगा और पटना के खगौल ग्रिड उपकेंद्रों में 200-200 MVA के दो नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 33.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 5. गोपालगंज में इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बैकुंठपुर के राजापट्टी में वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज की इथेनॉल इकाई की क्षमता 167.5 KLPD से बढ़ाकर 325 KLPD की जाएगी। इसके लिए 97.80 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 210 लोगों को रोजगार मिलेगा। 6. मुख्यमंत्री MSME क्लस्टर विकास योजना-2026 पारंपरिक कारीगरों, हस्तशिल्प, हस्तकरघा और स्वयं सहायता समूहों को तकनीक, प्रशिक्षण, पैकेजिंग, बाजार और निर्यात में मदद मिलेगी। कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। 7. बिहार MSME नीति-2026 पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर और सभी 38 जिलों में MSME केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 8. बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 11,096.55 करोड़ अगले तीन वर्षों में एलटी केबल और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 6,066 करोड़ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी 5,030.55 करोड़ रुपये की वित्तीय व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार इसकी गारंटी देगी। 9. बीज की गुणवत्ता और भंडारण पर 11.82 करोड़ वित्तीय वर्ष 2026-27 में बीज गुणवत्ता नियंत्रण, भंडारण और बीज अवसंरचना के निर्माण व आधुनिकीकरण पर करीब 11.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 10. बिहार राज्य खेल-2026 के लिए 12 करोड़ बिहार राज्य खेल-2026 के आयोजन के लिए बिहार ओलंपिक संघ को 12 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी गई है। 11. तीन जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के पद मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में नगर पुलिस अधीक्षक के तीन पद सृजित होंगे। कार्यालयों के संचालन के लिए कुल 12 पदों को मंजूरी दी गई है। 12. भागलपुर में विधि-व्यवस्था के लिए दो SDPO पद भागलपुर में विधि-व्यवस्था के लिए SDPO-1 और SDPO-2 के पदों के पुनर्गठन और आवंटन को मंजूरी दी गई है। 13. आर्थिक अपराध इकाई में 143 नए पद बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की क्षेत्रीय इकाइयों के विस्तार और क्षमता बढ़ाने के लिए 143 पद सृजित होंगे। 14. फॉरेंसिक कार्यालय गृह विभाग के सीधे नियंत्रण में राज्य के फॉरेंसिक कार्यालय पुलिस नियंत्रण से अलग होकर गृह विभाग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में काम करेंगे। इसके लिए निदेशालय में निदेशक प्रमुख का स्थायी पद सृजित होगा। 15. नवादा में नई चीनी मिल लगेगी नवादा के वारिसलीगंज अंचल के मकनपुर में नई चीनी मिल और गन्ने के उप-उत्पादों पर आधारित इकाइयां स्थापित होंगी। इंडियन पोटाश लिमिटेड इन्हें स्थापित और संचालित करेगी। स्वीकृत परियोजना लागत का 40% वित्तीय सहायता के रूप में दिया जाएगा। 16. सोनपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार सोनपुर आयोजना क्षेत्र का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। 17. ग्रीनफील्ड टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाने को मंजूरी दी गई है。 18. तीन प्रमुख पथों के लिए 37.10 करोड़ विश्वामित्र पथ (बक्सर-आरा-मनेर), गंगा अंबिका पथ (बिदुपुर-दिघवारा) और नारायणी पथ (दरिहारा-डुमरिया घाट, गोपालगंज) के लिए सलाहकार सेवाएं लेने को 37.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 19. विश्वामित्र पथ के लिए 2.60 करोड़ 90 किमी लंबे विश्वामित्र पथ की DPR, भूमि अधिग्रहण और जरूरी वैधानिक व पर्यावरणीय मंजूरियां लेने के लिए सलाहकार सेवाओं पर 2.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 20. नारायणी पथ के लिए 2.10 करोड़ गोपालगंज के 73.51 किमी लंबे नारायणी पथ की DPR, भूमि अधिग्रहण और जरूरी मंजूरियों के लिए 2.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं。 21. पटना में अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर की स्टडी पटना में अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर विकसित करने की संभावना का अध्ययन करने के लिए 18.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 22. भागलपुर में 8.35 किमी सड़क चौड़ी होगी दीनदयाल उपाध्याय चौक से भवनपुरा तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 68.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 23. सुपौल-अररिया रेललाइन के लिए जमीन हस्तांतरण सुपौल जिले के पिपरा अंचल की 3.12725 एकड़ सरकारी जमीन रेल मंत्रालय को हस्तांतरित होगी। इसके लिए करीब 66.98 लाख रुपये भुगतान किए जाएंगे。 24. सुपौल-अररिया रेललाइन के लिए 21.48 एकड़ जमीन त्रिवेणीगंज और पिपरा अंचल की 21.48068 एकड़ सरकारी जमीन रेल मंत्रालय को हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए करीब 4.22 करोड़ रुपये भुगतान की मंजूरी दी गई है。 25. इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के 49 हजार छात्रों को हॉस्टल सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 49 हजार छात्र-छात्राओं के लिए निजी भवनों में हॉस्टल की व्यवस्था होगी। इस पर सालाना 58.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे。 26. WhatsApp पर मिलेंगी सरकारी सेवाओं की जानकारी बिहार में आम लोगों को सरकारी सेवाओं और उनसे जुड़ी जानकारी WhatsApp के जरिए मिलेगी। इसके लिए BSNL का चयन किया गया है और 2.34 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 27. बिहार AI पॉलिसी-2026 बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी-2026 को मंजूरी दी गई है। 28. रोहतास में SIB कार्यालय के लिए जमीन सासाराम के बेलाडी में 28 डिसमिल सरकारी जमीन गृह मंत्रालय को स्थायी रूप से हस्तांतरित होगी। यहां SIB का कार्यालय और आवासीय परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए 83 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। 29. पटना हाईकोर्ट के औषधालय में डॉक्टर का कार्यकाल बढ़ेगा डॉ. उमेश प्रधान का संविदा कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को 70 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अगले दो वर्षों के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। 30. सहरसा एयरस्ट्रिप पर उड़ान प्रशिक्षण केंद्र सहरसा एयरस्ट्रिप की 1,000 वर्ग मीटर जमीन GRD एयर एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड को उड़ान प्रशिक्षण और संबंधित गतिविधियों के लिए 30 साल की लीज पर दी जाएगी。 31. उड़ान योजना के लिए 43.50 करोड़ बिहार और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौते के तहत उड़ान योजना के लिए मई 2026 से सितंबर 2028 तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को मासिक 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कुल 43.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। 32. बिहार सूचना आयोग में नया पद बिहार सूचना आयोग में एक अतिरिक्त राज्य सूचना आयुक्त का पद अगले आदेश तक सृजित किया जाएगा। 33. बिहार सचिवालय सेवा नियमावली-2026 बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई है। 34. बिहार प्रशासनिक सेवा के पदों का पुनर्गठन बिहार प्रशासनिक सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। 35. मधुबनी में NDPS मामलों के लिए विशेष कोर्ट मधुबनी में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जल्द सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय बनेगा। इसके लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का एक पद सृजित होगा。 36. पटना में दो विशेष वाणिज्यिक न्यायालय एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के वाणिज्यिक विवादों के निपटारे के लिए पटना में दो विशेष वाणिज्यिक न्यायालय बनेंगे। इसके लिए जिला न्यायाधीश स्तर के दो पद सृजित होंगे。 37. मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर दूसरे उद्योग मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बंद चीनी मिल की 151.58 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित होगी। इस पर अन्य उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। 38. कोसी, गंडक और सोन के बाढ़ क्षेत्र का अध्ययन तीनों नदियों के फ्लड प्लेन जोन का अध्ययन राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रुड़की के साथ कराया जाएगा। इसके लिए करीब 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 39. बिहार के 24 बांधों की सुरक्षा जांच राज्य के 24 बांधों की सुरक्षा, गाद, डिजाइन फ्लड, आपातकालीन कार्ययोजना और रखरखाव का आकलन किया जाएगा। इसके लिए करीब 8.39 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 40. बांका में तेलडीहा मंदिर के पास चेक डैम और पाथवे बदुआ नदी के किनारे तेलडीहा दुर्गा मंदिर के पास चेक डैम और पाथवे बनाने के लिए 37.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है。 41. गृह विभाग में 20 नए पद प्रक्षेत्रीय व्यवस्था के पुनर्गठन के बाद कार्यालय के संचालन के लिए चार पद स्थानांतरित होंगे और विभिन्न श्रेणियों के 20 नए पद सृजित किए जाएंगे। 42. पशु आहार और औद्योगिक उत्पादन के लिए आयात पशु आहार बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोआ और बायोडीजल व फॉर्मलडीहाइड बनाने के लिए मेथनॉल को राज्य के बाहर से आयात करने की मंजूरी दी गई है। 43. औद्योगिक इथेनॉल में 12 विकारक मिलाने की मंजूरी बिहार से बाहर औद्योगिक उपयोग के लिए भेजे जाने वाले इथेनॉल में भारतीय मानक IS 4117:2008 के अनुरूप 12 विकारक मिलाने की मंजूरी दी गई है।0
0
Report
जयपुर के 2047 मास्टर प्लान के लिए ड्रोन सर्वे शुरू, MOU जल्द
Jaipur, Rajasthan:2810ZRJ_JPR_ABHISHEK_PTC_R Note- पैकेज के साथ जयपुर शहर और जेडीए भवन के फाइल विजुअल लगाए जा सकते हैं0
0
Report
Advertisement
तमिलनाडु थेनी: जेलब्रेक केस में Kana Vilakku थाने लाए गए दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:THENI (TAMIL NADU) TWO ARRESTED PRISONERS BROUGHT TO KANA VILAKKU POLICE STATION FOR QUESTIONING IN JAILBREAK CASE0
0
Report
कैबिनेट के बाद सुवेंदु अधिकारी बोले दुर्गा-छठ समेत त्योहारों की सुरक्षा की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:HOWRAH (WEST BENGAL) CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI ADDRESSES PRESS CONFERENCE AFTER CABINET MEETING\n\nहावड़ा, पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी कहते हैं, \"आने वाले दिनों में, एक महीने के भीतर काली पूजा, छठ पूजा और जगद्धात्री पूजा सहित कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं... सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार, जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे...\"\n\n\"पिछली कैबिनेट बैठक में, दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को ग्रुप D की स्थायी नौकरी देने का फैसला लिया गया है... पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खाते से 30 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है...\"0
0
Report
सुप्रिया श्रीनेत का बैलेट बनाम EVM पर मोदी के ट्वीट पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पीएम मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत कहती हैं कि इसमें दो बातें हैं। पीएम मोदी ने मान लिया है कि बैलेट से होने वाले चुनाव विश्वसनीय होते हैं, जबकि EVM को लेकर जनता के मन में संदेह है। प्रधानमंत्री होने के नाते, आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस संदेह को दूर करें और बैलेट से चुनाव करवाएं। दूसरी बात, वाराणसी में BJP क्यों हारी? अगर लोकसभा चुनाव बैलेट से कराए जाएं, तो हो सकता है कि आप वाराणसी पूरी तरह से हारी जाएं... बैलेट को ज्यादा विश्वसनीय मानकर, प्रधानमंत्री मोदी असल में यह स्वीकार कर रहे हैं कि EVM में कोई समस्या है... आप ही बताएं कि जब बैलेट का इस्तेमाल हुआ था, तब आप वाराणसी कैसे हारी? गए थे...0
0
Report
Advertisement
जयपुर के गांवों में दूसरे चरण का मतदान बढ़ा, 68.69% तक पहुंचा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए दूसरे चरण में मतदाताओं ने पहले चरण से ज्यादा उत्साह दिखाया। पहले चरण में जहां 68.29 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं दूसरे चरण में यह आंकड़ा बढ़कर 68.69 फीसदी पहुंच गया। हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है। जयपुर जिले की 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 247 प्रत्याशियों और जिला परिषद के 11 वार्डों में 20 प्रत्याशियों सहित कुल 267 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।सुबह 10 बजे तक महज 15.16 फीसदी वोटिंग हुई थी। दोपहर 1 बजे यह आंकड़ा 33.88 फीसदी और दोपहर 3 बजे 49.71 फीसदी तक पहुंचा। लेकिन आखिरी तीन घंटों में मतदान ने रफ्तार पकड़ी और शाम 6 बजे तक आंकड़ा 68.69 फीसदी पहुंच गया। सबसे दिलचस्प तस्वीर पंचायत समितिवार मतदान के आंकड़ों में सामने आई। शाहपुरा के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा 72.17 फीसदी वोटिंग कर बाजी मारी। जालसू 70.10 फीसदी मतदान के साथ दूसरे नंबर पर रहा। रामपुरा डाबड़ी में 67.39 फीसदी, आमेर में 67.05 फीसदी और अमरसर में सबसे कम 66.75 फीसदी मतदान हुआ। अब जरा इन आंकड़ों पर गौर कीजिए। पहले चरण में जयपुर की 8 पंचायत समितियों में 68.29 फीसदी मतदान हुआ था। दूसरे चरण की 5 पंचायत समितियों में यह आंकड़ा 68.69 फीसदी पहुंच गया। यानी दूसरे चरण में वोटिंग का प्रतिशत पहले चरण से थोड़ा ज्यादा रहा। फिलहाल जयपुर की 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में 247 और जिला परिषद के 11 वार्डों में 20 प्रत्याशियों सहित कुल 267 उम्मीदवारों का सियासी भविष्य ईवीएम में बंद हो चुका है। अब मतगणना में तय होगा कि गांव की सरकार में किसे प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।0
0
Report
दिल्ली बीजेपी नेता बोले- इंडिया गठबंधन की रैली फ्लॉप, देश पीएम मोदी खड़ा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: चांदनी चौक में बीजेपी की पदयात्रा के बाद, बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भीड़ ऐसी थी, जैसे समुद्र में लहरें उठ रही हों। आज लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है और जो देश को बर्बाद करना चाहते हैं वे घुसपैठियों के साथ खड़े हैं और देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली के बारे में उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इससे भी बड़ी रैली करने जा रहे हैं और इंडिया की रैली फ्लॉप रहेगी; कांग्रेस MLC चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई; राहुल गांधी विदेशी ताकतों के एजेंट हैं और देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है—जो लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं, उनकी नजर है; अराजकता नहीं चलेगी; जो लोग यह नारा लगा रहे हैं कि पीएम चले जाएंगे, वे 2029 में फिर सत्ता में लौटेंगे।0
0
Report
AP CI Cell ने Firewall-2026 चरण II शुरू किया, OTP से पाकिस्तानी एजेंटों की जासूसी
Noida, Uttar Pradesh:The Andhra Pradesh Counter Intelligence Cell (AP CI Cell) launched Phase II of Operation Firewall-2026 on 25.10.2026 as part of its ongoing investigation into the alleged sharing of OTPs linked to Indian SIM cards The OTPs were used by Pakistan Intelligence Operatives (PIOs) to activate WhatsApp accounts in Pakistan and used for espionage activities prejudicial to India's sovereignty, security and integrity. In coordination with the Bihar Anti-Terrorism Squad (ATS) and Local Police, AP CI Cell investigation teams examined five suspects from Raxaul, Bihar, a border town near Nepal, and seized electronic devices in accordance with legal procedures. Of the above, following two suspects were arrested after a prima facie case of their involvement was established. Both the accused were produced before the local court and obtained transit remand warrants. On 28.10.2026, both the arrested accused were produced before the jurisdictional court at Vijayawada and the court has remanded them till 10.11.2026. 1. Raja Kumar, a Point-of-Sale (POS) agent from Raxaul. Bihar, was arrested in Raxaul. He has facilitated the activation of WhatsApp accounts on several Indian mobile numbers by sharing their OTPs. Through handlers in Nepal, with PIOs in Pakistan. He has arranged for an Airtel Payments Bank account to be opened in another person's name and used it to receive payments for SIM-card OTPs. A substantial amount has been deposited into the said account. Among the numbers involved, a PIO using the name "Soni" or "Soni Queen" contacted accused A-5 Annam Sai Vara Prasad, a civilian contract driver engaged by Naval officers, in Visakhapatnam and obtained classified information concerning warships and submarines of the Eastern Naval Command in Visakhapatnam. Another PIO, identified as "Joshita Pall," has attempted to obtain classified information from personnel in Visakhapatnam by transferring money to induce them. 2. Aditya Kumar [redacted] Aditya Kumar Pandey, of Raxaul. Bihar, was also arrested in Raxaul. He has been associated with Raja Kumar and other persons in Raxaul, as well as Pakistani agents identified as Wasim, Sultan and Nayeem. He facilitated to activate WhatsApp accounts using OTPs linked to Indian SIM cards, and to have communicated with Pakistani agents through WhatsApp and other encrypted platforms. Aditya Kumar used an Airtel Payments Bank account held in the name of others to receive funds in connection with these activities. On 02.09.2026, the AP CI Cell, Vijayawada, registered Crime No. 01/2026 under Sections 61(2), 147 and 148, read with Section 3(5), of the Bharatiya NyayaSanhita, 2023; Sections 17 and 18 of the Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967; and Section 3 of the Official Secrets Act, 1923, on the basis of source information that certain anti-nationals and PIOs are carrying out espionage activities by establishing contacts with persons in India including Naval / Defence personnel and collecting classified information of Naval / Defence establishments and strategic locations in Visakhapatnam and other parts of the country through encrypted communication channels prejudicial to India's National security. As part of the investigation, the AP CI Cell launched Operation Firewall-2026 and arrested Annam Sai Vara Prasad, a civilian contract driver engaged by Naval officers, in Visakhapatnam on 01.10.2026, and Pradip Mukharjee, a Naval employee at the Visakhapatnam Naval Base, in Coimbatore, Tamil Nadu, on 03.10.2026. Both were remanded to judicial custody and are currently lodged at the District Jail, Vijayawada.0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में दो गुटों के छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Firozabad, Uttar Pradesh:छात्राओं के दो गुटों में मारपीट ANC - यूपी के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर आज ट्यूशन से लौट रही छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हुई मारपीट का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है बदलते दौर में अब छात्राएं भी सड़क पर मारपीट करने को उतारू है0
0
Report
दीपावली से पहले हो रहे धरने-रैलियों से व्यापारियों को भारी नुकसान, मजदूर भी प्रभावित
Hisar, Haryana:धरने प्रदर्शन और रेलिया ऐसे समय में हो रही है जब त्योहारों का सीजन है और हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली में महज कुछ ही दिन शेष है ऐसे में लगातार हो रही रैली धरने प्रदर्शन के चलते व्यापारी पहले ही काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है और आगे जिस तरह से रैली की जा रही है उसको लेकर व्यापारी अब अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगा है व्यापारियों का साथ कहना है कि रैली धरने प्रदर्शन के चलते हमारे साथ हमारे कर्मचारी और मजदूर भी प्रभावित हो रही है0
0
Report
बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत , बड़ा हादसा टला....
Naugarh, Jagdishpur Khurd, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के लोटन-सोहास–नौगढ़ रोड के जगदीशपुर अंधे मोड़ पर बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत , बड़ा हादसा टला.... यह टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे । घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बचे । स्थानीय लोगों के मुताबिक, मार्ग पर करीब 20 खतरनाक मोड़ हैं, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले एक वर्ष में कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में है नाराजगी ।0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रोफ FIR के 11 आरोपी MCOCA के तहत अदालत में पेश
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ALL 11 ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE PRODUCED BEFORE SPECIAL MCOCA COURT AFTER MUMBAI POLICE INVOKES MCOCA. COURT GRANTS PERMISSION FOR RE-ARREST / VISUALS/ AJINKYA MIRGAL (ADVOCATE) & PRADEEP KHARAT (ADVOCATE). मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी शूटिंग की घटना के मामले में MCOCA के तहत गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों के वकील, अजिंक्य मिरगल का कहना है, अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, क्योंकि रिमांड रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। MCOCA लागू होने के बाद, आरोपियों को उचित प्रक्रिया के तहत विशेष अदालत में स्थानांतरित किया गया और आज उन सभी 11 लोगों को अदालत के सामने पेश किया गया। आज उन्हें केवल MCOCA के तहत गिरफ्तार दिखाया गया है। कल, 24 घंटे बाद, उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, तब रिमांड रिपोर्ट और अन्य विवरणों की जांच की जाएगी। इस चरण में आमतौर पर गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए जाते, क्योंकि रिमांड रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मुझे आधिकारिक विवरणों की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें MCOCA के तहत गिरफ्तार किया गया है। कल तक रिमांड रिपोर्ट, प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट और गिरफ्तारी के आधार पेश कर दिए जाएंगे...0
0
Report
पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रमोद तिवारी बोले: यूपी-उत्तराखंड-पंजाब चुनाव बैलेट पेपर से
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, यूपी: पीएम मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "आप शायद पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एमएलसी (MLC) के सीमित चुनावों पर बात कर रहे हैं। हम आपकी समस्या और बेचैनी को समझ सकते हैं। यहाँ चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, है ना? आप कहते हैं कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से भी होते, तब भी कांग्रेस नहीं जीत पाती... उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए... आज ही घोषणा कर दीजिए कि लोकसभा और इन राज्यों के अगले चुनाव बैलेट पेपर से ही होंगे।"0
0
Report
नोएडा ट्रैफिक अभियान: 5696 चालान, 13 वाहन सीज; हेलमेट-नो पार्किंग आदि उल्लंघन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5696 वाहनों के चालान, 13 वाहन सीज गौतमबुद्धनगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी यातायात के पर्यवेक्षण में 28 अक्टूबर को कुल 5,696 वाहनों के ई-चालान किए गए, जबकि 13 वाहनों को सीज किया गया。 यातायात पुलिस ने मैनुअल कार्रवाई के तहत 2,261 और आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से 3,435 वाहनों के चालान किए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1,931 वाहन चालक भी शामिल हैं। विशेष अभियान के तहत नो पार्किंग में खड़े 491, फॉल्टी नंबर प्लेट वाले 333, विपरीत दिशा में चलने वाले 292, वायु प्रदूषण फैलाने वाले 236 और ओवरस्पीडिंग करने वाले 544 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई。 इसके अलावा सेक्टर-37, नोएडा में लोगों को नकली हेलमेट के प्रति जागरूक करते हुए यातायात संकेतों और नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट का इस्तेमाल करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
