icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी: आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों एवं म्यूल अकाउंट्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच में बैंक स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में गणेशपुर निवासी अरविंद पाटीदार का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी विजेश पाटीदार निवासी खेरमाल, थाना दोवड़ा ने अपने मित्र से उधारी के पैसे जमा करवाने और पुराना कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर उसका क्यूआर कोड प्राप्त किया था। इसके बाद साइबर ठगी से प्राप्त राशि मित्र के बैंक खाते में जमा करवाकर लेन-देन किया जाता था। इस तरह मित्र के बैंक खाते का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। साइबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेश पाटीदार को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करना स्वीकार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है。
0
0
Report

झारखण्ड के राज्यपालTarai स्मृति समारोह में नौ व्यक्तियों को सम्मानित किया

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- रुद्रपुर पहुंचे झारखण्ड के राज्यपाल। स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर झारखन्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित स्मृति समारोह मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने डीडी चौक और मेडिकल कालेज में लगी पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये, इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा तराई की स्थापना करने में पंडित राम सुमेर शुक्ला का अहम योगदान था; 112वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, सड़क-नाली और ऑफिस ध्वस्त

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सड़कें, नाली व ऑफिस ध्वस्त मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने जिले में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही दो अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष के निर्देश और सचिव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्राधिकरण द्वारा पहली कार्रवाई गौर केन्द्र इंडस्ट्रियल एरिया के मौजा-कोटा चन्दन नगर, कोटा में की गई। यहाँ रोहित अग्रवाल द्वारा बिना किसी पूर्व विधिक स्वीकृति या मानचित्र अनुमोदन के लगभग 6000.00 क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2025/0000851 दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और 18 जून 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित हुआ। निर्धारित समय में निर्माण न हटाने पर प्रवर्तन दल ने मौके पर बनी सड़क, नाली और ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई मौजा गणेशरा स्थित सीमेंट गोदाम के पीछे खसरा संख्या 591 व 592 पर की गई। जहाँ निर्माणकर्ता द्वारा बिना पूर्व विधिक स्वीकृति व तलपट मानचित्र अनुमोदन के अवैध निर्माण व सड़क का निर्माण किया गया था। इस प्रकरण में भी अधिनियम की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2026/0001024 योजित करते हुए 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0
0
Report

एसडीएम के अचानक निरीक्षण से बाढ़ अस्पताल में सफाई व ड्यूटी के मुद्दे उभरे

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा जोशी के अचानक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुँचने पर हड़कंप मच गया। एसडीएम के अस्पताल पहुँचते ही स्वास्थ्यकर्मी और अस्पताल प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए। आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारी और उपाधीक्षक मौके पर पहुँचे। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े का ढेर देखकर वे भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर और कुछ नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से जवाब-तलब किया जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर की कमी पर उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। बाइट कृष्णा जोशी, एसडीएम, बाढ़
0
0
Report
Advertisement

शाजapur में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफल, 2936 आवेदन, 90% से अधिक उपस्थिति

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को जिलेभर में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म जमा किए थे। इसके लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर के अनुसार परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा के लिए शाजापुर में एक केंद्र बनाया गया था, जहां 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कालापीपल में तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 432, 288 और 347 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह मोहन बड़ोदिया में दो केंद्रों पर 360 और 222 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शुजालपुर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 384, 288 और 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
0
0
Report

राजस्थान निवेश समिट: सरकारी विभागों को MOUs के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:राइजिंग राजस्थान निवेश समिट के दौरान हुए निवेश समझौतों (एमओयू) को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में निवेश समझौतों के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और निवेश प्रस्तावों से जुड़ी स्वीकृतियों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर निवेश समझौतों की नियमित समीक्षा करें और उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य सचिव ने भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति का सत्यापन करने और आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं है, उनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाए। जिन प्रकरणों में विभागीय स्वीकृतियां लंबित हैं, उन्हें शीघ्र अनुमोदित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्यों और उनके मुकाबले अब तक हासिल हुई प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ आगामी लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमओयू के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के आदर्श इंटर कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर शाहाबाद के श्री हर्ष पांडेय आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। विद्यालय के बाहर चस्पा की गई सूची के अनुसार इस परीक्षा केंद्र पर कुल 681 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 10 बजे से ही बच्चों का केंद्र के अंदर प्रवेश शुरू हो गया था। प्रवेश के दौरान बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह और उत्सुकता दिखाई दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी दिखाई दी। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे। नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर बच्चों के प्रवेश के दौरान अभिभावकों की भी काफी चहल-पहल रही।
0
0
Report
Advertisement

फोरलेन पर दौड़ती ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग,पुवाल जलकर राख

ZIZAHID IMAMFollow10m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर के समीप फोरलेन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुवाल लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रॉली पर लदा पूरा पुवाल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रॉली पर लदा पुवाल पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
0
0
Report

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ZIZAHID IMAMFollow11m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के जमीन मानिकपुर हाजीपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत करना व चौहान समाज के दो युवकों को मामले में तालिबानी सजा देने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है वही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके तरह संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है इस पूरे मामले की जानकारी को घोसी सत्येंद्र तिवारी ने मीडिया कर्मियों को दी है। आपको बता दे पिछले दिनों डॉ भीमराव अंबेडकर के फोटो पर अपमानजनक कृत किया गया था जिसमें चौहान समाज के दो युवकों को भी करने के लोगों ने तालिबानी सजा देते हुए घुटनों पर लाकर सबके सामने माफी मंगवाई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई की है।
0
0
Report

झारखंड सरकार पर पहाड़िया आदिम जनजाति के अस्तित्व के भेदभाव के आरोप

Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड सरकार राजमहल के पहाड़ो पर रहने वाले आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के साथ नस्ल भेद कि रवैया अपनाती हैँ और एक साजिश के तहत पहाड़िया समुदाय को विलुप्त करने में लगी हैँ यह गंभीर आरोप सरकार पर साहिबगंज पहुंचे सैकड़ो पहाड़िया समुदाय के लोगो ने लगाया हैँ. पहाड़िया समुदाय के लोग सरकार से पूंछ रहा हैँ कि पहाड़िया मालतो और मावडो भाषा को क्षेत्रीय जनजाति भाषा सूची से बाहर कर दिया. जिससे हम पहाड़िया के पढ़े लिखें बच्चे जे टीईटी और सी टीईटी कि परीक्षा से बाहर हो गए. वो बच्चे पढ़ लिख कर कहाँ जाए. उसी प्रकार राजमहल कि पहाड़ी और उस पर बसने वाले आदिम जनजाति को समाप्त करने कि साजिश कानूनी तरीके से हो रही हैँ. सरकार राजमहल कि पहाड़ी पर खनन का लीज देकर हमे और हमारे पहाड़ ख़त्म करने कि एक पुख्ता शाजिस चल रहा हैँ जो कबतक समाप्त होंगी. आने वाले समय में ना तो राजमहल कि पहाड़ी बचेगी और ना ही इस पर रहने वाले हम आदिम जनजाति. इस लिए राष्ट्रपति महोदय से हमारे अस्तित्व बचाने कि गुहार लगा रहे हैँ.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के पत्रकार अभिषेक भारती मामले पर भाजयुमो का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकार संगठनों के बाद अब भारतीय जनता युवा मोर्चा भी आंदोलन में उतर गया है. शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. भाजयुमो ने आरोप लगाया कि एक संवेदनशील मामले से जुड़ी खबर प्रसारित करने के कारण पत्रकार अभिषेक भारती को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है. संगठन ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर गंभीर प्रहार बताया. भाजयुमो ने सवाल उठाया कि दुष्कर्म का आरोपी विधायक जेल से बाहर है, जबकि मामले से जुड़ी खबर दिखाने वाला पत्रकार जेल के अंदर है. आखिर झारखंड में यह कैसा न्याय और कैसा कानून है? भाजयुमो ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने के लिए उचित कानूनी पहल करने, पत्रकारों की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकारों पर दबाव बनाने और उनकी आवाज दबाने की किसी भी कोशिश पर रोक लगाने की मांग की है. गौरतलब है कि अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और हिरासत में कथित यातना के विरोध में कई पत्रकार संगठनों ने भी शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. पत्रकार संगठनों के आंदोलन के बीच भाजयुमो के धरना-प्रदर्शन से मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.
0
0
Report

DMFT फंड से धनबाद में बाल सुधार गृह व स्कूल लिए करोड़ों प्रोजेक्ट शुरू

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। दोनों योजनाओं पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली योजना के तहत भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद की ओर से बाल सुधार गृह परिसर में विकास एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य कराया जाएगा। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि और विधायक राज सिन्हा ने फीते काटकर कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि DMFT फंड से बाल सुधार गृह परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इसमें पार्क, शेड और भवन का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि वहां रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं दूसरी योजना के तहत मनईटांड़ स्थित कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर लगभग 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालय भवन का निर्माण पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि DMFT फंड के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों योजनाओं के पूरा होने से बाल सुधार गृह और प्राथमिक विद्यालय को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
0
Report

मधुबनी में विद्यापति प्रतिमा क्षतिग्रस्त, विरोधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुनर्स्थापन की मांग

Madhubani, Bihar:महाकवि विद्यापति की प्रतिमा मधुबनी के जीवछ चौक स्थित है जिसे असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर जीवछ नदी में फेंक दिया। घटना रहिका थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में समाजसेवी शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मुकेश रंजन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और प्रतिमा को पुनर्स्थापित कराने की मांग की। वहीं, एडीएम मुकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महाकवि विद्यापति की प्रतिमा के साथ हुई इस घटना से मैथिल समाज और स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महाकवि विद्यापति मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और गौरव के प्रतीक हैं। ऐसे में उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बेहद दुखद है। लोगों ने रहिका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की माँग की है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अविलंब दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने और प्रतिमा को ससम्मान स्थापित करने की मांग प्रशासन से की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top