icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow14 Jun 2024, 12:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीमच: बघाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी गिरफ्तारी, MD ड्रग्स-डोडाचूरा बरामद

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नीमच जिले की बघाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने 642 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलोग्राम डोडाचूरा सहित कुल 12 लाख 99 हजार रुपये मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मुखबिर की सूचना पर बघाना पुलिस ने बघाना-छोटी सादड़ी रोड अरणिया कुमार फंटा अमर रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करते हुए पाँच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से MD ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसके बाद NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और अनुसंधान जारी है। इस पूरी कार्रवाई में बघाना थाना टीम और साइबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही。
0
0
Report

बस्तर में चक्रवात अर्नब से बाढ़ की आसमान छूती चिंता, SDRF राहत कार्य तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का व्यापक असर देखा जा रहा है, शनिवार को बस्तर में बारिश नहीं हुई लेकिन चक्रवाती तूफ़ान के कारण हुई भारी बारिश के बाद डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, शनिवार को दिनभर में 130 प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर शिविरों तक पहुँचाया गया, जबकि इससे शुक्रवार को SDRF ने 88 लोगों का सफल रेस्क्यू किया था, प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में कुल 43 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहाँ वर्तमान में साढ़े चार हज़ार से अधिक प्रभावितों को रखा गया है, बकावंड ब्लॉक के बनियागांव से ग्रामीणाें ने वीडियो बनाकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई,वहीं इंद्रावती नदी का जलस्तर शनिवार रात 8 बजे तक 12.56 मीटर तक पहुंच सकता है, जलस्तर का यह संभावित आंकड़ा खतरे के निशान से करीब 4.26 मीटर अधिक है, जिसके कारण तटीय और निचले रिहायशी इलाकों में पानी भरने तथा बाढ़ की संभावना बनी हुई है।
0
0
Report

भिंगार लाठीचार्ज की मौत: दीपक वाघस्कर प्रकरण की जांच शुरू

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगरच्या भिंगार येथे गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान झालेल्या लाठीचार्जनंतर दीपक वाघस्कर यांच्या मृत्यूची घटना घडली होती... या घटनेनंतर भिंगारमधील गणपती विसर्जन मिरवणूक काही तासांसाठी थांबवण्यात आली होती... त्यामुळे परिसरात तणावाचे वातावरण निर्माण झाले होते... या प्रकरणाची शहराबाहेरील वरिष्ठ अधिकाऱ्यांकडून चौकशी करण्यात يावी अशी मागणी आमदार संग्राम जगताप यांनी केली होती... त्यानंतर श्रीरामपूर येथील अप्पर पोलीस अधिक्षक सोमनाथ वाकचौरे यांनी भिंगार येथे प्रत्यक्ष पाहणी करत चौकशीला सुरुवात केली... त्यांनी घटनास्थळाची पाहणी करत प्रत्यक्षदर्शींची चौकशी सुरू केली असून, घटनेच्या वेळी नेमकी परिस्थिती काय होती, लाठीचार्ज कसा झाला आणि त्यानंतर काय घडले, याबाबत माहिती घेतली जात आहे... आता शहराबाहेरील अधिकाऱ्यांकडून चौकशी सुरू झाल्याने दीपक वाघस्कर मृत्यू प्रकरणातील वस्तुस्थिती आणि लाठीचार्जमागील परिस्थिती तपासातून समोर येण्याची शक्यता आहे.
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ के देहात में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्रान्तर्गत महताब कॉलोनी की गली नंबर तीन में एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता करने की घटना सामने है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, वहीं घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. ​जानकारी के अनुसार सोनू कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी महताब कालौनी, गली नंबर तीन जब अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था, तभी अचानक लाठी-डंडे और सरिया लेकर पड़ौस के ही लोग उसके घर में घुस आए. आरोप है कि हमलावरों ने घर में दाखिल होते ही सोनू की मां और बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी. जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया. इस हमले में पीड़ित के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसमें उस वक्त दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. लेकिन एक बार फिर आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया. मामले में पीड़ित ने गौरव पुत्र विक्रम सिंह, भोज पुत्र विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह और तीन अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया है. घटना के समय मौके पर हुई मारपीट और हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़ित परिवार ने साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने की बात कही है. पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कही है.
0
0
Report

बोकारो में पुतला दहन के साथ RJD ने चुनाव आयोग पर अनियमितताओं के आरोप लगाए

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नयामोड़ में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन किया गया, इसके पहले पुतले को पेड़ में लटकाया गया फिर आग के हवाले कर दिया गया। RJD नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया में घोर अनियमितता बरती गई तथा संविधान विरोधी एवम् राष्ट्र विरोधी कार्य किया गया जिसके खिलाफ आज पुतला दहन किया गया। इसके पहले पुतले को लटकाया गया फिर दहन किया गया। इस अवसर पर चुनाव आयोग के कारस्तानियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी एवम् जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निरंकुश हो गए हैं, उनके द्वारा लिये गये निर्णय कानून और संविधान विरोधी है, उनके द्वारा लिया गया हर एक निर्णय सिर्फ मोदी सरकार को सत्ता में बनाए रखने के लिए हो रहा है, ज्ञानेश कुमार ने तीन चुनाव आयुक्तों की संवैधानिक पीठ को धता बताते हुए, उनके संवैधानिक विरोधों को नजर अंदाज किया, और एकतरफा फैसला लेकर बीजेपी सरकार के हित में कार्य किया है। नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिये गये एकतरफा फैसले, जिसमें, नियमों में बिना संशोधन किए, फॉर्म सिक्स में, जो नया मतदाता जोड़ने का फॉर्म है, ये पूछा जाने लगा कि नए मतदाता बताएं कि उनके माता पिता, दादा दादी का अब नाम पिछले एस आई आर में है कि नहीं?, चुनाव आयुक्त संधू ने अपना लिखित विरोध दर्ज कराते हुए इसे गैर कानूनी और असंवैधानिक बताया। बाइट -- बुद्ध नारायण यादव, RJD नेता।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर महिला अस्पताल की प्राइवेट कैंटीन पर खाद्य सुरक्षा department की कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:Jaipur महिला चिकित्सालय की प्राइवेट कैंटीन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय परिसर की प्राइवेट कैंटीन का निरीक्षण कैंटीन संचालक वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण नहीं दिखा सका खाद्य लाइसेंस मिलने तक कैंटीन बंद रखने के निर्देश निरीक्षण में खाद्य सामग्री बिना ढकी मिली, रेफ्रिजरेटर भी अस्वच्छ पाया गया केडी एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित है प्राइवेट कैंटीन जनाना अस्पताल परिसर की अन्नপূর্ণा रसोई और अस्पताल की कैंटीन का भी निरीक्षण विद्याधर नगर के मनिपाल हॉस्पिटल और CKS हॉस्पिटल की कैंटीन से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
0
0
Report

ताजमहल में CISF जवान ने खोया झुमका लौटाकर जापानी पर्यटक का दिल जीता

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ताजमहल में CISF जवान ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। ताज घूमने आई जापानी पर्यटक माना नागाई का करीब 35 हजार रुपये कीमत का डायमंड झुमका गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद भी झुमका नहीं मिला तो पर्यटक परेशान हो गईं। CISF जवानों ने तलाश शुरू की और आखिरकार खोया हुआ झुमका खोज निकाला। झुमका वापस मिलते ही जापानी पर्यटक के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। तस्वीरें ताजमहल की हैं और ये तस्वीर CISF जवान की ईमानदारी की। जापान से आगरा पहुंची पर्यटक माना नागाई ताज घूमने आई थीं। ताज परिसर में घूमते समय उनका डायमंड झुमका कहीं गिर गया। झुमके की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई। झुमका गुम होने की जानकारी CISF को मिली तो जवानों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद CISF ने खोया हुआ डायमंड झुमका खोज निकाला। इसके बाद झुमका जापानी पर्यटक को वापस सौंप दिया गया। कीमती सामान वापस मिलने पर माना नागाई के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। CISF जवान की इस ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।
0
0
Report

सिकंदरा राव में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 2.25 करोड़ की हेरोइन-स्मैक संग चार तस्कर गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस) -अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग ₹2 करोड़ 25 लाख कीमत की 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन, 98 ग्राम स्मैक तथा ₹2,910 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस और एएनटीएफ आगरा जोन की संयुक्त टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने नगला जलाल पुल के नीचे बिजलीघर के पास कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए। बरामद सामग्री में 1 किलो 240 ग्राम हेरोइन और 98 ग्राम स्मैक शामिल है। पुलिस ने मौके से ₹2,910 नकद भी बरामद किए। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ पच्चीस लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदाराम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र मुकुट पाल निवासी पानी घाट परिक्रमा मार्ग, वृन्दावन (मथुरा), मोनू कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा निवासी गौरव कॉलोनी, वृन्दावन (मथुरा), अमित कुमार शुक्ला उर्फ बालकदास पुत्र जगदीश शुक्ला निवासी तनसुख पुरवा, थाना फूलबेहार (लखीमपुर खीरी) तथा प्रीतम सिंह पुत्र रतनलाल निवासी शिवनगर कॉलोनी, तयापुर, थाना जमुनापार (मथुरा) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पर मु.अ.सं. 689/2026 के तहत धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा थाना सिकन्द्राराऊ की टीम के साथ, एंटी नारकोटिक यूनिट आगरा जोन के प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी दीपू सिंह तथा मुख्य आरक्षी आशीष शुक्ला शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में किसान आंदोलन तेज, पानी की कमी से बैठक बेनतीजा

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ इंदिरा गांधी नहर जल परामर्शदात्री समिति की बैठक रही बेनतीजा किसानों और जनप्रतिनिधियों ने की थी 4 में से 2 समूह में पानी की मांग पानी को मांग को लेकर श्रीगंगानगर जिले में चल रहा है किसान आंदोलन सिंचाई अधिकारियों ने पर्याप्त पानी ना होने की कही बात जनरल चीफ अमरजीत मेहरड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक सांसद कुलदीप इंदौरा सहित 3 विधायक और किसान नेता हुए शामिल बेनतीजा बैठक के बाद किसानों ने की नारेबाजी किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन तेज करने की कही बात कल मुख्यमंत्री के सूरतगढ़ दौरे के विरोध की कही बात
0
0
Report

राजस्थान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा में देश में चौथा स्थान पाया

Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राजस्थान देशभर में चौथे स्थान पर रहा है। 25 करोड़ से ज्यादा बीमा पॉलिसी बन चुकी हैं और समय पर भुगतान तथा फसल कटाई प्रयोग के क्रियान्वयन में राजस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। किसानों को अब तक 7,800 करोड़ रुपए के प्रीमियम के विरुद्ध फसल बीमा क्लेम के रूप में 35,600 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। राजस्थान ने योजना-विशिष्ट मापदंडों के आधार पर 43.5 अंक प्राप्त कर देश में चौथा स्थान हासिल किया है। तकनीक के उपयोग में भी राजस्थान का मजबूत प्रदर्शन रहा है, जिसमें फसल कटाई प्रयोग ऑनलाइन किए जाना और येसटेक के क्रियान्वयन में पूरे अंक प्राप्त होना शामिल है। केसीसी खातों के एनरोलमेंट, शिकायत निवारण आदि मापदंडों में भी Rajasthan ने अच्छे अंक पाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे भी बीमा कवरेज, समयबद्ध दावा निस्तारण, उपज आंकड़ों की शीघ्र स्वीकृति आदि के सुधार के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम फसल बीमा सेवाएं मिल सकें। कृषि आयुक्त ने बताया कि खरीफ 2016 से खरीफ 2026 तक 25.47 करोड़ फसल बीमा पॉलिसी सृजित की गईं और किसानों ने 7,800 करोड़ रुपए प्रीमियम भरा, जिसके बदले 35,600 करोड़ रुपए के क्लेम मिले, साथ ही लगभग 19-19 हजार करोड़ रुपए का अंशदान केन्द्र व राज्य सरकार ने दिया। राजस्थान के अधिकांश गांवों में भू-अभिलेख का पोर्टल के साथ एकीकरण भी हुआ है। Fसाल बीमा योजना में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के आधार पर कड़ी कार्रवाइयों के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के निवाई में खाद-बीज कालाबाजारी पर DST की बड़ी छापेमारी, SP के निर्देश

Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर है… किसानों की शिकायत पर टोंक SP रौशन मीणा के निर्देश पर खाद-बीज की कालाबाजारी के खिलाफ DST की बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने झिलाय रोड स्थित रीको इंडस्ट्रीज एरिया सहित कई स्थानों पर गोदामों में छापेमारी की। मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी रामनिवास जाट मौके पर बुलाया जाकर कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक गोदामों में बिना रिकॉर्ड के खाद, यूरिया और DAP के कट्टे मिले। वहीं एक व्यापारी द्वारा बिना लाइसेंस खाद-बीज की बिक्री करते हुए मौके पर पाया गया कार्रवाई के दौरान तीन खाद व्यापारियों के पास अवैध स्टॉक पाए जाने की पुष्टि होने पर कृषि अधिकारी को मौके पर पोस्ट मशीन से जानकारी साझा करने की बात पर कृषि अधिकारी डॉ. रामनिवास जाट और DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक हुई फिलहाल खाद-बीज के स्टॉक, दस्तावेजों और लाइसेंस की जांच की जा रही है। वहीं कृषि अधिकारी और व्यापारियों के बीच कथित मिलीभगत के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जरूरत है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी。
0
0
Report

राजस्थान PMFBY में चौथा स्थान: किसानों ने रिकॉर्ड प्रीमियम जमा किया

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फसल बीमा में राजस्थान चौथे नम्बर पर देशभर में राजस्थान ने हासिल किया चौथा स्थान 10 प्रमुख प्रदर्शन मानकों में 43.5 अंक मिले फसल कटाई प्रयोग क्रियान्वयन में पूरे अंक राज्य में 25 करोड़ से अधिक पॉलिसी सृजित किसानों ने 7800 करोड़ रुपए प्रीमियम जमा किया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी एवं तकनीक आधारित क्रियान्वयन में राजस्थान ने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के 10 प्रमुख प्रदर्शन मानकों पर आधारित मूल्यांकन में राजस्थान को 43.5 अंक मिले हैं। असम 55.5 अंकों के साथ पहले और उत्तर प्रदेश 47.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। राजस्थान को फसल कटाई प्रयोग को ऐप के माध्यम से ऑनलाइन करने और येसटेक के क्रियान्वयन में 10-10 अंक मिले हैं। करीब 90 प्रतिशत फसल कटाई प्रयोग ऐप से ऑनलाइन किए जा चुके हैं। वहीं 52,946 में से 47,028 गांवों के भू-अभिलेख फसल बीमा पोर्टल से जोड़े जा चुके हैं। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि खरीफ 2016 से खरीफ 2026 तक राज्य में 25.47 करोड़ फसल बीमा पॉलिसियां सृजित हुईं। किसानों ने 7,800 करोड़ रुपए प्रीमियम के रूप में जमा किए, जबकि उन्हें 35,600 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का भुगतान किया गया। यह किसानों द्वारा दिए गए प्रीमियम का करीब 4.5 गुना है। गोयल ने बताया कि फसल बीमा में फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। 10 से अधिक मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शत-प्रतिशत फसल कटाई प्रयोग ऐप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

कोटा निगम में निर्विरोध निर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी जश्न, ढोल-नगाड़े और नोटों की बारिश

Kota, Rajasthan:कोटा.. नगर निगम में उपमहापौर पद पर विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद निगम परिसर में जश्न का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जीत के बाद नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी खुद ढोल की थाप पर ठुमके लगाते नजर आए। उनके साथ समर्थक पार्षद गोपालराम मंडा और अन्य पार्षद भी जमकर झूमे। जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नोटों की बारिश भी की गई। सामने आए वीडियो में ढोल-नगाड़ों की धुन पर उपमहापौर और उनके समर्थक पार्षद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। निर्विरोध निर्वाचन के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और निगम परिसर में काफी देर तक जश्न चलता रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top