icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow19 Jun 2024, 07:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब किनारे बना पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollowJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब किनारे बना पक्का मकान गिरा, मलबे में दबकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत, माता-पिता घायल मयंक कश्यप / वाराणसी। थाना रोहनिया क्षेत्र के ग्राम बछाँव पश्चिम पूरा में तालाब के किनारे बना एक पक्का मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मलबे से दोनों मासूमों के शवों को बाहर निकाला। घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकान गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जहांगीरपुरी नाले में 65 वर्षीय गोवर्धन की मौत, शराब विवाद के बाद गिरना आशंका

New Delhi, Delhi:नार्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी के नाले में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप! मृतक की पहचान गोवर्धन के रूप में हुई, ई-रिक्शा चलाने का करता था काम。 सुबह करीब 5 बजे पुलिस को नाले में शव पड़े होने की मिली सूचना。 कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला。 शुरुआती जांच में मृतक का अपने साथी विकास के साथ शराब पीने के दौरान विवाद होने की बात सामने आई。 बताया जा रहा है कि दोनों के बीच डंडे को लेकर हुई हाथापाई के दौरान गोवर्धन नाले में गिर गया。 नाले के पास से पुलिस ने एक डंडा भी बरामद किया。 घटना के बाद विकास कई घंटों तक नाले के किनारे बैठा रहा。 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं。 मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा。
0
0
Report
Advertisement

रीवा के किसान बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, सांसद पर विपक्षी घेराबंदी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में किसानों को लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सांसद के बयान का विरोध अब उनकी ही पार्टी के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट कहा कि वे ऐसे बयानों का पूरी तरह विरोध और खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों को अन्नदाता का दर्जा देती आई है और किसानों को लेकर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल भी उचित नहीं है। विधायक ने आगे कहा कि यदि सांसद के इस बयान से किसी भी किसान भाई की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे अपनी ओर से प्रदेश के सभी किसान भाइयों से माफी मांगते हैं। अब देखना होगा कि सांसद के इस बयान पर बढ़ते विरोध के बीच पार्टी का अगला रुख क्या रहता है।
0
0
Report

छठ घाट निरीक्षण: मंत्री ने रोशनी-चेंजिंग रूम और सुरक्षा पर कड़े निर्देश दिए

Pariaunna, Bihar:एंकर:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कोसुक और मघड़ा वियावानी छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू नेता धनजयदेव पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, साफ-सफाई, पहुंच पथ और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट का काम पूरा होने के बाद छठव्रतियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि छठ बिहार की आस्था और संस्कृति का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी ने स्थल निरीक्षण किया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं धरमजयगढ़। 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा。 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह。 भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को कार्यक्रम में होंगे शामिल。 स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों की ली जानकारी。 भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ करेंगी बैठक。 आयोजन की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देंगी जरूरी निर्देश。 जनजातीय गौरव दिवस को सफल बनाने में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता।
0
0
Report
Advertisement

बिहार जाने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से छपरा: यात्रियों को राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे की ओर से बिलासपुर से बिहार के छपरा तक पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खास बात यह है कि ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव। दक्ष्न पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर–छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। वहीं वापसी के लिए गाड़ी संख्या 08256 छपरा–बिलासपुर स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया गया है। छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे की इस पहल से बिहार जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। त्योहार के समय होने वाली भीड़ के बीच यह पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
0
0
Report

दरभंगा में टीवीएस बाइक पर चार नाबालिगों को ट्रक कुचल गया; तीन की मौत, एक घायल

Darbhanga, Bihar:दरभंगा -मब्बी थाना अंतर्गत बाजार समिति चौक पर बड़ा हादसा,एक ही बाइक पर सवार चार नाबालिग बच्चों को ट्रक ने कुचला, तीन की घटना स्थल पर हुई मौत; एक गंभीर रूप से घायल,निजी अस्पताल में इलाजरत, बाकरगंज से जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे बच्चे, बाजार समिति चौक पर सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा; घटना के बाद छह थानों की पुलिस तैनात दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के 3 नाबालिग बच्चों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की अहले सुबह मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित बाजार समिति चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्लीमोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बाकरगंज मोमिन टोला निवासी मो. अकील के 15 वर्षीय पुत्र फारीश, मो. इदरीश के 15 वर्षीय पुत्र मो. इस्तखार और मो. नेयाज के 16 वर्षीय पुत्र अल्ताफ नेयाज के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान मो. गुड्डू के 16 वर्षीय पुत्र मो. तल्फ के रूप में की गई है। जलसा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद निकले थे चारों बच्चे घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे मंगलवार की रात बाकरगंज स्थित एक मस्जिद में आयोजित धार्मिक जलसा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे चारों एक ही टीवीएस बाइक पर सवार होकर मस्जिद से निकल गए। इसके बाद लहेरियासराय के बाकरगंज से करीब आठ किलोमीटर दूर मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति चौक के पास एनएच-27 पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान दरभंगा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों बच्चों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अभिभावकों को नहीं थी बच्चों के घर से निकलने की जानकारी मृतक बच्चे के चाचा मो. अकील ने बताया कि चारों बच्चे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोमिन टोला के रहने वाले थे। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। घर के किसी भी अभिभावक को इसकी जानकारी नहीं थी कि बच्चे कहां जा रहे हैं। सभी बच्चे मदरसा में पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के माध्यम से उन्हें डीएमसीएच बुलाया गया। यहाँ पहुंचने पर उन्होंने बच्चों की पहचान की। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक की ठोकर से हादसा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान या बरामदगी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन और चालक को पकड़ने की मांग की है। डीएमसीएच में छह थानों की पुलिस रही तैनात घटना की गंभीरता और मृतक बच्चों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ को देखते हुए डीएमसीएच में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाए गए। इस दौरान मब्बी, विश्वविद्यालय, बेंता, कोतवाली, लहेरियासराय और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पोस्टमार्थम की प्रक्रिया कराई गई। घटना के बाद बाकरगंज मोमिन टोला में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。
0
0
Report
Advertisement

जनार्दन मिश्रा ने किसानों के बयान पर माफी मांगी; गौपालन-मत्स्य पालन को प्रेरित किया

Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर दिए गए बयान पर रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसी भी किसान भाई को बुरा लगा है या उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। सांसद ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था कि किसी किसान भाई को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी बात का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ गौपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को भी अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि किसान अपनी आय के अन्य स्रोत भी विकसित कर सकें। उन्होंने दोहराया कि यदि उनकी बात से किसी किसान को ठेस पहुंची है, तो वे दिल से माफी मांगते हैं।
0
0
Report

कैथल मंडियों में धान की बंपर आवक, जगह की बाध्यता बढ़ी

Kaithal, Haryana:कैथल की अनाज मंडियों में धान की बंपर आवक देखने को मिल रही है। जिले की मंडियों में अब तक करीब 8.30 लाख मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 7.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। खरीदे गए धान में से लगभग 94 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है, जबकि लगभग 48 हजार मीट्रिक टन खरीदा गया धान अभी उठान का इंतजार कर रहा है। बासमती धान की कटाई और मंडियों में एक साथ पहुंच रही फसल के कारण जगह की समस्या बढ़ी है; बड़े पैमाने पर मशीनों से कटाई होने के कारण धान तेजी से मंडियों तक पहुंच रहा है और पीआर धान के बचे हुए कट्टे फड़ पर जगह घेर रहे हैं। कुछ किसानों को अस्थायी तौर पर सड़कों पर अपनी फसल उतारनी पड़ रही है, जिससे मंडियों के मुख्य रास्ते भी संकरे हो गए हैं। रामनिवास मित्तल ने बताया कि बासमती धान की आवक चरम पर है और पीआर धान का उठान भी काफी हद तक हो चुका है, पर शेष कट्टे मंडियों में जगह घेरे हुए हैं। अगर शेष पीआर धान का उठान समय पर हो जाए तो मंडियों में जगह की उपलब्धता बेहतर होगी। नजदीकी समय में बासमती धान की उठान सरकारी ठेकेदारों पर निर्भर नहीं रहती, व्यापारी अपने स्तर पर खरीद के बाद उठान कर लेते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज रहती है। कुल मिलाकर कैथल की मंडियों में धान की बंपर आवक कृषि और व्यापार के लिए स्पष्ट संकेत है, हालांकि एक साथ फसल पहुंचने से अस्थायी जगह की समस्या बनी है, पर उठान में प्रगति और व्यापारी स्तर पर उठान से व्यवस्था सुधरेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top