बारिश और बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में बढ़ोतरी
Palwal, Haryana:वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश बडौलिया ने बदलते मौसम में बीमारियों और संक्रमण के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान वायरल बुखार के मामले बढ़ जाते हैं और नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1200 ओपीडी हो रही है। बारिश के मौसम में पानी जमने से बैक्टीरिया और वायरस फैलते हैं, जिससे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वायरल बुखार शरीर में वायरल इन्फेक्शन की पहचान है जो आमतौर पर अचानक बुखार के रूप में दिखाई देता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
