हरियाणा चुनाव में AAP ने जारी की पांच गारंटियां
Barwala, Haryana:आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच गारंटियां जारी कीं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंचकूला पहुंचीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक भी उपस्थित रहे। गारंटियों में शामिल हैं: 24 घंटे मुफ्त बिजली, सबको मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को 1000 रुपये मासिक, और युवाओं को रोजगार। पार्टी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वे राजनीति को व्यवसाय नहीं मानते।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर पुष्प अर्पण और रक्तदान कार्यक्रम
Udaipur, Rajasthan:पुलिस शहीद दिवस के मौके पर आज उदयपुर के पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह शहीद स्मारक पर पुष्पजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी अमृता दुहन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों पुष्प अर्पित किए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में पौध रोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि जिन जवानों ने आम लोगो की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी है, उन्हें याद ओर हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे में समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है। लोगो को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना हमारा कर्तव्य है。एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से सुरक्षित आयोजन की कामना
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' की सफलता और सुरक्षित आयोजन के लिए बुधवार को गंगा तट पर विशेष आरती उतारी गई। नमामि गंगे टीम ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ मां गंगा की विशेष आरती कर आशीर्वाद मांगा और बाबा विश्वनाथ से आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार, द्वादश ज्योतिर्लिंग पाठ, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन के साथ रक्षा और सफलता की कामना की गई।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर 'वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन होने जा रहा है। इसकी थीम 'विंग्स ओवर गंगा' रखी गई है। एयर शो में गंगा की लहरों के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकाप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम अपने करतब दिखाएंगी। राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, एलसीएच प्रचंड, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 सहित भारतीय नौसेना और थलसेना के विमान भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गंगा तट पर होने वाला यह आयोजन वायुसेना की आधुनिक क्षमता का प्रदर्शन करने के साथ ही युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करेगा।
रिपोर्ट - मयंक कश्यप, वाराणसी
