icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121106
Umang WaliaUmang WaliaFollow11 Aug 2024, 03:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी में राहत, अलवर में 10 डिग्री गिरावट

Jaipur, Rajasthan:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राजस्थान में गर्मी से बड़ी राहत देखने को मिली है। जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जोधपुर 40.5, बीकानेर 44 और श्रीगंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में शाम के समय तेज धूलभरी आंधी चलने से मौसम अचानक बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। अलवर में सबसे ज्यादा राहत रही, जहां तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज ہوئی। वहीं जैसलमेर में अब भी पारा 45.6 डिग्री पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में मेघगर्जन, तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है。
0
0
Report

गोपालगंज में 15 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा; भाई ने मारकर अस्पताल पहुँचाया

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में 15 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा; भाई ने मारकर अस्पताल पहुँचाया। घटना आज शुक्रवार दोपहर कुचायकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर की है जहाँ चापाकल पर गए 15 वर्षीय शिवम कुमार को सांप ने डँस लिया। बच्चे ने शोर किया तो उसका बड़ा भाई आदर्श कुमार पहुँच गया और सांप को मार डाला। सांप को मारने के बाद डब्बे में बन्दकर अपने भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई आदर्श कुमार ने बताया कि शिवम पैर धोने गया था तभी सांप ने काट लिया जिसके बाद मैने साँप को मार दिया व भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बाइट-आदर्श कुमार ,पीड़ित का भाई
0
0
Report

बस्तर में तेंदुपत्ता गोदामों में आग, करोड़ों का नुकसान, सरकार पर सवाल

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में हर साल राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर तेंदुपत्ता का संग्रहण करती है, बेहद कम दिनों तक चलने वाली यह प्रक्रिया बस्तर के तेंदुपत्ता का संग्रहण करने वाले आदिवासी परिवारों के लिए आय का बड़ा श्रोत साबित होती है, इस साल बस्तर सर्किल के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में 2.70 लाख मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, बस्तर मंजरी तेंदूपत्ता कें संग्रहण के बीच वन विभाग फिर विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है, दरअसल एक के बाद एक बीजापुर और बस्तर जिले में आगजनी की दो बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी है जहां करोड़ो रुपए का हरा सोना जलकर खाक हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur के करजा थाने में पुलिस कर्मी बोले: थाना भगवान भरोसे चलता है

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur के करजा थाना के बारे में वायरल वीडियो से जुड़ी खबर सामने आ रही है। वीडियो में एक सिपाही ने थाना परिसर में कोई अधिकारी नहीं रहने तथा थाने का CCTV भी खराब होने की बात कबूली है, जबकि यह सिपाही खुद कैमरे के सामने यह कहता है कि थाने का काम भगवान भरोसे चलता है। मामला दिखाता है कि थाने में ड्यूटी पर पदाधिकारी नहीं रहते, और जो फरियादी आते हैं उनके लिए कोई मदद उपलब्ध नहीं होती।anchors ने मुख्यमंत्री की पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई है, पर करजा थाना जहां दर्जनों पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं वहां थाने के संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी इसी थाना में एक महिला के साथ दबंगई के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे पुलिसिंग के प्रदर्शन पर सवाल और गम्भीर हो उठे हैं। करजा थाने में एक सैप जवान ने माना कि थाना भगवान भरोसे चलता है, और थाना का CCTV भी खराब है, जिसके कारण व्यवस्थागत कमी दिख रही है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से इस पर ठोस कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि थाने का कार्यप्रणाली सुधरे और फरियादियों को समय पर सहायत मिले।
0
0
Report

गोरखपुर में सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी घेरा, लोग चमत्कार कह रहे हैं

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं। सुबह तेज हवाओं और बारिश के बाद दोपहर में सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी रंगों का विशाल गोलाकार छल्ला दिखाई दिया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए। किसी ने इसे चमत्कार कहा तो किसी ने आसमान का रहस्य। देखते ही देखते लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे निकाल लिए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सन हेलो नाम की दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो वातावरण में मौजूद बर्फीले क्रिस्टलों की वजह से बनती है।
0
0
Report

ग्वालियर के भवनों पर मुफ्त बिजली PPP से सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने की शुरुआत

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, कलेक्ट्रेट परिसर में सौर रूफटॉप संयंत्र लगाने को लेकर त्रिपक्षीय पीपीए एग्रीमेंट किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्वालियर जिले के शासकीय भवनों पर रेस्को मोड के माध्यम से सोलर रूफटॉप प्लांट लगाए जाएंगे। इस योजना की खास बात यह है कि सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा का लाभ बिना किसी शुरुआती खर्च के मिलेगा। इससे बिजली की बचत होगी और शासन के “नेट जीरो” लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी, इसी को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में संबंधित विभागों के DDO, ऊर्जा विकास निगम और रेस्को डेवलपर्स के बीच त्रिपक्षीय पावर पर्चेस एग्रीमेंट यानी पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए, कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विभाग के MD Amanvir सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि इस योजना के जरिए सरकारी भवनों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली खर्च में भी बड़ी कमी आएगी, सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक शासकीय भवन सौर ऊर्जा से संचालित हों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली में लोकायुक्त ने 5 हजार रिश्वत लेते बाबू को गिरफ्तार किया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग एमपी के सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई.. आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू मुन्नालाल वर्मा 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार... देवसर परियोजना के शासकीय कर्मचारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई.. इंक्रीमेंट की फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगे गए थे 7 हजार रुपये... रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पड़ा... 25 मई को रीवा लोकायुक्त से की गई थी लिखित शिकायत.... यमुना भवन स्थित कार्यालय में बिछाया गया था ट्रैप... मुन्नालाल वर्मा लिपिक पर लोकायुक्त का शिकंजा... कार्रवाई के बाद विभाग और कlektरेट परिसर में मचा हड़कंप... मामले की जांच जारी, दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त टीम...
0
0
Report

जमवारामढ़ में तूफान-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति ठप

Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़(जयपुर) उपखण्ड क्षेत्र के गांवों में तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश, तेज अंधड़ के चलते बड़ी संख्या में पेड़ व बिजली पोल हुए धराशायी, गठवाड़ी, भोजपुरा, नाडा नूरपूर सहित आस पास के गांवों में टीनशेड व छप्पर उड़े, वहीं कई निर्माणाधीन मकान भी हुए क्षतिग्रस्त, जगह-जगह पेड़ टूट कर गिरने से सड़कों पर आवागमन ठप, वहीं रतनपुरा जीएसएस से जुड़े रतनपुरा, गठवाड़ी सिटी, गठवाड़ी ग्रामीण, भोजपुरा, धलेर सहित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति हुई ठप, अंधड़ से हुए नुकसान के बाद हरकत में आया प्रशासनिक महकमा, जमवारामगढ़ SDO ललित मीणा ने दिए निर्देश, प्रभावित गांवों में पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट कर भिजवाने के निर्देश
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग बच्ची से थाने में दुर्व्यवहार: पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों को रातभर थाने में बैठाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मामले को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम इरा की एक नाबालिग बच्ची स्वास्थ्य खराब होने पर सोमनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची को दो माह की गर्भवती बताते हुए इसकी सूचना सोमनी थाना पुलिस को दी। इसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची, जहाँ थाना प्रभारी ने अगले दिन आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि देर रात थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ बच्ची के घर पहुंचे और नाबाल najm सहित परिवार के लोगों को थाने ले आए। आरोप है कि थाने में पूरी रात बच्ची और उसके परिजनों को बैठाकर रखा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामला ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। राजनादगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए सोमनी थाना प्रभारी और महिला स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने इसे पुलिस की अमानवीय कार्यशैली बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजनाडगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में उनके द्वारा जांच अधिकारी की नियुक्ति की है जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report

रीवा पुलिस ने 915 अवैध कफ सिरप समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 915 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। मामले में एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई चोरहटा थाना क्षेत्र के उद्योग विहार इलाके में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत सिंह निवासी अमहिया, रावेन्द्र साकेत निवासी रानी तालाब, अमरीश शुक्ला निवासी गुढ़वा तथा महिला आरोपी रानू उर्फ सपना अहिरवार निवासी गुलगंज जिला छतरपुर हाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना सिविल लाइन रीवा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की सफेद बोरी में रखी 915 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 84 हजार 372 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल चोरहटा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

खाद केंद्र पर निर्धारित कीमत से अधिक वसूली का वीडियो वायरल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत रिमार गांव में संचालित मां वैष्णों एसोसिएट खाद केंद्र एक बार फिर विवादों में आ गया है। दुकान संचालक पर किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने और कालाबाजारी करने के आरोप लगे हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है। जानकारी के मुताबिक किसान शिवाकांत शुक्ला ने खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया है। शिवाकांत का कहना है कि उसने पहले से खाद के लिए स्लॉट बुक कराया था। उसके नाम पर 20 बोरी तथा सुनीता शुक्ला के नाम पर 4 बोरी यूरिया खाद का स्लॉट जारी हुआ था। स्लॉट मिलने के बाद वह खाद लेने दुकान पहुंचा, जहां संचालक द्वारा पहले ओटीपी लिया गया और फिर प्रति बोरी 310 रुपये की मांग की गई। किसान का आरोप है कि शासन द्वारा यूरिया की निर्धारित कीमत 266 रुपये प्रति बोरी तय की गई है, लेकिन उससे अधिक राशि वसूली जा रही थी। जब उसने निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसे देने से इनकार किया तो विवाद की स्थिति बन गई। शिवाकांत ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद मामला और गर्मा गया। किसान का आरोप है कि वीडियो बनाने से नाराज दुकान संचालक ने उसे मारने की कोशिश की और दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके बाद शिवकांत शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में भी नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि खाद की कमी के बीच कई दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में आंधी-तूफान का ऐसा असर करीब सात घन्टे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस,

AdityaAdityaFollow5m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में आंधी-तूफान का ऐसा असर करीब सात घन्टे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना प्लेस-जालौन यूपी डेट-29-05-2026 एंकर जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गोरखपुर से पुणे जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस गुरुवार देर रात आए आंधी-तूफान के बाद झांसी-कानपुर रेलखंड पर बाधित हुए संचालन के चलते आटा रेलवे स्टेशन पर करीब सात घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन के लंबे समय तक स्टेशन पर खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन रात करीब एक बजे आटा स्टेशन पहुंची थी और सुबह 7:38 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। रातभर ट्रेन में फंसे यात्री सुबह तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। यात्रियों ने बताया कि लंबे इंतजार के दौरान ट्रेन में पानी खत्म हो गया, जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया। सुबह होने पर शौचालयों में भी पानी न रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। कई यात्री शौचक्रिया के लिए स्टेशन परिसर और आसपास भटकते नजर आए। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई। ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर रात बिताते दिखे तो कुछ स्टेशन की बेंचों पर लेटे नजर आए। वहीं, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले कई यात्रियों ने ट्रेन के इंतजार से परेशान होकर बसों और अन्य साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना बेहतर समझा। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिससे उनमें बेचैनी बनी रही। सुबह ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow10m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ऐगवा और आंझी के बीच गुरुवार की रात खम्भा नंबर 12037 के निकट ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की पहचान हो गई है। मझिला थाना के ग्राम टुमुर्की के मजरा दौलतपुर निवासी बालक राम का 27 वर्षीय पुत्र रणजीत कुमार शराब पीने का आदी था। गुरुवार की शाम से ही घर से बिना बताये निकला था। जिसकी रात नौ बजे ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज आंझी चौकी ने बताया घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक चार भाई और दो बहन था। बहनों का विवाह हो चुका है। मृतक अविवाहित था। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
0
0
Report

नीट पेपर लीक पर बाबा बागेश्वर का अपील: फीस माफ हो, सिस्टम बदलेगा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बद्रीनाथ धाम में सत्यनारायण कथा का रसपान करा रहे इस दौरान बाबा बागेश्वर ने पिछले दिनों नीट पेपर लीक होने वाले विद्यार्थियों की पीड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया। बाबा बागेश्वर में एक चौपाई के साथ कहा कि 'हारियो न हिम्मत, बिसारियो न नाम। भगवान और सफलता खोजने से नहीं, खो जाने से मिलती है। खो जाने का मतलब डूब जाना होता है.' बाबा बागेश्वर ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ बच्चे-बच्चियां उनसे मिलने आए थे, जिनका मन बहुत दुखी था। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पेपर लीक हो गया। इस पर बाबा बागेश्वर ने कहा —पेपर लीक हो जाते हैं, पर कभी चुनाव लीक नहीं होते है और आगे कहा कि काश नेताओं के वोट लीक हो जाएं, भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर बड़ी कठिनाई से फीस भरते हैं। कई माता-पिता खेती, मजदूरी और कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। लेकिन जब पेपर लीक होता है तो केवल वह विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों और मानसिक और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, उन्होंने कहा 'इसमें गलती विद्यार्थियों की नहीं, सिस्टम की गलती है और सिस्टम को यह दंड मिलना चाहिए कि अगली बार की फीस माफ होनी चाहिए। सिस्टम की गलती है तो भुगते भी सिस्टम ही। जब सिस्टम भुगतेगा तब उसे पता भी लगेगा कि गलती हुई है।'
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top