icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवविवाहित दंपती उत्तराखंड जंगल में पेड़ से लटके मिले, हत्या की आशंका

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत गांव प्यारा बास शेखपुर में उत्तराखंड जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नवविवाहित दंपती के शव शनिवार को गांव पहुंचे। सतविंदर सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप कौर के शव उत्तराखंड में पेड़ से लटके मिले। मृतका गर्भवती थीं, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार, सतविंदर सिंह का विवाह जनवरी में अमनदीप कौर से हुआ था। कुछ दिन पहले अमनदीप अपने मायके गई थी। 15 जुलाई को सतविंदर पत्नी को लेने उत्तराखंड पहुंचा। अगले दिन 16 जुलाई को दोनों मोबाइल ठीक कराने के लिए कोटद्वार जाने की बात कहकर बाइक से निकले। इसके दौरान युवक ने अपने पिता से पेटीएम के जरिए 3000 रुपये डलवाए थे, क्योंकि उसका मोबाइल खराब था। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया, पर दोनों के फोन बंद मिले। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की गई। 17 जुलाई को प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक बाइक संदिग्ध हालत में मिली, जिसमें चाबी लगी थी और महिला का बैग टंगा हुआ था। पुलिस ने जंगल में तलाशी की, जहां देर रात करीब एक बजे पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। युवक का शव पत्नी के दुपट्टे से और युवती का शव युवक की पगड़ी से लटका मिला। मौके पर दोनों के मोबाइल भी टूटे हुए पाए गए। शनिवार को शव नौगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए, पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में दोनों शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन: मृतक सतविंदर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और परिवार को उससे उम्मीदें थीं। अमनदीप गर्भवती थीं, घर में खुशियों का माहौल था जो इस घटना से मातम में बदल गया। परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।
0
0
Report

निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले इंडिकेशन सिस्टम सितंबर 2026 तक स्थापित होगा

Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही रेल कोच डिस्प्ले इंडिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा। सांसद सीपी जोशी की पहल पर रेल मंत्रालय ने सितंबर 2026 तक यह सिस्टम स्थापित करने की स्वीकृति दी है। सांसद सीपी जोशी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्टेशन परिसर में पाई गई कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। कोच डिस्प्ले सिस्टम लगने से यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को अपने कोच की सही स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने पर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

स्त्री-नेतृत्व के संदेश के बीच आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण, ठहाकों से गूंजा मंच

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के पटेहरा वार्ड क्रमांक-4 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शनिवार को नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बन गया संवाद देखने को मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं के नेतृत्व को लेकर मंच से हल्के-फुल्के अंदाज में महत्वपूर्ण संदेश दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में मंत्री राधा सिंह ने मंचासीन जनप्रतिनिधियों का परिचय देना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा, यहां उपस्थित नगर परिषद के..." तभी संतोष सोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "कुछ और बोल दीजिए।" इतना सुनते ही मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और कार्यक्रम में शामिल लोग हंस पड़े। मंत्री ने कहा, हम (सरकार) तो महिलाओं को आगे तो लाना चाहती हैं। लेकिन फिर पीछे कर देते हैं। ये तो गड़बड़ है। कहा, हम भी मंत्री बने हैं तो अपने पतिदेव को यहां प्रभार के जिले में भेज दें। कहे कि जाओ भई वहां प्रभारी हम है लेकिन आप संभालो। संतोष सोनी की तरफ देखते हुए कहा कि ऐसा हमारी बहन के साथ मत करिए। सरकार ने उन्हें बाहर निकाला है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए। मंत्री की यह टिप्पणी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उनके बयान को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश माना जा रहा है। इस दौरान मंच में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे,कलेक्टर, एसपी,नगरपालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि लोग मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

मानसून की बेरुखी से किसानों की फसल सूखने, राहत पैकेज की मांग तेज

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही देरी से शुरू हुई बारिश और अब लगातार 15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में बोई गई फसलें सूखने लगी हैं। इस साल जिले में करीब 3 लाख 34 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल बोई गई है,लेकिन बारिश की कमी ने फसल की ग्रोथ रोक दी है। किसान खाद तक नहीं दे पा रहे हैं,जिससे उत्पादन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है,वे किसी तरह फसल बचाने में जुटे हैं,लेकिन ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। खासकर हल्की जमीन और पहाड़ी इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कम बारिश से लाखों हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है,लेकिन सरकार कोई ठोस राहत पैकेज किसानों के लिए घोषित नहीं कर रही है। साथ ही किसानों पर जबरन फसल बीमा कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है,जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अब सवाल यही है क्या सरकार किसानों की इस मुश्किल घड़ी में कोई ठोस कदम उठाएगी या यूं ही सूखती फसलों के साथ किसानों की उम्मीदें भी मुरझाती रहेंगी।
0
0
Report

रतलाम के नामली में भैंस चोरी: ग्रामीण धरना देकर तेजी से सुराग की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सीखेड़ी गांव में पिछले एक महीने के दौरान चार भैंसें चोरी हो जाने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाने पहुंचे और थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस पहले चोरी हुई भैंसों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी और लगातार हो रही चोरियों पर भी रोक लगाने में नाकाम रही है。 प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरी गई भैंसों की बरामदगी की मांग की। काफी देर तक चली चर्चा के बाद धरना इस बात पर सम्माप्त हुआ औऱ चेतावनी भी दी कि यदि तय समय में भैंसें बरामद नहीं हुईं तो वे दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। फिलहाल 4 दिन का समय ग्रामीणों ने दिया है
0
0
Report
Advertisement

विदिशा: मदरसे में शिक्षिका पर मौलवियों का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार आरोपी, जांच की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के मुरवास स्थित एक मदरसे की महिला शिक्षिका ने तीन मौलवियों पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं, मामले को लेकर विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रदेश स्तरीय जांच की मांग की है। पीड़िता, मदरसे में शिक्षिका है, ने पुलिस को बताया कि मदरसे में कार्यरत मौलवी नसीर, अख्तर और जावेद लंबे समय से उसके साथ अश्लील टिप्पणियां और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। आरोप है कि घटना वाले दिन काम के बहाने उसे कार्यालय में बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद तीनों आरोपियों ने शिकायत करने पर उसके इकलौते भाई की हत्या करने की धमकी दी। डर की वजह से वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रदेश स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यदि जांच में मदरसा अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

तरबगंज थाने से दरोगा के भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, DIG ने मुकदमा दर्ज करवाया

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में ZEE UP/UK पर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। गोंडा जिले के तरबगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव के खिलाफ तरबगंज थाने में गोंडा देवीपाटन रेंज के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1938 की धारा 7 के तहत किंग उपाध्याय के तहरीर पर कल शनिवार देर शाम 6.10 बजे मुकदमा दर्ज करवाया गया है। भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच सीओ तरबगंज दो उमेश्वर प्रताप सिंह को दी गई है जिन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ZEE UP/UK द्वारा बीते 16 जुलाई को डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के तरबगंज थाना अध्यक्ष श्रीधर पाठक को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार लेकर के फटकार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की प्रमुखता से खबर चलाई गई थी। वायरल वीडियो में डीआईजी ने फोन पर एसओ से कहा था कि 'आपके थाने के दरोगा ने चार्जशीट के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए बाद में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। आप वहां कर क्या रहे हैं? SHO का काम है कि थाने में भ्रष्टाचार न होने पाए। अब इनका पैसा वापस कराओ, नहीं तो तुम्हें सस्पेंड करूंगा। इन लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ा रखा है ये सब विभाग का नाम खराब करवा रहे हैं। पूरे जोन और पूरे जिले की नाक कटवा रखी है।' दरअसल तरबगंज थाना क्षेत्र के मन्नीपुर गांव के रहने वाले किंग उपाध्याय 9 जुलाई को DIG कार्यालय पहुंचे थे। वहां डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला लोगों की समस्याएं सुन रहे थे किंग ने शिकायत की कि तरबगंज थाने में तैनात दरोगा ओम प्रकाश यादव ने मारपीट के मामले में चार्जशीट लगाने के लिए उनसे 30 हजार रुपए लिए थे। लेकिन बाद में फाइनल रिपोर्ट लगा दी उन्होंने बताया कि मैं एक महीने से दरोगा से कह रहा हूँ। मेरा काम नहीं किया, तो पैसे वापस कर दो लेकिन वह न कॉल उठा रहे हैं, न ही मेरे मैसेज का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने DIG को दरोगा को भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी दिखाए यह देखकर DIG भड़क गए थे। शिकायत सुनते ही डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने तरबगंज एसओ श्रीधर पाठक को फोन किया था। कहा था कि एसओ तरबगंज, आपके यहां ओम प्रकाश यादव नाम के दरोगा हैं इस मुकदमे का नंबर मैं आपको फोटो खींचकर भेज रहा हूं दरोगा ने चार्जशीट लगाने के लिए 30 हजार रुपए लिए थे, लेकिन इस पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी।अब आप इसकी मेरिट चेक करिए कि इस मुकदमे में क्या होना चाहिए? अगर चार्जशीट का आधार है. तो चार्जशीट लगाइए। इनका 30 हजार रुपए तुरंत वापस कराइए, नहीं तो मैं वापस कराऊंगा। उन्हें जेल भेजने का काम आप करिएगा। आदमी से दरोगा ने 30 हजार रुपए ले लिया, तो आप वहां क्या कर रहे थे? इनकी वॉट्सएप चैट मैंने देखी है। ये दरोगा को मैसेज कर रहे हैं कि मेरा पैसा वापस करो। अगर उसमें दम होता, तो पूछता कि कौन से पैसे, किस पैसे की बात कर रहे हो। वह चुप बैठा है,क्योंकि उसने पैसा लिया होगा। ऐसा भ्रष्टाचार होगा, तो आप सस्पेंड हो जाएंगे।
0
0
Report

बागमती नदी के घाट पर नाव पलटने से खतरा, सुरक्षा पर सवाल उठे

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बागमती नदी के खड़का घाट पर शनिवार को बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से अधिक करीब 35 से 40 यात्रियों को लेकर नदी पार कर रही नाव बीच धारा में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बागमती नदी के इस घाट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नाव के जरिए आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त और सुरक्षित नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

गरिया गांव के जमीन विवाद में गुंडागर्दी और रंगदारी, सबूत वीडियो के साथ

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गरिया गांव से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जमीन मालिक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गरिया गांव नहर के पास स्थित यह जमीन उनकी है। जब भी वह निर्माण या अन्य काम के लिए जेसीबी लेकर पहुंचते हैं, तो पड़ोस के कुछ लोग पथराव कर देते हैं। नगर निगम की टीम पैमाइश करने आई थी तो उनके साथ भी अभद्रता की। ये गुंडागर्दी कर रहे हैं और रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत की गई। हमारे पास सबूत के तौर पर पत्थर फेंकने के वीडियो भी है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

जौनपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक पर मारपीट का आरोप, परिवार ने शिकायत दर्ज कराई

Jaunpur, Uttar Pradesh:प्राथमिक विद्यालय में छात्र से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत जौनपुर। बरसठी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चमरहा में पढ़ने वाले कक्षा चार के एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने विद्यालय के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बरसठी में लिखित तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, आठ वर्षीय छात्र प्रतीक यादव विद्यालय में पढ़ाई के दौरान शिक्षक की पिटाई का शिकार हुआ, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उनका कहना है कि घटना के बाद बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को शिकायत सौंपी गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखने का स्थान होता है, ऐसे में इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह खबर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में आरोपी शिक्षक का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नोटबंदी के 10 साल पुराने 2 करोड़ के घोटाले में कोडरमा बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Koderma, Jharkhand:नोटबंदी के 10 साल पुराने 2 करोड़ के घोटाले के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कोडरमा से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर का नाम अरविंद कुमार है और वह कोडरमा के डोमचांच प्रखंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, फुलवरिया शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात था। आरोपी मैनेजर मूल रूप से पटना का रहने वाला है। पटना के निगरानी न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था। जांच में सामने आया कि साल 2016 में नोटबंदी के दौरान अरविंद कुमार गयाजी की मुख्य शाखा में तैनात था। आरोप है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर राजेश कुमार नाम के खाताधारक के खाते से बिना जानकारी के करीब 2 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन किया था। खाताधारक की शिकायत पर गयाजी के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ था। बाद में जांच ईओयू को सौंपी गई। ईओयू ने कोडरमा से उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है。
0
0
Report

छारा टोल पर सिक्योरिटी ठेकेदार की हत्या, भतीजे घायल; आरोपियों की तलाश जारी

Jhajjar, Haryana:पार्टी के बहाने बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां: छारा टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की हत्या, भतीजा भी गोली लगने से घायल बहादुरगढ़ के छारा गांव में देर रात वारदात; कहासुनी के बाद 4-5 राउंड फायरिंग, पीजीआई में ठेकेदार ने तोड़ा दम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी बहादुरगढ़ | गांव छारा में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। पार्टी करने और जरूरी बातचीत का बहाना बनाकर बुलाए गए छारा टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव के लिए आगे आए उसके भतीजे मनजीत को भी गोली पैर में लगी, जिसका उपचार चल रहा है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रात करीब को गांव के ही युवकों ने नीरज को फोन कर बहराना रोड पर बुलाया। नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ मौके पर पहुंचा। शुरुआती बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अपने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर ताबड़तोड़ चार से पांच गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल नीरज को बचाने पहुंचे मनजीत के दाहिने कंधे में भी गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का इलाज जारी है。 मृतक नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेकेदार था। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामला दर्ज कर लिया है。 प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top