121102
2 गौ तस्करों पर हथीन थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गिरफ्तार कर भेजा जेल
Palwal, Haryana:हथीन थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि 6 जून को उन्हें गुप्त सुचना मिली की एक टैम्पो जिसमे गौकशी के लिए बैल भरे हुए है जो उटावड़ की तरफ जाएगा। सुचना के आधार पर तुरंत टीम गठित की गई और नाकाबंदी कर उत्तर प्रदेश निवासी उक्त युवक को गाड़ी व दो बैल गौवंश सहित काबू किया। वहीँ दूसरे मामले हेड कांस्टेबल देवेंद्र ने उत्तर प्रदेश निवासी युवक को गाड़ी व 3 गाय,1 बछडा व 1 बछिया सहित गिरफ्तार किया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरतपुर में भाजपा ने जिला परिषद सदस्यों की सूची जारी
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर भाजपा ने की जिला परिषद सदस्यों की सूची जारी,0
0
Report
छतरपुर में नकली DAP खाद का बड़ा छापा, 650 बोरी बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में अवैध नकली DAP खाद पर बड़ा छापा मारा गया है। 80 बोरी ले जा रहे चालक की निशानदेही पर मातगुवां थाना पुलिस ने नकली 650 DAP खाद की बोरी से भरा गोदाम पकड़ा गया है। मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पहले एक वाहन को 80 बोरी अवैध DAP खाद के साथ पकड़ा गया था। चालक से पूछताछ के बाद अमर गार्डन स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से 650 बोरी DAP खाद बरामद हुई है, पुलिस ने ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ा सिंडिकेट है, जिसमें दो लोगों से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में जांच जारी है।0
0
Report
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा ने छुपे राज से खोल दिया सच
Varanasi, Uttar Pradesh:शिवा हत्याकांड... श्रद्धा ने उगला 'राज' !0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ भाजपा MLC प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने किया मतदान, जीत की उम्मीद
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग भाजपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी ने किया अपना मतदान, गृह निर्माण समिति बेला मार्ग स्थित पोलिंग बूथ संख्या 105 पर MLC प्रत्याशी डॉक्टर मानवेंद्र सिंह ने किया मतदान, अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आस्वस्थ दिखे डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, विपक्षी प्रत्याशियों के आरोप BJP प्रत्याशी डॉक्टर मानवेंद्र सिंह ने कहा विपक्षियों को अपनी हार दिख रही हैं इसलिए आरोप लगा रहे है, डॉ मानवेंद्र सिंह ने कहा इस बार जीतेंगे तो शिक्षक अधिवक्ता और अन्य लोगों के लिए काम करेंगे, बाइट, डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी प्रत्याशी भाजपा。0
0
Report
इंदौर सेमीकंडक्टर समिट 2026: मुख्यमंत्री यादव ने निवेश अवसरों पर चर्चा की
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन किया और उनके प्रतिनिधियों से उत्पादों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर production की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। इस समिट का उद्देश्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना और निवेश एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है。0
0
Report
लातूर में पदवीधर मतदान 19.33% तक, मंत्री पाटील ने मतदान का आह्वान किया
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज मराठवाडा पदवीधर निवडणुकीत मतदानाचा टक्का घसरला... दुपारी १२ वाजेपर्यंत लातूर जिल्ह्यात १९.३३ टक्के मतदान.... सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांचं मतदानासाठी आवाहन.... मोठ्या मतपत्रिकेमुळे मतदानात अडचणी... AC ::- मराठवाडा पदवीधर मतदारसंघाच्या निवडणुकीत मतदानाचा टक्का घसरल्याचं चित्र पाहायला मिळतंय... दुपारी बारा वाजेपर्यंत लातूर जिल्ह्यात केवळ १९.३३ टक्के मतदानाची नोंद झाली आहे... त्यामुळे मतदानाचा वेग वाढवण्याचं आव्हान प्रशासनासमोर आहे...दरम्यान, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांनी शिरूर ताजबंद येथे मतदानाचा हक्क बजावला... पदवीधर मतदारांनी उत्साहाने मतदान करून आपला मतदानाचा हक्क बजवावा, असं आवाहन त्यांनी केलंय...तसंच, मतदानासाठी वापरण्यात येणारी मतपत्रिका मोठी असल्याने ती मतपेटीत टाकताना अडचणी येत असल्याचं मंत्री बाबासाहेब पाटील यांनी सांगितले आहे.... बाईट : बाबासाहेब पाटील, सहकार मंत्री0
0
Report
Advertisement
प्रकाश आंबेडकर नेचुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, मतदाता सूची से नाम हटाने पर सवाल
Akola, Maharashtra:प्रकाश आंबेडकर यांनी निवडणूक आयोगावर गंभीर आरोप केले आहेत. मतदार यादीतून वगळलेली नावे पुन्हा समाविष्ट करण्यासाठी नागरिकांना प्रतिज्ञापत्र द्यावे लागत असल्याच्या मुद्द्यावरून आंबेडकर यांनी आक्षेप नोंदवला. तसेच, या प्रक्रियेमुळे सामान्य नागरिकांवर फौजदारी कारवाईची टांगती तलवार निर्माण होत असल्याचा दावा त्यांनी केला. मुख्य निवडणूक आयुक्तांविरोधात फौजदारी गुन्हा दाखल करण्यासाठी राष्ट्रपतींनी परवानगी द्यावी, अशी मागणी २८ ऑक्टोबर रोजी काढण्यात येणाऱ्या मोर्चातून करणार असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. अकोल्यात आयोजित पत्रकार परिषदेत प्रकाश आंबेडकर बोलत होते. SIR प्रक्रियेदरम्यान फॉर्म क्रमांक ६ संदर्भात त्यांनी निवडणूक आयोगाच्या कार्यपद्धतीवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले. प्रतिज्ञापत्रातील माहिती खोटी ठरल्यास संबंधित नागरिकाला भारतीय न्याय संहितेनुसार पाच वर्षांपर्यंतच्या शिक्षेला सामोरे जावे लागू शकते, असा दावा त्यांनी केला. त्यामुळे मतदारांना अशा कायदेशीर पेचात टाकणाऱ्या प्रक्रियेबाबत निवडणूक आयोगाची जबाबदारी निश्चित करण्याची मागणीही त्यांनी केली. यावेळी आंबेडकर यांनी न्यायालयीन हस्तक्षेपाचाही मुद्दा उपस्थित केला. आपण दाखल केलेल्या याचिकेच्या संदर्भात २०२४ मध्येच सर्वोच्च न्यायालयाने निवडणूक आयोगाला जाब विचारला असता, तर आज ७४ लाख मतदारांची नावे कमी करण्याची आयोगाची हिंमत झाली नसती, असा टोला त्यांनी लगावला. मतदार यादीतील नावांच्या कथित वगळण्यावरून त्यांनी निवडणूक आयोगाच्या कार्यपद्धतीवर टीका केली. दरम्यान, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे यांनी दोन ते चार महिन्यांत देशाच्या राजकारणात मोठ्या घडामोडी होतील आणि देशाला पंतप्रधान राहणार नाहीत, असे वक्तव्य केल्याबाबत विचारले असता, आंबेडकर यांनी 'वरातीमागून घोडे' अशी टिप्पणी करत मिश्किल प्रतिक्रिया दिली. तर, अमित शाह यांनी भाजपची पुढील तीस वर्षे सत्ता राहील, असे वक्तव्य केल्याच्या संदर्भात बोलताना, 'त्यांचं हे भाकीत खरं हो,' अशी उपरोधिक प्रतिक्रिया आंबेडकर यांनी दिली.0
0
Report
घाटोल में शॉर्ट सर्किट से युवक झुलसा, उदयपुर रेफर
Banswara, Rajasthan:घाटोल थाना क्षेत्र में घर में शॉर्ट सर्किट होने से एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया. परिवार ने उसे तत्काल जिला अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार घाटोल थाना क्षेत्र के रघुनाथ जी गढ़ा गांव में कालूराम पुत्र गौतम अपने घर पर था. इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट हो गया. बिजली बंद करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया. परिजन अस्पताल पहुंचे और आगे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया. यह घटना घाटोल थाना क्षेत्र के रघुनाथ जी घड़ा गांव की है.0
0
Report
नवादा मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में समर्थकों की भीड़, SDM ने मोर्चा संभाला
Nawada, Bihar:*नवादा में 200 मीटर के दायरे में जुटी समर्थकों की भीड़, एसडीएम अमित अनुराग ने संभाला मोर्चा* पटना स्नातक एमएलसी चुनाव: नीरज कुमार, डॉ. अनुज कुमार और दिलीप कुमार के समर्थकों को पुलिस ने हटाया बिहार के नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अचानक काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने मोर्चा संभाला और नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर भीड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ लोग पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए। वहीं, कुछ लोग एक-दूसरे की ओर इशारा करते हुए कहने लगे कि पहले दूसरे लोगों को हटाया जाए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी समर्थकों को निर्धारित 200 मीटर के दायरे से बाहर किया। बताया जा रहा है कि मौके पर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज कुमार, डॉ. अनुज कुमार और दिलीप कुमार के समर्थक मौजूद थे। तीनों उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ जुटने के कारण पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल की मदद लेनी पड़ी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत रूप से मौजूद रहने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।0
0
Report
Advertisement
लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल (वर्चुअल) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के आगामी कार्यक्रम ‘‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’’ अभियान को लेकर बैठक को संबोधित किया। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, अभियान की प्रदेश टोली के सदस्यगण, मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे।0
0
Report
पंचायत भवन विवाद के बाद मुखिया पर हमला, पांचवीं बार सुरक्षित बचे
Khajuria Khurd, Bihar:मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला, पांचवीं बार सुरक्षित बचे पंचायत सरकार भवन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, मुखिया ने स्थानीय पुलिस पर लगाया उपेक्षा का आरोप। डंडवास पंचायत के वर्तमान मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति के अनुसार, 22 तारीख की शाम करीब सवा पांच बजे बाइक सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के समय मुखिया अपने बेटे के साथ मौजूद थे। चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो राउंड घटनास्थल पर और दो राउंड घर के पास दागे गए। इस हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। मुखिया राजेश प्रसाद प्रजापति के अनुसार, हमले की मुख्य वजह पंचायत सरकार भवन का निर्माण है। उक्त सरकारी जमीन पर सोनू तिवारी का अवैध कब्जा था। मुखिया द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देकर निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। वर्ष 2024 से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने बताया कि उन पर और उनके परिवार पर यह पांचवां हमला है। इससे पहले उनके बेटे का सिर फोड़ दिया गया था, परिवार की गाड़ी पर पथराव व फायरिंग की गई और एक माह पूर्व भbhुआ कोर्ट से लौटते समय भी उन पर हमला हुआ था। मुखिया ने सोनू तिवारी, बबलू तिवारी, अंकित चौबे और डंडवास निवासी विनय पांडेय पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है और पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। मुखिया ने मामले की जानकारी एसपी और डीएम को दी है। उन्होंने एसपी की कार्यशैली की प्रशंसा की, लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में कई बार लिखित व फोन पर शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。 मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के बीच में पहले से विवाद चल रहा है। फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले का जांच किया गया है। दो खोखा घटना स्थल से बरामद हुआ है। चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। आगे अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है。 हस्ताक्षर - राजेश प्रजाति मुखिया दण्डवास पंचायत0
0
Report
शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी
Jaipur, Rajasthan:केशोरायपाटन थाना इलाके में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, सरिये से सिर पर किया वार पुरानी रंजिश और शराब के नशे में हुआ विवाद. कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, आरोपी भाई डिटेन बूंदी के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो भाइयों के बीच विवाद में बड़े भाई की हत्या हो गई। ईश्वर नगर में रहने वाले छोटे भाई रामहेत मीणा (38) ने बड़े भाई चेतराम मीणा (46) के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से चेतराम अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे केशोरायपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से गंभीर हालत में देर रात कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके थे। गुरुवार रात शराब के नशे में एक बार फिर विवाद हुआ। इस دوران छोटे भाई रामहेत ने बड़े भाई चेतराम के साथ मारपीट की और लोहे के सरिये से उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों भाई खेती करते थे और एक ही घर में रहते थे, लेकिन उनके कमरे अलग-अलग थे。 केशोरायपाटन थाने की एसआई संतोष चंद्रावत ने बताया कि देर रात ईश्वर नगर में मारपीट की सूचना मिली थी। घायल चेतराम को परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। आरोपी छोटे भाई रामहेत को डिटेन कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 58% मतदान, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Chapra, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पांच जिलों के मतदान केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने बैनर, पोस्टर और कैंप लगाए हैं, ताकि मतदान के लिए पहुँचने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में भी मतदान को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाताओं की शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 58 प्रतिशत मतदान होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क हैं। मतदान की स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा को लेकर हमारे संवाददाता ने मतदान व्यवस्था के नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम प्रमोद कुमार पांडे से बातचीत की।0
0
Report
फरीदाबाद में 350 किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अवैध पटाखों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा / 350 किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद / एक आरोपी काबू / बिना लाइसेंस घर में रखा था स्टॉक फरीदाबाद में अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने सिकरी गांव के एक घर से साढ़े तीन सौ किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी के पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। तस्वीरें फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई की हैं। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दीवाली का त्योहार शुरू हुआ है, कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बेचकर मुनाफा कमाने में लगे हैं। इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कल देर शाम कार्रवाई करते हुए 350 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए हैं। जैसा ही दीवाली का सीजन शुरू हुआ है तो लगभग अवैध रूप से पटाखे बेचने का मामला सामने आ रहा है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाई गई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करके साढ़े तीन सौ किलो से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी मदन नाम का व्यक्ति है जो गांव सिकरी का रहने वाला है, जिसने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर कर रखे थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मदन गांव सिकरी का रहने वाला है। उसने अपने ही घर में पटाखों का जखीरा छुपा रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना किसी परमिट के अवैध पटाखे स्टोर किए गए हैं, जिसके बाद टीम ने छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। आरोपी के पास कोई भी वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी फरीदाबाद पुलिस ने 72 टन से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए थे। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मैं बताना चाहूंगा कि फरीदाबाद पुलिस अवैध पटाखों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। काफी मात्रा में पटाखे पहले भी पकड़े हैं। अवैध पटाखे बेहद खतरनाक होते हैं, इससे बड़ा हादसा हो सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह के अवैध पटाखे ना बेचें, वरना पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा。0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक, GRAP के पहले चरण से राहत की उम्मीद
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रैप यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के पहले चरण के तहत एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव, धूल को नियंत्रित करने और निर्माण स्थलों की निगरानी पर जोर दिया गया है। साथ ही, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
