icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
133302
DIVYA RaniDIVYA RaniFollow23 Jul 2024, 11:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुलताई में अवैध गौतस्करी: 12 मवेशी पकड़ गए, 2 मौत, आरोपी फरार

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों की सूचना और पुलिस की कार्रवाई में मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 12 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था, जिनमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मवेशियों को छिंदवाड़ा जिले के लावाघोगरी इलाके से भरकर मुलताई के रास्ते महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और हिंदू संगठन के लोगों ने पाड़सिंगा गांव के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। हालांकि वाहन में मौजूद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी बरामद मवेशियों को गौशाला भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित गौ तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और मवेशियों को कहां से लाया गया था।
0
0
Report

सेवा संकल्प यात्रा मंडला पहुँची: बारडोली से वाराणसी तक बाइकर्स का संदेश

Mandla, Madhya Pradesh:सेवा संकल्प यात्रा सेवा और जनभागीदारी का संदेश लेकर निकली सेवा संकल्प यात्रा अब मंडला पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में देशभर के बाइक राइडर्स शामिल हैं। गुजरात के वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली इस यात्रा का मंडला में दो दिवसीय प्रवास है। इस दौरान सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के जरिए समाज को जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। तस्वीरें... बाइकर्स का काफिला... और सेवा का संकल्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान यात्रा निकाली जा रही है। वडनगर से वाराणसी तक की इस यात्रा के एक रूट में मंडला को भी शामिल किया गया है। 29 सितंबर को यात्रा का मंडला आगमन हुआ। गुजरात के बारडोली से सांसद प्रभु बसावा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बाइक राइडर्स इस यात्रा में शामिल हैं। सांसद प्रभु बसावा और जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया गया कि करीब 50 बाइकर्स यात्रा का हिस्सा हैं। कांग्रेस के बयानों पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस यह यात्रा देश के अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति और पब्लिसिटी स्टंट बता रही है परंतु हम देश के लिए राजनीति करते है। बाइट - प्रभु बसावा - सांसद बारडोली - गुजरात बाइट - दिलीप जायसवाल - प्रभारी मंत्री - मण्डला。 एंकर - वडनगर से वाराणसी तक... बाइक पर सवार ये यात्री सिर्फ दूरी नहीं नाप रहे, बल्कि सेवा और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मंडला में दो दिनों के प्रवास के दौरान यात्रा ने युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और विभिन्न वर्गों से संवाद किया। अब अगला पड़ाव डिंडोरी होगा।
0
0
Report

बोकारो में 45 लाख के आभूषण और 1 लाख नकद चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में DVC अवसीय क्लोनी F/D - 5 में दिनदहाड़े एक लाख नकदी और 45 लाख रुपए के आभूषण चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। स्वर्गीय गोपाल सिंह की दो वर्ष पहले निधन हो चुका है और उनकी विधवा पत्नी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। परिजनों के अनुसार घर में लगभग 45 लाख मूल्य के आभूषण और लगभग एक लाख नकद रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोरी के बाद इलाके में दहशत है। घटना के वक्त स्वर्गीय गोपाल सिंह की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल भेजकर घर से बाहर गई थीं; बच्चों के लौटने पर उन्होंने ताला टूटा देखा। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। 13 दिन पहले डबल मर्डर हुआ था जिसका खुलासा नहीं हुआ, और अब दिनदहाड़े चोरी की घटना से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी गए सामान की कीमत और कितने चोर थे, ये बाद में स्पष्ट होगा।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में इजराइल की जल प्रबंधन तकनीकें: सहयोग के रास्ते और जल सुरक्षा की दिशा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-इजराइल के राजदूत से मंत्री की मुलाकात, राजदूत फारेस सैब से मंत्री सुरेश सिंह रावत की मुलाकात, जल संचय-जल संरक्षण को लेकर भारत-इजराइल सहयोग पर चर्चा, सिंचाई और जल संवर्धन की आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन, राजस्थान में इजराइल की जल प्रबंधन तकनीक अपनाने पर चर्चा, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण पर जोर, मंत्री रावत बोले-जल ही जीवन, आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करना संकल्प, आधुनिक तकनीक से हर बूंद के सदुपयोग पर सरकार का फोकस, हर खेत तक पानी पहुंचाने के प्रयासों पर भी चर्चा, जल संरक्षण में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार, इजरायली राजदूत ने सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई
0
0
Report
Advertisement

पुसौर पुलिस ने मुजफ्फरपुर से अश्लील वीडियो मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Darogapara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुसौर पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC का है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त साइबर टिपलाइन की सूचना पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 25 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखा और अपलोड किया गया था। मामले में पुसौर थाने में 25 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज कर BNS की धारा 294 और IT एक्ट की धारा 67(B) के तहत कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी जांच और मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी की लोकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार में मिली। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार पहुंची और मोहम्मद जुबैर आलम (38), निवासी ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले वर्ष लारा NTPC क्षेत्र में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report

चंपारण में तटबंध टूटना जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है एक के बाद एक चंपारण में चौथी जगह तटबंध टूट गया है योगापट्टी के डुमरी पंचायत के समीप गोलाघाट के पास चंपारण तटबंध टूट गया है तटबंध टूटने से आस पास के इलाके में हाहाकार मच गया है तटबंध टूटने आधा दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बता दे पश्चिम चंपारण में 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक चार जगहों पर चंपारण तटबंध टूट गया है दो जगह बगहा में तो जगह बेतिया में तटबंध टूट गया है चंपारण तटबंध का टूटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है बाढ़ पूर्व तटबंधों की सुरक्षा और सतत निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे है जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान RCA चुनाव: बैलेट पेपर सीरियल नंबर समेत मतदान निष्पक्षता पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर RCA चुनाव में मतदान प्रक्रिया, बैलेट की गोपनीयता और तीन जिला संघों की वोटिंग को लेकर उठे सवाल दो शिकायतों से बढ़ा विवाद RCA चुनाव में बैलेट की गोपनीयता और मतदान से दूरी के आरोपों को लेकर शिकायत चुनाव अधिकारी को दी गई लिखित शिकायतों में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल धनंजय सिंह खींवसर, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी के हस्ताक्षर वाली शिकायतें सामने आईं तीन नवगठित जिला क्रिकेट संघों को मतदान से दूर रहने के निर्देश का आरोप बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा जिला क्रिकेट संघों के नाम शिकायत में शामिल रिपोर्ट में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के प्रभाव में चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप तीनों जिला संघों को वोट नहीं डालने और चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने का निर्देश देने का दावा ऐसे निर्देशों से RCA चुनाव की निष्पक्षता और प्रशासनिक तटस्थता पर सवाल उठाए गए बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर को लेकर भी आपत्ति सचिव पद के उम्मीदवार मोहित यादव ने चुनाव अधिकारी को दी औपचारिक आपत्ति मुख्य बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर या पहचान योग्य निशान नहीं रखने की मांग 33 से 36 मतदाताओं की छोटी निर्वाचक मंडल का दिया हवाला शिकायत में कहा, सीरियल नंबर से बैलेट और मतदाता के बीच संबंध स्थापित होने की आशंका दोनों शिकायतों को चुनाव की आधिकारिक कार्यवाही और रिकॉर्ड में शामिल करने की मांग
0
0
Report

सासाराम में अवैध वन्यजीव व्यापार: दुकानदार गिरफ्तार

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां जड़ी बूटी के नाम पर वन्य जीव से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। बताया जाता है की धर्मशाला रोड में एक दुकान में वन्य जीव से जुड़े वस्तु बड़ी छिपकली का पैर, हत्था जोड़ी, बिल्ली का पंजा, बिल्ली का खेड़ी आदि बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास वन प्रमंडल के DFO स्टालिन फिडल कुमार ने बताया कि अवैध वन्य जीव व्यापार के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड से छापामारी कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मॉनिटर लिजार्ड के हाथा जोड़ी 15 पीस, 5 पंजा तथा बिल्ली का पांच खेड़ी बरामद हुआ है। लोग इसे अंधविश्वास में जादू टोना में उपयोग करते हैं। ये प्रतिबंधित वस्तु है। ऐसे में वन्य जीव व्यापार के विरुद्ध काम करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report

जिला महिला अस्पताल में विशेष नियत सेवा दिवस का सफल आयोजन

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन की गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं की पहुँच को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में पात्र लाभार्थियों को परिवार नियोजन की विधा वार सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराने हेतु विशेष नियत सेवा दिवस का सफल आयोजन किया गया। समस्त नगरीय आशा कार्यकर्ता द्वारा पूर्व में चिह्नित किए गए लाभार्थियों को सेवा दिवस में ला कर उनकी जरूरत के अनुसार परामर्श के उपरान्त परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद आनंद ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ समुदाय में सही से पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। नियत सेवा दिवस का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ तौसीफ हुसैन के निर्देशन में किया गया। सेवा दिवस को सफल बनाने में परिवार नियोजन परामर्शदाता पूजा सिंह, फार्मासिस्ट,आशा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी के दापोडा रोड प्रीतेश कॉम्प्लेक्स में आग, जानमाल सुरक्षित

Thane, Maharashtra:दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये आग, जीवितहानी नाही ; अग्निशमन दलाच्या दोन गाड्यांनी आगीवर मिळवले नियंत्रण. भिवंडीच्या दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये लागलेल्या आगीवर अग्निशमन दलाने नियंत्रण मिळवले आहे, या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. दापोडा रोडवरील प्रितेश कॉम्प्लेक्सच्या पहिल्या मजल्यावर असलेल्या गाळा क्रमांक ०९/१० मध्ये अचानक आग लागली. माहिती मिळताच भिवंडी अग्निशमन दलाच्या दोन गाड्या घटनास्थळी दाखल झाल्या आणि जवानांनी शर्थीच्या प्रयत्नाने आग विझवली. या आगीत सुदैवाने कोणालाही इजा झाली नाही. सदर ठिकाणी लागलेली आग नियंत्रणात आली असली तरी सध्या कुलिंगचे काम चालू आहे. आग लागण्याचे कारण आणि नुकसानीचा आकडा अद्याप स्पष्ट झालेला नाही. भिवंडी - दापोडा रोड प्रितेश कॉम्प्लेक्समध्ये आग, अग्निशमन दलाकडून आग विझवली, कोणतीही जीवितहानी नाही.
0
0
Report

भोरमदेव में चार वीकेंड: बटरफ्लाई मीट सीजन-3 आ रहा है

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा भोरमदेव में चार वीकेंड होगा बटरफ्लाई मीट सीजन-3 कबीरधाम। जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति और जैव विविधता को करीब से समझने का अवसर लेकर भोरमदेव बटरफ्लाई मीट सीजन-3 का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन चार वीकेंड में होगा। पहला चरण 3 से 4 अक्टूबर, दूसरा 10 से 11 अक्टूबर, तीसरा 24 से 25 अक्टूबर और चौथा 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य भोरमदेव अभ्यारण्य में पाई जाने वाली विभिन्न तितली प्रजातियों की पहचान, उनके प्राकृतिक आवास और जैव विविधता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। बटरफ्लाई मीट में प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों और विद्यार्थियों को तितलियों के व्यवहार एवं उनके प्राकृतिक आवास को करीब से देखने-समझने का अवसर मिलेगा। आयोजन से क्षेत्र में इको-टूरिज्म और प्रकृति पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चार चरणों में होने वाला यह आयोजन भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता को देश-दुनिया के सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है。
0
0
Report

शालू मिनोचा की रिहाई: कोर्ट ने साजिश के प्रमाण न पाए

Kanpur, Uttar Pradesh:दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहु शालू मिनोचा जेल हुई रिहा जेल में बंद बहू शालू की रिहाई का कोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट ने कहा- हत्या की साजिश में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं पुलिस ने विवेचना के बाद शालू के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर तत्काल रिहाई के आदेश अदालत या विवेचक के बुलाने पर शालू को होना होगा पेश कल शाम 7:30 बजे जेल रिहा हुई शालू शालू मुह छिपाकर जेल बाहर निकली मायके वाले शालू को लेकर गए लखनऊ 5 सितम्बर को हुई थी दवा कारोबारी की हत्या पुलिस की गलत विवेचना से 21 दिन रहना पड़ा जेल पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई ,पुलिस की जल्दबाजी के चलते शालू को 21 दिन जेल में काटना पड़ा विनीत मिनोचा की हत्या करने में बहु शालू का नही था कोई रोल बेटे ने की करवाई थी पिता की हत्या
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top