Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panchkula134108

हरियाणा मूल के डॉ. मोहिंदर सिंह को 12वीं विश्व आलू कांग्रेस में उद्योग पुरस्कार से किया सम्मानित

Jul 29, 2024 13:12:11
Panchkula, Haryana

हरियाणा मूल डॉ मोहिंदर सिंह कादियान को 12वीं विश्व आलू कांग्रेस उद्योग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह 23-26 जून 2024 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आयोजित की गई थी तथा पुरस्कार समारोह 25 जून को एडिलेड ओवल में आयोजित गाला डिनर के दौरान हुआ। जहां सोनीपत के पुट्ठी गांव में किसान परिवार में जन्मे हुए, 1983 में एक वैज्ञानिक रूप में अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने भारत, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका में आलू की फसल सुधार को आगे बढ़ाने के लिए 4 दशकों से अधिक समय समर्पित किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 16, 2025 13:23:34
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिला अस्पताल में 3 अप्रैल 2018 से उ० प्र० सरकार और हेरिटेज हेल्थ केयर हॉस्पिटल लंका वनारस दोनों की सहमती से 30 मरीजों को प्रतिदिन मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाती है हर माह 680-700 डायलिसिस का सत्र मुफ्त में पूर्ण होता है। एक साल में 8000 डायलिसिस का सत्र पूरा हो रहा है। 3 अप्रैल 2018 से सत्र 6 दिसम्बर 2025 तक (56,382) डायलिसिस मरीजों को बिना किसी असुविधा से पुरा किया गया है। जिसमे 5 Seroportive (HCV) और 5 seronegative machine है। यहां प्रतिदिन 28 - 30 मरीजो की डायलिसिस होती है। जिसे SIC डॉक्टर पीके कटियार द्वारा निरन्तर निरक्षण किया जाता है। तथा मरीजी की नियमित रूप से डायलिसिस कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिसमे मरीजो को डायलिसिस के लिए किसी भी प्रकार की आसुविधा एवं कठिनाई का सामना न करना
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 16, 2025 13:20:51
Tehran, Tehran Province:ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋहनା ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଗୁଲୁବା ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ସମ୍ମିଳନୀ କକ୍ଷରେ ଗ୍ରାମ୍ୟ ମୁଖୀ ପ୍ରଶାସନ ସହ ମିଳିତ ଜନ ଅଭିଯୋଗ ଶୁଣାଣୀ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିଲା। ଏହି ଅଭିଯୋଗ ଶୁଣାଣୀରେ ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ମନୀନ୍ଦ୍ର ହନେନାଗା, ଅତିରିକ୍ତ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ ଜିଲ୍ଲାପରିଷଦ ଶ୍ରୀ ପୃଥ୍ୱୀରାଜ ମଣ୍ଡଳ ଯୋଗଦେଇ ଲୋକଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ ଶୁଣିଥିଲେ। ଗୁଲୁବା ସହିତ ଡେଙ୍ଗାସଖଳ, ବିରିକୋଟ ଓ ମାଣ୍ଡିମେରା ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତରୁ ସମୁଦାୟ ୧୪୬ଟି ଅଭିଯୋଗ ପତ୍ର ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଥିଲା। ସେଥିମଧ୍ୟରୁ ୪୪ଟି ବ୍ୟକ୍ତିଗତ ଏବଂ ୧୦୨ଟି ଗ୍ରାମ ଭିତ୍ତିକ ସମସ୍ୟା ସମ୍ପର୍କିତ ଅଭିଯୋଗ ଥିଲା। ଏହାମଧ୍ୟରୁ ୪ଟି ଅଭିଯୋଗର ତୁରନ୍ତ ସମାଧାନ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ ଅଭିଯୋଗକୁ ଶୀଘ୍ର ସମାଧାନ କରିବାକୁ ବିଭାଗୀୟ ଅଧିକାରୀମାନଙ୍କୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି। ଏହି ଶିବିରରେ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଆବାସ ଯୋଜନା, ସାମାଜିକ ସୁରକ୍ଷା, ଜମି ପଟ୍ଟା, ମନରେଗା, ଗୃହ ନିର୍ମାଣ, ରାସନ୍ କାର୍ଡ, ସ୍କିକ୍ଷା, ଜଳସେଚନ, ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ଓ ରାସ୍ତା ଭଳି ବିଭିନ୍ନ ମୌଳିକ ସମସ୍ୟା ନେଇ ଅଭିଯୋଗ ଆସିଥିଲା। ଏହି ଅବସରରେ ଗୁଲୁବା ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ସରପଞ୍ଚ ଶ୍ରୀମତୀ ରେଜେନା ପ୍ରଧାନ, ମୋହନା ବ୍ଲକ ବିକାଶ ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀ ରାଜୀବ ଦାସ, ତହସିଲଦାର ଶ୍ରୀ ଚକ୍ରଧର ପାଢ଼ୀ, ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସା ଅଧିକାରୀ, ସ୍ଥାନୀୟ ଜନପ୍ରତିନିଧି ସହ ସମସ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ଓ ବ୍ଲକ୍‌ସ୍ତରୀୟ ଅଧିକାରୀମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 16, 2025 13:19:47
0
comment0
Report
STSharad Tak
Dec 16, 2025 13:19:27
Sirohi, Rajasthan:रेलवे जंक्शन की वर्षों पुरानी मांग को लेकर आज सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में जनआक्रोश देखने को मिला। पिंडवाड़ा जन संघर्ष समिति के आह्वान पर पूरा शहर बंद रहा। हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन और रेलवे विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अम्बेडकर भवन से एसडीएम कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई। क्या है पूरा मामला… चलिए दिखाते हैं ये रिपोर्ट。 पिंडवाड़ा के आज सुबह से मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर व्यापारियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरा शहर बंद नजर आया। अम्बेडकर भवन से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई विशाल जनआक्रोश रैली में हजारों लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने पिंडवाड़ा का हक पिंडवाड़ा को दो” और रेलवे जंक्शन नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा” जैसे नारे लगाए。 पिंडवाड़ा व्यापार और उद्योग का बड़ा केंद्र है। यहां से रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। इसके बावजूद हमें रेलवे जंक्शन से वंचित रखा गया है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा। रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिंडवाड़ा में रेलवे जंक्शन की स्थापना और स्वरूपगंज में प्रस्तावित रेलवे सर्वे पर पुनर्विचार की मांग की गई। आंदोलनकारियों का कहना है कि पिंडवाड़ा की भौगोलिक स्थिति और यात्री भार रेलवे जंक्शन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। जंक्शन बनने से व्यापार, रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी。 पिंडवाड़ा कस्बे के बंद और रैली के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। हालांकि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे रैली मार्ग पर निगरानी करते नजर आए। जन संघर्ष समिति द्वारा दिया गया ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्राप्त हुआ है। जनभावनाओं से संबंधित मांगों को उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा। शासन स्तर पर जो भी निर्णय होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी。 सिरोही के पिंडवाड़ा में दिनभर चले बंद और विशाल जनआंदोलन ने एक बार फिर पिंडवाड़ा की रेलवे जंक्शन मांग को सुर्खियों में ला दिया है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार और रेलवे विभाग इस जनदबाव को गंभीरता से लेंगे या पिंडवाड़ा को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 16, 2025 13:19:01
Sikar, Rajasthan:सीकर पुलिस का बदमाशों के खिलाफ आज बड़ा एक्शन देखने को मिला है। 12 दिसंबर को झुंझुनू में हुई गैंगवार के बाद आज सीकर पुलिस और प्रशासन ने बदमाश श्रवण भदवासी के भादवासी गांव स्थित सरकारी जमीन पर बने अवैध कमर्शियल भवन पर पीला पंजा चलते हुए ध्वस्त किया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बदमाश श्रवण भादवासी की चार दुकानों और दुकानों को ऊपर बनाए गए ऑफिस को तोड़ा गया है। इस दौरान पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बदमाश श्रवण भादवासी के ऑफिस से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बदमाश श्रवण भादवासी के ऑफिस से जप्त की गई शराब लाखों रुपए की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह सहित सीकर सदर थाना पुलिस, कोतवाली थाना, उद्योग नगर थाना, गोकुलपुरा थाना पुलिस दादिया थाना, बलारां थाना पुलिस और क्यूआरटी एवं आरएसी का भारी पुलिस जाब्ता भी एतिहात के तौर पर तैनात रहा। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने ने बताया कि बदमाश श्रवण भादवासी ने सरकारी जमीन पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाकर कुछ कार्य कर रहा था। वह बिल्डिंग कमर्शियल लैंड पर बनी हुई थी इसलिए पुलिस जाब्ता और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोस्त किया गया। जिले में एकबार फिर गेंगवार के सक्रिय होने के सवाल पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने कहा कि जिस तरह से हाल ही में घटना सामने आई है उसको देखते हुए पुलिस ने प्लान आफ एक्शन बनाया है। जिसमे संगठित अपराध के लिए बनाए गए नए कानून के तहत अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर धारा 107 के तहत ऐसे लोगों द्वारा क्राइम से संबंधित या क्राइम से अर्जित की गई प्रॉपर्टी को कुर्की करने का काम भी किया जाएगा। ऐसे अपराधियों का पुलिस ने रिकॉर्ड भी तैयार कर लिया है और प्रॉपर्टी कुर्की करने की तैयारी की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों के सोशल मीडिया फॉलो करने वालों को चेतावनी देते हुए एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने कहा कि ऐसे बदमाशों को बढ़ावा देने के लिए जो भी प्रयास करता है उनके खिलाफ भी सकते कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को जहां भी लगेगा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी है या मुकदमा दर्ज करना है तो वह भी किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपराध से जुड़े लोगों से नहीं जुड़े और उनकी सहायता दी नहीं करें, तभी आप सुरक्षित रहोगे और ऐसे लोगों को फॉलो करने का काम किया तो आपके खिलाफ भी कार्रवाई होगी。
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Dec 16, 2025 13:17:41
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर से 20 किलोमीटर दूर पोटका मे एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जंहा सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी, प्रेमिका के ड्यूटी करने से परेशान प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी, पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गईं . मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं. दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौक पर पहुंच गए, जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है, उसके बाद खुद घर जा कर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली, इस मामले मे प्रेमी के आत्महत्या के बाद प्रेमी का एक विडिओ वाइरल हो रहा है, जिसमे प्रेमी ने कहते हुए जा रहा है कि पिछले पांच शाल से वह इससे प्रेम करती थी, मगर ज़ब वह चौकीदार की डियूटी पकड़ी तब से उसे छोड़ वह पोटका थाना प्रभारी से प्रेम करने लगी थी, जिस कारण उसने उसकी हत्या की, वंही इस मामले मे सिटी एसपी पुरे मामले मे जाँच करने की बातें कही है, उन्होंने कहा कि प्रेमी की बात मे सचाई है तो थाना प्रभारी पर विधि सममत करवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Dec 16, 2025 13:17:21
Chatra, Jharkhand:चतरा : 9 दिसंबर की रात लावालौंग थाना क्षेत्र के कदहे गांव से गुम हुए छह माह के मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। लेकिन लावालोंग थाना प्रभारी के लगातार प्रयास औऱ गहन छानबीन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे को उसके ही अपनी चाची के मायके कुंदा थाना क्षेत्र के मेघाबर गांव से बरामद कर लिया। बच्चे के बरामद होते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। इस मामले में आरोपी महिला सुगिया देवी से पुछे जाने पर उसने स्वीकार किया कि उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने पहले सरोज से जुड़वा बच्चों में से एक को देने की बात कही थी। लेकिन इनकार होने पर उसने बच्चे को उठाकर ले जाने की योजना बनाई।आरोपी के अनुसार विगत 9 दिसंबर को वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से रात के समय आई और मां के साथ सो रहे छह माह के सुदर्शन को उठा ले गई। इसी मामले में बच्चे के पिता निलेश कुमार गंझू ने थाना में मामला दर्ज कराया था। सिमरिया एसडीपीओ ने मौखिक तौर पर बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Dec 16, 2025 13:16:10
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एसडीएम सदर न्यायिक की गाड़ी से नीली बत्ती चोरी हुई, ड्राइवर अपने घर खड़ी कर रखी था, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है. इटावा जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. मामला थाना सिविल लाइन इलाके में एसडीएम सदर न्यायिक राकेश सिंह की गाड़ी से नीली बत्ती अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई. अधिकारी की गाड़ी से बत्ती चोरी होने के बाद पुलिस महकमे से हड़कंप मच गया; पुलिस मौके पर पहुंचकर आस-पास के सीसीटीवी के साथ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया गया कि एसडीएम के ड्राइवर ने गाड़ी को अपने घर के बाहर खड़ी किया था जिसके चलते चोरों ने आसानी से नीली बत्ती चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए हैं।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Dec 16, 2025 13:15:41
Delhi, Delhi:दिल्ली मे रक्षा संपदा दिवस 2025 मनाया गया भारत सरकार के रक्षा संपदा विभाग (DGDE) द्वारा 16 दिसंबर 2025 को मनाया जो छावनी प्रशासन और ई-कंटोनमेंट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण था. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया. सार्वजनिक क्षेत्र में नवाचार के लिए दिल्ली छावनी परिषद को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिला. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली छावनी परिषद की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्री रॉबिन बलेजा ने प्राप्त किया। यह सम्मान छावनी क्षेत्र में नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, पारदर्शी प्रशासन, डिजिटल पहलों तथा नवाचार आधारित जन-केंद्रित कार्यप्रणाली के लिए परिषद के उल्लेखनीय प्रयासों की पहचान है. इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने दिल्ली छावनी परिषद द्वारा अपनाए गए नवाचारपूर्ण उपायों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने अन्य छावनी परिषदों से भी इस प्रकार की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने का आह्वान किया.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top