पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ नाम दाखिल किया
Palwal, Haryana:पलवल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज अपने हजारों समर्थकों के साथ हुड सेक्टर 2 से जिला सचिवालय तक जुलूस निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार भी मौजूद थे। करण सिंह ने कहा कि वे 8वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और शहर तथा देहात में लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मेनिफेस्टो के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा, और जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
