icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow15 Jun 2024, 02:50 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा दावा: चार दुकानों में छापेमारी

Kanpur, Uttar Pradesh:अवैध पटाखा भंडारण पर चार दुकानों पर पुलिस की छापेमारी कानपुर के घाटमपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पतारा और नौरंगा इलाके में पुलिस ने चार दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुकानदारों के पास पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

बेगूसराय के वीरपुर में गड्ढों भरे पर्रा-सरauroजा सड़क के मरम्मत को प्रशासन ने किया शुरू

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में ग्रामीणों के अनोखे विरोध प्रदर्शन का आखिरकार असर दिखने लगा है। वीरपुर प्रखंड के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह के कुंड नाम पर रखकर विरोध जताया था। ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने खुद जर्जर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित कार्यकारी एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद सड़क की बदहाली कब तक दूर होती है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड में पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली अब प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों की शिकायतों और अनोखे विरोध के बाद आखिरकार प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इस दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने जर्जर पर्रा-सरौंजा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कार्यकारी एजेंसी को सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार ने एसडीओ को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। दरअसल, पर्रा-सरौंजा सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा पिछले दिनों उस वक्त सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों का नाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्थानीय विधायक कुंदन सिंह का कुंड नाम पर रख दिया था। विरोध का यह तरीका इलाके में चर्चा का विषय बन गया था। ग्रामीणों का मकसद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करना था। अब इस विरोध के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई है और एसडीओ ने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जनसमस्याओं को देखते हुए उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया है और संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। वहीं, कार्यकारी एजेंसी की ओर से बताया गया कि सड़क की मरम्मत की पांच साल की अवधि समाप्त हो चुकी है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल मरम्मत पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल मरम्मत के साथ ही सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की पहल के बाद ग्रामीणों को सड़क की बदहाली दूर होने की उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मरम्मत का काम कब शुरू होता है और लोगों को बदहाल सड़क से कब तक राहत मिलती है। स्थानीय ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

आदित्यपुर गोलीबारी: डॉक्टर ओपी आनंद घायल, पारिवारिक विवाद का अंदेशा

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सनसनीखेज गोलीबारी की घटना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके सगे भाई एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर गोली मार दी. गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. गंभीर रूप से घायल डॉ. आनंद को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. डॉ. ओपी आनंद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि सत्य प्रकाश सुधांशु ने उनके पति को गोली मारी है. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि गोली चलाने की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद से सत्य प्रकाश सुधांशु का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा है. थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि “गोली डॉ. ओपी आनंद की पीठ में लगी है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही गोलीबारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report

बारां में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता मतदान करेंगे

Baran, Rajasthan:बारां में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता डालेंगे वोट बारां, पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज मंगलवार को जिले की छह पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में हो रहा है। 418 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान शुरू हो गया है इस चरण में 3 लाख 77 हजार 853 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 92 हजार 266 पुरुष, 1 लाख 85 हजार 585 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस चरण में जिला परिषद के 13 वार्डों में 42 और पंचायत समितियों के 90 वार्डों में 300 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच के 1364 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से और पंच-सरपंच के लिए मतपत्रों से मतदान होगा。 सोमवार को मांगरोल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के निर्देश दिए। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। सीमा क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है।
0
0
Report

नीमराणा में पंचायत चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा और तैयारी पूरी

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़)...कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नीमराना पंचायत समिति में चुनावी बिगुल बज चुका है। तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शुरू हो चुका है इस बार एक वोटर दो वोट डालेगा, जबकि सरपंचों का चुनाव 5 नवंबर को होगा। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र में आज मंगलवार 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद की 4 सीटें और पंचायत समिति की 21 सीटें हैं। मतदान के लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला कोटपूतली-बहरोड़ की नीमराना पंचायत समिति की बात करें तो यहां प्रधान पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। पंचायत समिति के 21 वार्ड और ग्राम पंचायत के 372 वार्ड हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 529 है। इनमें 62,937 पुरुष, 57,590 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर हैं। नीमराना पंचायत समिति में कुल 40 ग्राम पंचायतें आती हैं - जिनमें ढुंढारियां, खोहर, माजरा, कान्हावास, अकलीमपुर, घीलोठ, सिरयानी, बिचपुरी, डाबडवास, कायसा, फौलादपुर, जौनायचा कलां, काटूवास, डूमरोली, गूगलकोटा, रैवाणा, माजरी कलां, माजरी खुर्द, दौसोद, कुतीना, जौनायचा खुर्द, हुडिया कला, सांतो, महतावास, परतापुर, रोडवाल, कोलीला जोगा, कोलीला सांगा, नंगली बलाई, खुन्दरेठ, गिगलाना, शाहजहांपुर, नानगवास, बीरनवास, बसई भोपाल सिंह, नायसराना, पीपली खुर्द, चौबारा, कांकर और रायसराना शामिल हैं। आज होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
0
0
Report
Advertisement

झाड़-फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों मांगने का मामला: मौलवी पर पुलिस जांच

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाने और फिर इलाज के नाम पर हजारों रुपये मांगने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक मौलवी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद से ही उसकी बेटी की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। आरोप है कि मौलवी अब इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये और ठीक होने के बाद 21 हजार रुपये देने की मांग कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग भी पीर पर पहुंच गए। बजरंग दल के लोगों ने पीर के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती की मॉ की तरफ से शिकायत ली। सराय थाना इंचार्ज राकेश कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है झाड़-फूंक के लिए मौलवी के पास गई थी युवती पुलिस को दी शिकायत में महिला शीला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वेदराम कालोनी में रहती है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी झाड़-फूंक के सिलसिले में एक सराय में एक पीर पर मौलवी के पास गई थी। महिला का आरोप है कि वहां मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने उसकी बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके अलावा इलायची और किसी अन्य पदार्थ के साथ भी कुछ खिलाया गया। महिला के मुताबिक, उसी दिन से उसकी बेटी की तबीयत खराब रहने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के नाम पर 51 हजार और ठीक होने पर 21 हजार मांगे महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने मौलवी से बेटी की बिगड़ती तबीयत को लेकर बात की तो उसने इलाज के नाम पर 51 हजार रुपये मांगे। इसके अलावा बेटी के ठीक होने पर 21 हजार रुपये देने की मांग भी की। महिला का कहना है कि उसकी बेटी की हालत काफी खराब है, लेकिन मौलवी बिना पैसे के कुछ भी करने या बात करने को तैयार नहीं है। बेटी को कुछ हुआ तो मौलवी होगा जिम्मेदार महिला ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है। उसने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। यदि बेटी को कुछ होता है तो इसके लिए संबंधित मौलवी जिम्मेदार होगा। महिला ने झाड़-फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाने के आरोपों की जांच कर मौलवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी की जान-माल की सुरक्षा करने की मांग की है।
0
0
Report

फरीदाबाद के भाकरी गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के भाकरी गांव में एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर मिलने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। अजगर घर की सीढ़ियों के पास ऐसी जगह पर बैठा था, जिस जगह को घर के सदस्य नहाने के प्रयोग में लगाते है। शाम के समय अचानक अजगर पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि किसी सदस्य का उससे सामना नहीं हुआ और कोई अनहोनी नहीं हुई। भाकरी निवासी जीतू ने बताया कि शाम के समय परिवार के सदस्यों ने घर में अजगर को देखा। शुरुआत में अचानक सामने आए इतने बड़े सांप को देखकर किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घर के अंदर अजगर होने की सूचना से आसपास रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि आबादी के बीच इतने बड़े वन्यजीव का पहुंचना लोगों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। सूचना मिलने के काफी समय बाद रात करीब 10 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया。 अरावली से आबादी में पहुंचा अजगर वन विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि भाकरी गांव अरावली क्षेत्र के नजदीक बसा हुआ है। जंगल से निकलकर अजगर रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार अजगर को पकड़ने के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई。
0
0
Report

अलीगढ़ के बरोला पुल पर लोडर में आग, लोगों में मच गया हड़कंप

Aligarh, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग अलीगढ़* अलीगढ़ में बीच पुल पर धू-धू कर जला लोडर, पीछे की ओर खिसकने लगा जलता वाहन, मची अफरा-तफरी बरोला पुल पर अचानक आग का गोला बना चलता लोडर, ऊंची लपटें देख राहगीरों में मचा हड़कंप देर रात अज्ञात कारड़ों के चलते लोडर में लगी आग आग लगते ही बिगड़ा वाहन का संतुलन, जलता हुआ लोडर अचानक पीछे की तरफ खिसकने लगा पुल पर गुजर रहे राहगीरों में मची भगदड़ जैसी स्थिति, कुछ देर के लिए थम गई लोगों की सांसें धधकते लोडर के पीछे की ओर बढ़ने से बड़े हादसे का मंडराया खतरा, मौके पर मची अफरा-तफरी लोडर में आग लगने की वजह और नुकसान का फिलहाल आधिकारिक खुलासा नहीं थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरोला पुल की घटना,
0
0
Report
Advertisement

विकासनगर में हाथी का दहशत, वन विभाग रात भर जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के कालसी वन प्रभाग की टिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से निकलकर विकासनगर के ग्रामीण इलाकों में घुसे एक हाथी की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है... हाथी आबादी क्षेत्र में घुसे 30 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं... सोमवार सुबह अंधेरे में यह हाथी जंगल से निकलकर ढकरानी गांव तक जा पहुंचा था... उसके बाद हरबर्टपुर आबादी में दिखाई दिए इस हाथी ने लोगों को दहशत में डाल दिया... खबर लगते ही वन विभाग में हड़कम्प मच गया... आबादी के बीच हाथी की मौजूदगी की खबर लगते ही अलर्ट मोड पर आई वन विभाग की टीम पूरे दिन इस हाथी को जंगल की दिशा में खदेड़ने का प्रयास करती रही... लेकिन हाथी ढकरानी क्षेत्र से निकलकर शाहपुर कल्याणपुर गाँव के खेतों में घुस गया... कृषि बाहुल्य इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल तैयार खड़ी है... जहां एक ओर हाथी को वापस जंगल तक खदेड़ने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं, तो वहीं हाथी गन्ने और धान की फसल का लुफ्त उठा रहा है... हाथी फसल खाने के साथ-साथ तबाह भी कर रहा है... जिससे किसानों को भारी नुकसान होना तय है... रात को इस ग्रामीण इलाके में खतरे को देखते हुए रेंजर आनंद रावत के नेतृत्व में रामपुर मंडी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रही वन दरोगाओं की बड़ी टीम भी रात भर इलाके में गश्त करती नजर आई... वही टीमली रेंज के वनकर्मी बीते 24 घंटे से इलाके में गश्त कर रहे हैं और रात के समय अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को अलर्ट करते नजर आये... फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए हैं... लेकिन जब तक हाथी जंगल का रुख नहीं कर लेता तब तक इन ग्रामीण इलाकों में लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है...
0
0
Report

जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर से अंगदान की मिसाल बनी, दो मार्गों से ट्रांसप्लांट

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंगदान करने की मिसाल कायम की गई जबलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती मरीज नरेंद्र रजक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था जिसके बाद परिजनों ने उनके अंगदान करने का फैसला किया। मामले में मेट्रो प्रबंधन ने जल्द कार्रवाई करते हुए प्रशासन को भी इसकी सूचना दी और दो ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये। एक जबलपुर से डुमना एयरपोर्ट और दूसरा जबलपुर से मेडिकल के लिए। मरीज के लिवर और हार्ट का गुजरात के अहमदाबाद में ट्रांसप्लांट किया जाएगा, वहीं मरीज की दोनों किडनी एक मेडिकल में मरीज को और दूसरी जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में ही मरीज को लगाई जाएगी। बताए जाते हैं कि जबलपुर के नव निवेश कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार रजक जो एच सी एल कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे कुछ दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे इसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था नरेंद्र के ठीक होने की उम्मीद नहीं थी इसलिए परिजनों ने उनके अंगदान का फैसला किया और इसके बाद जबलपुर से डुमना एयरपोर्ट और जबलपुर से मेडिकल के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए जिससे कि उनके दान किए गए अंगों से दूसरों के शरीर में प्रत्यारोपण जल्दी से जल्द हो सके। वहीं परिजनों का कहना है कि यदि इस तरह की स्थिति बनती है तो लोगों को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

इटारसी में कॉलेज छात्र पर चाकू हमला: बदमाशों की दबंगई, हालत गंभीर

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में बदमाशों की दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है। बीती देर रात न्यास कॉलोनी अंडरब्रिज के पास बदमाशों ने एक कॉलेज छात्र का रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। छात्र ने जब पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश कर रहे छात्र की पीठ पर चाकू से दो वार किए गए। हमले में छात्र के फेफड़े और लीवर तक क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इटारसी में आधी रात को शराब के लिए पैसे नहीं देना एक कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया। बीकॉम का छात्र सत्यम वर्मा रात करीब 12 बजे काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान न्यास कॉलोनी अंडरब्रिज के पास बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोक ली और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। सत्यम ने जब पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सत्यम ने खुद को बचाने के लिए विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। एक बदमाश ने उसकी पीठ पर चाकू से लगातार दो वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसकी जेब से पैसे निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खून से लथपथ छात्र को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सत्यम को इटारसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चाकू के वार इतने गहरे थे कि छात्र के फेफड़े और लीवर तक को नुकसान पहुंचा। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अचलेश्वर दयाल के मुताबिक, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। चाकू पीठ से होते हुए फेफड़े और लीवर तक पहुंच गया था, जिसके कारण उसके शरीर से काफी खून बह गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और घाव पर 6 से 8 टांके लगाए। चिकित्सक के मुताबिक फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बाइट (A1)- सत्यम वर्मा ( घायल युवक ) बाइट (A2)- डॉ. अचलेश्वर दयाल ( चिकित्सक )
0
0
Report

दीपावली से पहले कुम्हार जाति के दीये मांग ने रोजगार और मुनाफा बढ़ा दिया

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। दीपावली नजदीक आते ही कुम्हार जाति के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। कुम्हार जाति के लोग अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मिट्टी के गुथने,चाक पर मिट्टी के दीये बनाने, उन्हें धूप में सुखाने और भट्टी के पकाने के काम में लगा है। कुम्हार जाति के लोग बताते हैं कि उन लोगों को पूरे साल दीपावली पर्व का इंतजार रहता है। इसलिए मिट्टी के दीयों के बढ़ते डिमांड के कारण पिछले कई दिनों से पूरे परिवार दिन-रात मिट्टी के दीये और खिलौने के निर्माण कार्य में जूटे हुए हैं।सबुजा देवी ने बताई की पहले लोग दीपावली में चायनीज का लाइट जलाते थे लेकिन जब से पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से दीपावली पर्व में मिट्टी के दीये जलाने का अपील किया है,तब से मिट्टी के दीयों का डिमांड बढ़ गया है, और विलुप्त परंपरा फिर से वापस लौटा है। साथ ही कुम्हार जाति के लोगों को फिर से रोजगार भी मिला है।सबुजा देवी ने पीएम को धन्यवाद देती हुई बताई की आज महिला आत्मनिर्भर हैं,और चाक चलाकर मिट्टी के दीये और खिलौने का निर्माण कर अच्छा मुनाफा कमा रही है।इस साल मिट्टी के दीये का कीमत भी कुछ बढ़ा है,जिस कारण अच्छे मुनाफा का भी उम्मीद बढ़ी है।
0
0
Report

मेरठ: पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी गिरफ्तार, बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग

मेरठ: पुलिस हिरासत से फरार वारंटी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, भागते समय गिरकर घायल मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। भागने के दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट आई है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। हथकड़ी से हाथ निकालकर हुआ था फरार जानकारी के अनुसार दिनांक 02.11.2026 को वारंटी अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो पुत्र शाकिर निवासी गली नंबर 07 ढवाई नगर थाना नौचंदी, जो अभियोग संख्या 1635/2014 धारा 380/411 भादवि में थाना नौचंदी पर पुलिस अभिरक्षा में था, सुबह अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर थाना कार्यालय से फरार हो गया था। इस मामले में थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 330/2026 धारा 261/262 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। SSP के निर्देश पर बनी 3 टीमें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मेरठ के निर्देश पर एसपी सिटी के निर्देशन और एएसपी/सीओ सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में थाना नौचंदी पुलिस की 3 टीमों का गठन कर लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त अरशद उर्फ जोजो नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना नौचंदी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और भागने लगा। भागने के दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने अशोक की लाट के पास नौचंदी ग्राउंड से उसे दबोच लिया। बरामदगी पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना नौचंदी पर मु0अ0सं0 331/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top