121102
जिले को मिले 44 नए थानेदार
Palwal, Haryana:जिला पुलिस विभाग में कार्यरत 44 हवलदार सहायक उप निरीक्षक के तौर पर पदोन्नत हुए हैं। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने स्टार लगाकर सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामना दी। एसपी ने पदोन्नत कर्मचारियों को ईमानदारी, मेहनत व लगन से अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करने तथा समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। पदोन्नति पाने वालों में पुलिस प्रवक्ता सजंय काद्यान, साइबर सेल इंचार्ज विनोद कुमार, सचिन कुमार, संजय कुमार सहित 40 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धोनी के फार्म हाउस में सांप निकला, एक्सपर्ट ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Ranchi, Jharkhand:راتو के दलादिली स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में मंगलवार को सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बताया गया कि रेस्क्यू किया गया सांप करीब 18 वर्ष पुराना है। उसे पकड़ने के दौरान उसके शरीर पर हल्की चोट भी आई। एक्सपर्ट ने प्राथमिक देखभाल करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू के दौरान फार्म हाउस के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, घटना के समय धोनी के परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने लोगों से अपील की कि घर या परिसर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाया जा सके。0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा रेलवे ज़मीन मामला: हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:HALDWANI (UTTARAKHAND): MANJU NATH TC (SSP, NAINITAL) ON SUPREME COURT ORDER IN BANBHOOLPURA RAILWAY LAND ENCROACHMENT CASE/SECURIT PREPARATRION हल्द्वानी, उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे ज़मीन पर कब्ज़े के मामले में आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SSP मंजू नाथ टीसी ने कहा, "हल्द्वानी क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में अंतिम सुनवाई के बाद निर्णय के लिए आज की तारिख तय है। 2 साल पहले एक छोटा अतिक्रमण हटाने के समय हिंसा हुई थी। आज एहतियातन क्षेत्र में पुलिस प्रबंधन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों सहित 300 से अधिक पुलिसबल, 2 कंपनी PAC को तैनात किया गया है। उसके अलावा इस पूरे इलाके को सुपर जोन में बांटा गया है... हमारा लक्ष्य शांति व्यवस्था कायम करना है।"0
0
Report
उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के पुनर्नियुक्ति आयु 70 वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की दोबारा नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की उम्र चिकित्सा कार्य के लिए 70 वर्ष तक कर दी गई है। यानी अपनी उम्र के 70वें साल तक सरकारी अस्पतालों में सभी चिकित्सक कार्य कर सकेंगे। चिकित्सकों की जो कमी है। ये निर्णय जनहित में लिया गया है। मरीजों को उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश में जो चिकित्सक हैं वे सीधे मरीजों के संपर्क में रहते हैं। मैं सभी चिकितسकों को बधाई देता हूं।"0
0
Report
Advertisement
खजुरिया गांव की झाड़ी से नवजात बच्ची बरामद, इलाके में सनसनी
Mumbai, Maharashtra:जिले के खजुरिया गांव की झाड़ी में एक नवजात बच्ची मिली है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया इलाज। भोजपुर जिले में ममता एक बार फिर से शर्मशार करते दिखाई दी है। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव स्थित झाड़ी में आज एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को बरामद कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकिए पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
भोजपुर की भीषण बाढ़ में युवक डूबा, एनडीआरएफ ने खोज जारी रखी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आए भीषण बाढ़ से खिलवाड़ करना एक युवक को तब महंगा पड़ा जब वो गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। ये पूरा वाक्या कृष्णगढ़ क्षेत्र के बभनगावां गांव की है जहां 23 वर्षीय बैंककर्मी आश्रित कुमार अपने गांव में आए भीषण बाढ़ ने स्नान करने गया था उसी दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन किया मगर युवक का कोई आता पता नहीं चला। हालांकि उसका शव लगभग 12 घंटे बाद गांव के एक घर के किनारे लगा मिला। घटना के बाद मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है। जबकि परिवार में इस घटना से हाहाकार मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बैंक में नौकरी करता था और अपने गांव आया हुआ था उसी दौरान ये हादसा हुआ。0
0
Report
मधेपुरा: प्रधानाचार्य संजय प्रताप पर सहायक के साथ मारपीट के आरोप, निलंबन
Madanpur, Bihar:शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में कार्यरत एक सहायक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मध्य विद्यालय उदा बालक के प्रधानाध्यापक संजय प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं, उनके खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बताया गया कि दोपहर एचएम संजय प्रताप सर्विस बुक से संबंधित कार्य को लेकर शिक्षा भवन की स्थापना शाखा पहुंचे थे। इसी दौरान स्थापना शाखा में कार्यरत सहायक कर्मचारी सूर्यनारायण मंडल के साथ उनकी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद प्रधानाध्यापक ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मिथिलेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इधर, प्रधानाध्यापक संजय प्रताप ने अपने बचाव में कहा कि उनकी सर्विस बुक करीब आठ महीने से स्थापना शाखा में रखी हुई है। उन्होंने आपत्ति निराकरण के लिए अपनी सर्विस बुक लेखा शाखा में भेजने का आग्रह किया था। इसी बात को लेकर सहायक कर्मचारी के साथ कहासुनी हुई। हालांकि उन्होंने मारपीट के आरोप को निराधार बताया। वहीं, सहायक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में उसके साथ मारपीट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि सहायक कर्मचारी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
बडगाम में आग से चार मकान क्षतिग्रस्त, जानकारी की प्रतीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:बडगाम, जम्मू-कश्मीर: गुरवेथ कलां में आग लगने से चार रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है0
0
Report
बरेली में रामगंगा नदी के कटान से मंदिर डूबा, ग्रामीण बचाने की कोशिश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग पानी के बहाव की वजह से नदी में समाया मंदिर कई दिन से ग्रामीण लगे थे मंदिर को बचाने के लिए कटान की वजह से रामगंगा नदी में समाया मंदिर लगातार हो रहे कटान को रोकने के लिए कटानरोधी और फ्लड फाइटिंग किये गए थे कार्य मीरगंज थाना क्षेत्र के कपुरपुर गाँव का मामला。0
0
Report
लोहर्रा के श्मशान परिसर तक पहुँचने वाले रास्ते में जलभराव-कीचड़ से ग्रामीण परेशान
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोहर्रा में विकास कार्यों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है, जहां श्मशान घाट तक जाने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से कीचड़, जलभराव और गंदगी से बदहाल बना हुआ है। स्थिति इतनी दयनीय है कि गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने वाले ग्रामीणों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि श्मशान घाट के रास्ते पर जलभराव, कीचड़ और जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के चलते स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और गंदगी के चलते आसपास हमेशा दुर्गंध बनी रहती है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने शासन के पोर्टल पर कई बार लिखित शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना तो करते हैं और समस्या के समाधान का आश्वासन भी देते हैं, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि श्मशान घाट जाने वाले इस रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए और जलभराव, गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इस दौरान मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
यूपी में चिकित्सकों की आयु सीमा 70 वर्ष तक बढ़ी; मरीजों को अनुभव मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की दोबारा नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की उम्र चिकित्सा कार्य के लिए 70 वर्ष तक कर दी गई है। यानी अपनी उम्र के 70वें साल तक सरकारी अस्पतालों में सभी चिकित्सक कार्य कर सकेंगे। चिकित्सकों की जो कमी है। ये निर्णय जनहित में लिया गया है। मरीजों को उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश में जो चिकित्सक हैं वे सीधे मरीजों के संपर्क में रहते हैं। मैं सभी चिकितसकों को बधाई देता हूं।"0
0
Report
UP में डॉक्टरों की आयु 70 साल तक, अस्पतालों में अनुभव का लाभ मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की दोबारा नियुक्ति की आयु सीमा बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की उम्र चिकित्सा कार्य के लिए 70 वर्ष तक कर दी गई है। यानी अपनी उम्र के 70वें साल तक सरकारी अस्पतालों में सभी चिकित्सक कार्य कर सकेंगे। चिकित्सकों की जो कमी है। ये निर्णय जनहित में लिया गया है। मरीजों को उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश में जो चिकित्सक हैं वे सीधे मरीजों के संपर्क में रहते हैं। मैं सभी चिकित्ससकों को बधाई देता हूं।"0
0
Report
दिल्ली भवन गिरने मामले में सुधांशु की गिरफ्तारी; शुभम अभी फरार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान महेश ने खुलासा किया कि उन्होंने अगस्त 2025 से बिल्डिंग को दो बिजनेस पार्टनर्स - शुभम_tyागी (शुभम_tyागी) और सुधांशु को लीज पर दिया था। ये दोनों Hostel Daze नाम से इसे पीजी के रूप में चला रहे थे। महेश ने पूछताछ में बताया कि पीजी संचालक सुधांशु और शुभम हर महीने उन्हें 1,05,000 रुपये देते थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शुभम_tyागी अभी भी फरार है। Building collapse update - बिल्डिंग गिरने वाले मामले में कुल गिरफ्तारी 5 हुई। सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में PG ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है और जानकारी सही समय पर दी जाएगी: आरोपियों में से एक, महेश, जिसकी दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक मिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
UK ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, मुंबई-लंदन एयर इंडिया 131 ज़्यूरिख़ डायवर्ट, यात्री फंसे
Noida, Uttar Pradesh:ZURICH (SWITZERLAND): AI 131 PASSENGERS STRANDED AFTER FLIGHT DIVERTED FROM HEATHROW DUE TO TECHNICAL ISSUE UK के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ़्लाइट 131 को ज़्यूरिख़ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे यात्री वहाँ फँस गए। ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण फ़्लाइट ऑपरेशन में बड़े पैमाने पर रुकावट आई है。0
0
Report
खगड़िया में गंगा-गंडक खतरे के निशान से ऊपर, 1.6 लाख लोग प्रभावित
Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके कारण जिले के चार प्रखंड खगड़िया सदर, मानसी, परवत्ता और गोगरी प्रखंड के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी बाद प्रभावित है और खगड़िया में दोनों नदी के जलस्तर में वृद्धि अभी भी जारी है, बाढ का पानी जिले 70 स्कूलो में प्रवेश कर गया है जिसके कारण पठन-पाठन भी ठप है, हालांकि स्कूल तो जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है और शिक्षक को या तो बी आर सी या दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है सदर प्रखंड के रहीमपुर पंचायत के सहनी टोला के बाढ पीडित की भी परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। लगातार बढ़ रहे गंगा नदी के जलस्तर के कारण स्कूल से लेकर घर और सडक तक पानी से भरा हुआ है। कोई छत पर रहने को मजबूर है तो कोई बाढ के पानी में ही आवागमन करने को मजबूर है, बाढ पीडित की माने तो स्कूल से लेकर घर और सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, स्कूल तो अभी बंद कर दिया गया है लेकिन लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी में हीं आने जाने को मजबूर हैं。0
0
Report
जमशेदंपर के मतदाता सूची में अफगान नागरिकों के नाम, बीजेपी ने कारवाई की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची जमशेदपुर में तीन अफगानी वोटर के नाम वोटर लिस्ट में सामने आने पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी आरम्भ से ही ये कहती आ रही है की प्रदेश की जेएमएम कांग्रेस की सरकार एक सम्प्रदाय को ख़ुश करने और अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए बांग्लादेश के घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में जो रहे है ।जमशेदपुर में तीन लोग मोहम्मद आसिल असलम इब्राहिम जिनके पासपोर्ट से पता चला कि ये अफ़ग़ान नागरिक है और मतदाता सूची में नाम जोड़ रखा था ।बीजेपी माँग करती है ऐसे लोगो पर शख़्त कारवायी की जाए0
0
Report
Advertisement
