icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में तेज बारिश से गर्मी और ह्यूमिडिटी घट, जन्माष्टमी पर शुभ संकेत

New Delhi, Delhi:दिल्ली में झमाझम वाली बारिश लोगों को गर्मी से और ह्यूमिडिटी से राहत मिल गई काफी देर दिल्ली में बारिश आई और अगर धार्मिक मान्यताओं से भी देखा जाए तो जन्माष्टमी के दिन इस शुभ संकेत माना जा रहा है बिल्कुल मौसम का मिजाज बदल गया कनॉट प्लेस से बारिश दिखाते हुए और मंदिर के पुजारी ने भी कहा ही अच्छा शुभ संकेत है कितने तेज बारिश आ रही है पर हां यह भी दिक्कत है क्योंकि रात की तैयारी करनी और इस वजह से मंदिर का प्रांगण खाली है क्योंकि श्रद्धालु ए नहीं पा रहे हैं पर मौसम बहुत अच्छा और सुहाना हो गया मौसम विभाग द्वारा भी आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया था Moderate Rainfall at most places with Heavy Rainfall (50-100mm) at a few places accompanied with Thunderstorms/Lightning Strong Winds 40-50 kmph gusting to 60 kmph very likely during next 3 hours over Delhi. Rainfall (mm) recorded over Delhi till 1545 IST: Safdarjung - 23 Pusa - 14 Narayana - 12
0
0
Report

डोटासरा का निकाय चुनाव में बीजेपी पर हमला, आरक्षण और सफाई पर बड़ा दावा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का रण अब पूरी तरह सियासी रंग में रंग गया है। चुनावी मैदान में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। चुनाव में देरी, परिसीमन और आरक्षण से लेकर सफाई व्यवस्था, भ्रष्टाचार और नामांकन प्रक्रिया तक डोटासरा ने सरकार पर सवाल खड़े किए वहीं कांग्रेस ने निकाय चुनावों क़ो लेकर सत्ता आने की स्थिति में अपना विजिन भी सामने रखा। कांग्रेस ने सबसे बड़ा हमला आरक्षण के मुद्दे पर बोला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में SC-ST को आरक्षण नहीं दिया गया और OBC आरक्षण को भी कम किया गया। इसके जवाब में डोटासरा ने कांग्रेस के टिकट वितरण का आंकड़ा सामने रखते हुए पार्टी को सामाजिक प्रतिनिधित्व के मामले में भाजपा से बेहतर बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 साल से कम उम्र के करीब 49 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। OBC वर्ग को 48.85 फीसदी, SC को 21.81 फीसदी, ST को 5.23 फीसदी और महिलाओं को 35.90 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया गया है। डोटासरा ने इसे कांग्रेस की युवा और सामाजिक न्याय की राजनीति का हिस्सा बताया। बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सिर्फ भाजपा पर हमला ही नहीं, डोटासरा ने निकाय चुनाव के जरिए कांग्रेस का विजन भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस 500 रुपये में मकान का पट्टा देने की व्यवस्था जारी रखेगी। नामांतरण शुल्क में दी गई राहत को भी बरकरार रखने का दावा किया।शहरी विकास को लेकर कांग्रेस ने CC रोड, ड्रेनेज, सीवरेज और STP के लिए अतिरिक्त बजट देने की बात कही। वहीं नगर निकायों में होने वाले विकास कार्यों का स्टेटस ऑनलाइन करने और आम लोगों की शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की व्यवस्था लागू करने का वादा किया।सफाई व्यवस्था को लेकर भी डोटासरा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हर नगर निकाय में हर साल सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा निःशुल्क की जाएगी। बाइट- गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने बीकानेर, मालपुरा, नाथद्वारा, पाली और भीलवाड़ा में सामने आए घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।वहीं आदर्श नगर के टिकट विवाद पर डोटासरा ने कहा कि अगर संबंधित व्यक्ति तथ्यों के साथ सामने आता है तो पार्टी मामले की जांच कराएगी।टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में सामने आए असंतोष पर डोटासरा ने कहा कि जहां मतभेद थे, वहां बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों को लेकर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत भी दिए। यानी निकाय चुनाव में कांग्रेस की रणनीति साफ दिखाई दे रही है, एक तरफ भाजपा सरकार पर आरक्षण, चुनावी प्रक्रिया और शहरी समस्याओं को लेकर हमला, तो दूसरी तरफ युवा, महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व के आंकड़ों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश। अब देखना होगा कि डोटासरा के इन हमलों का भाजपा क्या जवाब देती है और निकाय चुनाव में इसका कितना सियासी असर दिखाई देता है।
0
0
Report

गोंडा में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी गैंग गिरफ्तार, 1.3 लाख ले उड़े

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले की इटियाथोक पुलिस ने भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का लालच देकर ठगी और चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए रुपयों में से ₹1,00,700 नकद और घटना में प्रयोग की गई एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 2 सितंबर 2026 की है जब बैजपुर निवासी कफील अहमद अपनी बहन के ऑपरेशन के सिलसिले में गोण्डा स्थित एक निजी अस्पताल आए थे। अस्पताल परिसर में उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति नामक व्यक्तियों से हुई। दोनों ने कफील को गांधी चबूतरा के पास बेहद सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। पीड़ित तय सौदे के अनुसार 1,30,000 लेकर गांधी चबूतरा पहुंचा, जहां दो अन्य साथी भी मौजूद थे। जालसाज जमीन दिखाने के बहाने कफील को काफी देर तक क्षेत्र में घुमाते रहे। जैसे ही कफील लघुशंका के लिए गए मौका पाकर आरोपियों ने उनके बैग से ₹1.30 लाख उड़ा लिए और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर इटियाथोक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 4 सितंबर देर शाम 4.30 बजे इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनि देव मंदिर के पास खरगूपुर रोड के बेन्दुली मोड़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटे उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे संगठित गिरोह बनाकर ऐसी वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने पीड़ित से पूर्व में 13 अगस्त को भी 1.50 लाख लिए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शक्ति राम थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राधेश्याम के खिलाफ बलरामपुर जनपद में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में पंचायतों का कार्यकाल खत्म, अब कलेक्टर-एसडीएम संचालित करेंगे काम

Jaipur, Rajasthan:गांवों की सरकार का कार्यकाल खत्म...अब अफसरों के हाथ में पंचायतों की कमान। प्रदेश की 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल कल खत्म हो जाएगा। चुनाव नहीं होने तक अब इन संस्थाओं का संचालन प्रशासक करेंगे। जिला परिषद की कमान कलेक्टर संभालेंगे, तो पंचायत समितियों में एसडीएम प्रशासक होंगे। खास बात ये कि अगले कुछ महीनों में अलग-अलग चरणों में प्रदेश की कई और जिला परिषदों और पंचायत समितियों के बोर्ड भी खत्म होने जा रहे हैं। यानी पंचायत चुनाव तक गांवों की सरकार में जनप्रतिनिधियों की जगह प्रशासनिक अफसर फैसले लेते नजर आएंगे। प्रदेश की 6 जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल कल पूरा हो जाएगा। निर्धारित समय में चुनाव नहीं हो पाने की स्थिति में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इन संस्थाओं में प्रशासनिक व्यवस्था जारी रखने के लिए प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जयपुर, भरतपुर, दौसा, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिला परिषदों का कार्यकाल पूरा होने के बाद इनकी कमान संबंधित जिला कलेक्टरों के हाथ में रहेगी। वहीं, 78 पंचायत समितियों में संबंधित कलक्टर्स ने उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जयपुर जिले की भी 19 पंचायत समितियां में उपखंड अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। यानी पंचायत समितियों का संचालन अब एसडीएम के जरिए होगा। प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के बोर्ड का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में पूरा हो रहा है। 7 सितंबर को 6 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को 2 जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों, जबकि 22 दिसंबर को 4 जिला परिषद और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 95 और 101 के तहत जिन जिला परिषदों का कार्यकाल 7 सितंबर तक समाप्त हो रहा है, वहां संबंधित जिला कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासक का कार्यकाल नवनिर्वाचित जिला परिषद की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक रहेगा। इसी तरह जिन पंचायत समितियों का कार्यकाल 7 सितंबर को पूरा हो रहा है, उनके लिए संबंधित कलेक्टर को अधिनियम की धारा 98 के तहत एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। इनका कार्यकाल भी नवनिर्वाचित पंचायत समिति की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक प्रभावी रहेगा। बहरहाल, राज्य सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने के बाद विकास कार्यों और पंचायतों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह का व्यवधान नहीं आए। अब नए बोर्ड के गठन और पहली बैठक तक जिला परिषदों में कलेक्टर और पंचायत समितियों में एसडीएम प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
0
0
Report

वाराणसी के PD अस्पताल में अव्यवस्था: डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीजों का भारी इंतजार

JPJai Pal3m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल। • अस्पताल में रियलिटी चेक के दौरान सामने आई भारी लापरवाही। • ओपीडी समय के दौरान सीटों से गायब मिले कई जिम्मेदार डॉक्टर। • अस्पताल परिसर और ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज। • डॉक्टर की अनुपस्थिति और ड्यूटी चार्ट को लेकर अस्पताल प्रशासन ने नहीं दी कोई जानकारी। • शहर के मुख्य क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल की अव्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। • इलाज और परामर्श के अभाव में बिना दिखाए वापस लौटने को मजबूर हुए दूर-दराज से पहुंचे मरीज। • अस्पताल प्रबंधन के इस रवैये और डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर उच्च अधिकारियों के संज्ञान का इंतजार。
0
0
Report

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 50 हजार इनामी शकील के मकान पर बुलडोजर

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद बुलडोजर एक्शन कौशांबी जिले के चर्चित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 14 लोगों की मौत के बाद आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने अब 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के मकान पर बुलडोजर चलाया है। पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया。 प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की लागत से बने पांच कमरों वाले अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मकान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील का है。 पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में मुख्य आरोपी नौशाद समेत चार आरोपी पहले ही जेल पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर शिकंजा कसा जा रहा है。 महमूदपुर मनौरी में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी रही। कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा CM ने जगदीश मित्तल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर उनके संस्कार में शामिल होने यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, विधायक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। लोकप्रिय समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जगदीश मित्तल का आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरवार को उनका निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व जगदीश मित्तल राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के महासचिव, महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज दिल्ली के वाइस चेयरमैन, भारत लोक शिक्षा परिषद एकल विद्यालय के सलाहकार सहित कई संस्थानों, संस्थाओं व संगठनों से जुड़े हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, नीता खेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रसिद्ध कवि सुदीप भोला, मेयर सुमन बहमनी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी दी श्रद्धांजलि। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे। मेरे 1990 के पहले चुनाव के समय वह संगठन में मंत्री थे। अपने अंतिम समय में भी वह अपने कार्य में लग रहे। राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी, कवि सुधीर ने दिवंगत जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व के धनी से जो दूसरे की मदद को आगे रहते हैं। उनके जाने से समाज को भारी क्षति हुई है।
0
0
Report

जन्माष्टमी पर सीएम सैनी ने ज्योतिसर में पूजा-आरती और महाभारत अनुभव केंद्र दौरा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र। जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने गीता उपदेश स्थली में पूजा-अर्चना की और गीता जी की आरती की। इसके बाद उन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा कर वहां की जानकारी भी ली। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण के Prakat होने का पवित्र दिन है। हरियाणा की इस पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े और यहीं से उन्होंने पूरी मानव जाति को गीता का संदेश, कर्म का संदेश और ज्ञान का संदेश दिया। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर स्थित अनुभव केंद्र का जायजा लिया। '16 घंटे चली विधानसभा, सभी ने अच्छा सहयोग दिया' विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पारित हुए हैं। करीब 16 घंटे तक विधानसभा में काम हुआ। प्रदेश के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तीन गुना गति से काम कर रही है और हर वर्ग व हर व्यक्ति के लिए मजबूती से काम किया जा रहा है। धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने के सवाल पर बोले- केंद्र का काम धान की खरीद शुरू करने का काम केंद्र सरकार के स्तर पर होता है।
0
0
Report

हरियाणा रोडवेज के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, 10 हजार बसों की मांग

Sirsa, Haryana:एंकर रीड- हरियाणा सरकार और हरियाणा रोडवेज में अब एक और नया विवाद शुरू हो गया है। हरियाणा प्रदेश भर में 362 रूटों पर 4,836 प्राइवेट बसें चलाने का प्रदेश सरकार ने फैसला किया है जिसका अब हरियाणा रोडवेज से जुड़े पदाधिकारी विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि सरकार रोडवेज को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है जिसे वो कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि सरकार अगर वाकई में यात्रियों को सुविधा देने के बारे में सोच रही है तो सरकार को सरकारी बसें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में देनी चाहिए ताकि बेरोजगारों को सरकारी नौकरी मिले और उन्हें रोजगार भी मिले। सरकार के फैसले के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा बस अड्डा परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता पृथ्वी चाहर और सतबीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो बार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। बाद में रोडवेज महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निजी बसों के परमिट जारी करने का फैसला वापस लेने की मांग की। वॉयस-01 सिरसा में भी 24 रूटों पर निजी परमिट बसें चलाने का प्रस्ताव है। आरटीए सचिव संजय बिश्नोई के अनुसार इन रूटों के लिए 180 परमिट जारी करने को लेकर 30 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। कर्मचारियों ने सरकार से इन प्रस्तावित परमिटों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बाइट -संजय बिश्नोई, आरटीए सचिव, सिरसा वॉयस-02 कर्मचारी नेता पृथ्वी चाहर का कहना है कि सरकार जानबूझकर रोडवेज के रूटों को निजी हाथों में सौंपकर सरकारी परिवहन व्यवस्था को कमजोर कर रही है। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ कर्मचारियों के हित भी प्रभावित होंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रोडवेज के बेड़े में कम से कम 10 हजार नई बसें शामिल की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और नई भर्तियां की जाएं। उनका कहना है कि इससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। कर्मचारियों ने यह भी मांग उठाई कि बस पास धारकों के हित सुरक्षित रखे जाएं और सरकारी बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को पर्याप्त सुविधा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजी बसों को रोडवेज के रूटों पर शामिल किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट-पृथ्वी चाहर, कर्मचारी नेता, सिरसा।
0
0
Report
Advertisement

हांसी के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव की धूम

Hansi, Haryana:हांसी के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव, सजकर तैयार हुआ मंदिर हांसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है और अब सभी को बस उस शुभ घड़ी यानी रात्रि 12 बजे का इंतजार है। आपको बता दे कि हांसी के करीब 130 साल पुराने ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। खास बात यह है कि इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनकी छठी का पर्व भी विशेष रूप से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहता है। वेद प्रकाश गोयल श्रद्धालु ने बताया कि हांसी के इस ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर की अपनी अलग धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। करीब 130 साल पुराने इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की अष्टधातु की प्रतिमाएं विराजमान हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे रात का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी बढ़ रही है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की उस पावन घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जब रात 12 बजे मंदिर में जयकारों के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भीम शर्मा श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर की खास परंपराओं में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन भी शामिल है। जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी तक मंदिर में धार्मिक आयोजनों का दौर चलता है। पंडित अनु शास्त्री मुख्य पुजारी के मुताबिक यहां वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक परंपराओं और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कुल मिलाकर, करीब 130 साल पुराने इस ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हैं। मंदिर सजकर तैयार है, श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं और अब सभी की नजरें उस शुभ घड़ी पर टिकी हैं, जब रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ पूरा मंदिर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठेगा।
0
0
Report

जन्माष्टमी पर तिगड़ी हनुमान मंदिर में शानदार सजावट और सुरक्षा व्यवस्था

New Delhi, Delhi:जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिरों में सजावट और तैयारी किस प्रकार की जा रही है। दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी स्थित हनुमान मंदिर में भव्य तैयारी दिखाई दे रही है; मंदिर के अंदर सुंदर मूर्तियाँ और कृष्ण भगवान को पालने में सजाकर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के प्रधान और सदस्यों ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ के लिए पूजा-Yachna, पंक्तियाँ, प्रसाद और सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की दिक़त न हो। पुलिस की व्यवस्था भी मौजूद है ताकि भक्तों को सुविधाजनक व्यवस्था मिले।
0
0
Report

धनबाद लॉ कॉलेज में छात्र संगठनों के विवाद में आरोपों की गुत्थी, जांच जरूरी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद लॉ कॉलेज में छात्र संगठनों की सियासी लड़ाई अब संगीन आरोपों तक पहुंच गई है। प्रथम वर्ष के छात्र ने आइसा से जुड़े युवकों पर कमरे में बंद कर मारपीट और रैगिंग का आरोप लगाया है। एबीवीपी ने कार्रवाई की मांग की, तो आइसा ने आरोपों को सिरे से खारिज कर पलटवार किया। धनबाद लॉ कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच विवाद गहरा गया है। प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन ने आइसा से जुड़े रितेश मिश्रा नामक युवकों पर कमरे में बंद कर मारपीट और रैगिंग करने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि वह पहले आइसा से जुड़ा था, लेकिन एबीवीपी के लोग से बात करते देख लिया गया था, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। आर्यन ने कॉलेज प्राचार्य और धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एबीवीपी ने घटना की निंदा करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पूरे मामले पर आइसा ने प्रेस वार्ता कर एबीवीपी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आइसा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एबीवीपी पर जमकर निशाना साधा और उसे गुंडा परिषद करार दिया। संगठन का कहना है कि आइसा का मारपीट से कोई पुराना इतिहास नहीं रहा है। वहीं, शिकायत करने वाली छात्रा को नादान बताते हुए आरोप लगाया कि उसे बहकाकर एबीवीपी के लोगों द्वारा बयानबाजी कराई जा रही है। धनबाद लॉ कॉलेज का विवाद अब छात्र राजनीति की जंग बनता दिख रहा है। एक ओर मारपीट और रैगिंग के आरोप हैं, तो दूसरी ओर आइसा ने इन्हें बेबुनियाद बताया है। दोनों पक्षों के दावों के बीच सच क्या है, यह जांच के बाद सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, यादव समाज ने दिखाया उत्साह

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow15m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव महासभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करहल चौराहा से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए यादव भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सपा विधायक तेज प्रताप यादव, बदायूं सांसद आदित्य यादव और भाजपा नेता विनीत यादव समेत समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।विनीत यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घोषणा की वो मैनपुरी में भगवान वासुदेव श्रीकृष्ण का भव्य विशाल मंदिर बनबायेंगे
0
0
Report

आजमगढ़ के चकिया बखरिया में नाली विवाद से युवक की मौत

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh नाली के विवाद में युवक को चोट लगने के कारण मौत, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही में जुटी। आजमगढ़ जिले में पवई थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया बखरिया में नाली और जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान 30 वर्षीय युवक का गला दबा दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत चकिया बखरिया गांव निवासी हरिओम पांडेय (30 वर्षीय) का पड़ोसी रामलाल शर्मा से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आज शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान हरिओम पांडेय का गला दबा दिया गया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में हरिओम को लेकर सीएचसी पवई पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। बताया गया हरिओम की पत्नी रंजना ने घटना से ठीक एक दिन पहले वाराणसी के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म की खुशी अभी परिवार में पूरी तरह आयी भी नहीं थी कि अगले ही दिन हरिओम की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। जहां घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। सीओ फूलपुर ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top