121102
स्निफर डॉग "डॉलर" एवं "डेनी" के साथ चलाया काम्बिंग सर्च अभियान
Palwal, Haryana:पलवल जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। बस अड्डा प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में बस अड्डा सहित जिले से लगने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मुख्य मार्गो के किनारे सर्च अभियान चलाया। टीम ने स्निफर डॉग "डॉलर" एवं "डेनी" व डीप मेटल डिटेक्टर के साथ शहर भर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत संदिग्ध ओयो होटल, दुकान, मकान जैसे करीब 50 स्थानों को बारीकी से चेक किया। अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतामढ़ी में जलजमाव के खिलाफ सड़क जाम, 105 करोड़ ड्रेनेज पर सवाल
Sitamarhi, Bihar:Sitamarhi शहर में जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है. शहर का गौशाला चौक जो प्रसिद्ध पुनौराधाम मंदिर से जुड़ा है, वहां स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्की बारिश के बाद भी सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा शहर में वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए स्वीकृत 105 करोड़ रुपये की राशि की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी व्यवस्था में सुधार न होने पर लोगों को मुश्किल हो रही है. सड़क जाम के कारण गौशाला चौक से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराया गया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जलजमाव का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा.0
0
Report
8 अगस्त: प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को रोकना BJP के प्रयास असफल
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा सरकार चाहे जितनी भी रुकावटें पैदा कर ले, 8 अगस्त को प्रयागराज की पावन धरती पर नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री Rahul Gandhi जी का छात्राओं की गूंज कार्यक्रम हर हाल में आयोजित होगा! पहले कोटा (राजस्थान), फिर देहरादून (उत्तराखंड) और अब प्रयागराज—भाजपा सरकार हर जगह युवाओं और राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक संवाद को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है। लेकिन देश के युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। मैं समस्त छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और युवाओं से अपील करता हूँ कि 8 तारीख को प्रयागराज पहुँचें और सीधे राहुल गांधी जी से अपनी आवाज़ मिलाएँ। राहुल गांधी जिंदाबाद! छात्र-युवा एकता जिंदाबाद!0
0
Report
नोएडा: गांजे तस्कर के साथ सिपाही मामला, बर्खास्तगी और FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA गांजा तस्कर के साथ सिपाही की फोन पर बातचीत का वीडियो वायरल, कांस्टेबल पुनीत पर हुआ एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल पर एक्शन, कांस्टेबल पुनीत को तत्काल सेवा से बर्खास्त किया, सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR भी दर्ज, FIR दर्ज कर सिपाही को किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
नूह में एडवोकेट के घर चोरी: ताला तोड़कर करीब 20 लाख नकद और सोना-चांदी ले गए चोर
Nuh, Haryana:नूंह में एडवोकेट के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर सोना-चांदी और नकदी ले उड़े चोर। नूंह शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास एडवोकेट पंकज गुप्ता के घर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 1 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और लगभग 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। घटना की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में तीन चोर बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो चोर घर का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। वारदात के दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस वार्ड नंबर-10 और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
असम में बाढ़ भयावह, उद्धार अभियान जारी, मौतें करीब 95
Guwahati, Assam:ऊपरी असम के साथ साथ निसले असम में भी अभी बाढ़ स्थिति भयंकर रूप ले रहे हैं ।भूटान के पानी छोड़ने के बाद निचले असम के उदालगुरी और खासतौर से दरंग और मंगलदई में बाढ़ स्थिति अभी भयंकर रूप ले रहे हैं। ऊपरी असम के शिवसागर और सरायदेव जिले में अभी भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है रेस्क्यू अभियान चल रही है बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी जा रहा है सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही तरफ से देखा जाए तो अभी निचले असम में भी बार भयंकर रूप ले रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव और निचले असम के उदालगुरी, जागीरोड (बानमुंख/पानबेसा जैसे इलाके) में नदियां उफान पर हैं। राज्य में बाढ़ से अब तक लगभग 89 से 95 लोगों की जान जा चुकी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना द्वारा लगातार बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। भूटान से पानी छोड़े जाने के कारण निचले असम के इलाकों में खतरा और बढ़ गया है। बाढ़ की वर्तमान स्थितिप्रभावित क्षेत्र: शिवसागर, जोरहाट, चराईदेव, उदालगुरी और जागीरोड सहित कई जिले जलमग्न हैं।मौत का आंकड़ा: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 95 के करीब पहुंच गई है। राहत कार्य: प्रशासन, एनडीआरएफ और सेना द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। अतिरिक्त कारण: भारी बारिश के साथ-साथ ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोसी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर तेजी से बर रहा है।0
0
Report
समृद्धी महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 2 की मौत, 1 गंभीर जख्मी
Thane, Maharashtra:समृद्धी महामार्गावर भीषण अपघात, 2 ठार 1 गंभीर जखमी.. समृद्धी महामार्ग चॅनल 691.4. अँकर - शहापूर मधून एक धक्कादायक बातमी. आज पहाटे 3 वाजून 15 मिनिटांनी समृद्धी महामार्गावर भीषण अपघात झाला आहे. मुंबई-समृध्दी वरील चॅनल क्रमांक 691.4 जवळ बंद पडलेल्या ट्रकला पाठीमागून आलेल्या एर्टिगा कारने जोरदार धडक दिली. या अपघात 2 जणांचा जागीच मृत्यू झाला असून 1 महिला गंभीर जखमी झाली आहे. पहाटे 3:15 वाजता घडली. समृद्धी महामार्गावरील 18 टायर ट्रक क्रमांक MP 09 ZP 3380 अचानक बंद पडला. ट्रक चालक जागेंदर बगेल आणि क्लीनर डब्बू वय 18 हे खीच करण्यासाठी खाली उतरले. क्लीनर पाठीमागे टॉर्च दाखवत उभा असताना पाठीमागून येणाऱ्या एर्टिंगा कार क्रमांक MH 12 FV 8214 ने त्यांना जोरदार धडक दिली. कार चालक हरीश टंडन वय 40 आणि ट्रक क्लीनर डब्बू वय 18 या दोघांचा जागीच मृत्यू झाला. कारमधील काँचन सोनवणे महिला प्रवाशाला गंभीर दुखापत झाली असून तिला आयजीएम हॉस्पिटल भिवंडी येथे दाखल करण्यात आले आहे. ट्रक चालक जागेंडर बगेल बचावला आहे. अपघाताची माहिती मिळताच पहाटे 3:37 वाजता API कांबळे, ASI काटकर यांच्यासह टिटवाळा पोलीस, MSF आणि RPV टीम घटनास्थळी दाखल झाली. आमने आणि खूटघर येथील अंबुलन्सने तातडीने मदत केली. अपघातग्रस्त वाहन हायड्राच्या साह्याने पार्किंग लेनला लावण्यात आली असून सुरक्षा बॅरिकेडिंग करण्यात आली आहे. टिटवळा पोलीस ठाण्यात eDAR आणि PM-RAHAT CARE मध्ये नोंद घेण्यात आली आहे. बंद पडलेल्या वाहनाजवळ उभे राहणे किती धोकादायक ठरू शकते याचे हे उदाहरण. समृद्धी महामार्गावर प्रवास करताना खबरदारी घेणे आवश्यक आहे. 2 बळी गेल्याने पुन्हा एकदा महामार्ग सुरक्षा के प्रश्न ऐरणीवर आला आहे. शहापूर, ठाणे मधून उमेश जाधव, झी २४ तास.0
0
Report
Advertisement
सांगोला तालुक्यात अवैध गर्भ-लिंग निदान के आरोप में एजेंट गिरफ्तार
Pandharpur, Maharashtra:सांगोला तालुक्यात अवैध गर्भलिंग निदान करताना एका एजंटला सांगोला पोलिसांनी रंगेहात पकडले आहे. सांगोला तालुक्यातील वाकी शिवणे गावात ही कारवाई करण्यात आली. वाकी शिवणे गावात एका घरामध्ये बेकायदेशीर गर्भ लिंगनिदान करत असल्याची गुप्त माहिती पोलीस हवालदार शिवाजी पांढरे यांना मिळाली होती. याची सखोल माहिती घेतली असता भास्कर रामचंद्र घाडगे हा व्यक्ती मंगळवेढ्यावरून आलेल्या एका पती-पत्नीला आपल्या घरामध्ये बोलवून गर्भलिंगनिदान करत होता. या ठिकाणी पोलिसांनी धाड टाकली असता एक सोनोग्राफी मशीन व स्मार्टफोन आढळून आला. या आधुनिक सोनोग्राफी मशीन द्वारे मंगळवेढ्यातील एक जोडपे गर्भ लिंग निदान करून घेत होते. संबंधि एजंट भास्कर घाडगे याचे शिक्षण अवघे बारावीपर्यंत झाले आहेत त्याच्यावर यापूर्वी देखील बार्शी पोलीस स्टेशनला अशाच प्रकारचा गुन्हा दाखल असल्याची माहिती पुढे येत आहे. याप्रकरणी पोलीस अधिक तपास करत आहेत.0
0
Report
अरुणाचल प्रदेश: JP नड्डा का पॉसा दौरा, बाढ़-भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:Health and Family Welfare minister JP Nadda ji’s Visit to Possa in Key Panyor district of Arunachal Pradesh which was hardly hit by Flash Floods and Landslide0
0
Report
बख्तावरपुर में बरसात से जल जमाव, PWD अधिकारीयों की लापरवाही पर ग्रामीण चिंतित
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बख्तावरपुर गांव में भी सुबह से लगातार बरसात हो रही है कुछ जगहो पर जल जमाव की समस्या से लोग झुझते हुए दिखाई दिए। तो वही जिस तरीके से बरसात हो रही है उसे मौसम खुशनुमा तो हो गया। उम्मत बड़ी गर्मी से राहत मिली । बख्तावरपुर निवासी सतीश सैनी का कहना है कि बख्तावर में बरसात के चलते जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ता है । जिसकी वजह से स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं । पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी JE. AE की लापरवाही के चलते मेन नाले की साफ सफाई और नाले को बनाने के लेकर लापरवाही बरती गई जिसका खमियाजा गांव के लोगों को भगतना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक दिल्ली एनसीआर में इसी तरीके से मौसम बना रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट जारी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सरकार की संवेदनशील पहल से छात्रों के साथ संवाद शुरू, विपक्ष के आरोप धुएं में
Ranchi, Jharkhand:मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा बीजेपी के लोग अगर कह रहे सरकार गंभीर नहीं तो उन्हें बताना चाहता हूँ सरकार ने संकेतों के आधार पर कार्रवाई की । बीजेपी का ट्वीट और घड़ियाली आंसू का प्रकरण उसके बाद शुरु हुआ है।सरकार ने पहले सीआईडी की जांच करवाई, छापा डलवाया और गिरफ्तारी करवाई और उसके बाद बीजेपी के लोग मैदान में घड़ियाली आंसू बहाने आए हैं। सीएम ने एक संवेदनशील पहल की है , संवाद और ही एक मात्र जरिया है लोकतंत्र में जो किसी समस्या का समाधान कर सकता है।सरकार ने पहल की है, छात्रों का भी धन्यवाद है इस पहल पर सकारात्मक जवाब दिया है।आज वार्ता संभावित है उनके विषय सरकार के संज्ञान में आएं, सरकार संवेदनशील तरीके से बेहतर पहल करेगी। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मांग आने के बाद सरकार सम्यक विचार करेगी । बीजेपी का आक्रामक रवैया ढकोसला है पहली और दूसरी जेपीएससी में किन किन नेताओं के रिश्तेदार का चयन हुआ है और कौन कौन लोग नौकरी कर रहे हैं ,वो झारखंड का बच्चा बच्चा जनता है। जब वैसे लोग जो अपने सत्ता कार्यालय ने सत्ता का दुरुपयोग किया उनको कोई नैतिक अधिकार नहीं है बोलने का , उंगली उठाने का, पहले अपने रिश्तेदार का इस्तीफा करवायें। और जनता से माफी मांगें फिर सवाल करें। सीबीआई जांच लंबित है उसमें राज्य सरकार क्या कार्रवाई करेगी। सीबीआई उनके हाथ में है कार्रवाई करवा दें 。0
0
Report
हाथरस में 40 मिनट भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन के दावों पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में आज करीब 40 मिनट तक हुई जोरदार बारिश ने एक बार फिर विकास के दावों पर पानी फ़ेर दिया... बारिश से शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है... एक तरफ जहां जिले के आला अधिकारी निरीक्षण कर जिम्मेदारों को बारिश से पहले साफ सफाई और जलभराव की समस्या से निपटने के निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे थे... तो वहीं अब नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही से आम जनता के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ा... नवीपुर शिव कॉलोनी इलाके में गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है... जलभराव के चलते लोगों को अपने घरों की चिंता सताने लगी है... लोगों को डर है कि जिम्मेदारों की लापरवाही कहीं आम जनता पर भारी ना पड़ जाए... स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खासा नाराजगी देखने को मिल रही है...0
0
Report
बारिश ने आगरा के ताज महल की दीदार को वीरान बना दिया
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल के दीदार की हरसत लिए आगरा पहुंचे पर्यटकों की हरसत पर बारिश ने फेरा पानी आम दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहने वाला ताजमहल बारिश के चलते हुआ वीरान तेज बारिश ने ताज महल आने वाले पर्यटकों को होटल में ही किया कैद गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश से राज महल परिसर में पसरा सन्नाटा0
0
Report
Advertisement
टोंक में धारा 163 लागू, 5 से अधिक लोगों की भीड़ पर रोक
Noida, Uttar Pradesh:टोंक जिले में धारा 163 लागू. 5 लोग से ज्यादा इकट्ठे होने पर पाबंदी. नरेश मीणा के नगरफोर्ट पुलिस थाने में किये जाने वाले आत्मसमर्पण को देखकर पूरे टोंक जिले में जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट टीना डाबी ने धारा 163 लागू की. हर तरह के धरने व प्रदर्शन के अलावा 5 लोगों से ज्यादा एकत्र होने पर रोक. पुलिस का नगरफोर्ट थाने में जाप्ता, वज्र वाहन RAC की टुकड़ी तैनात; कई जगह पर नाकाबंदी ताकि समर्थ नहीं हो इकट्ठा...0
0
Report
सीमलवाड़ा में मजदूर की मौत, परिवार ने ठेकेदार से मुआवजे की मांग शुरू की
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा गांव में अचानक बीमार होने से 20 वर्षीय एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ठेकेदार के लेबर कैंप में शव रखकर मौताणे की मांग शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश के प्रयास कर रही है। मामले के अनुसार, पाडली गुजरेश्वर निवासी 20 वर्षीय कांतिलाल डामोर सीमलवाड़ा में एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी का काम करता था। काम के दौरान कांतिलाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर ठेकेदार ने तुरंत उसके पिता लक्ष्मण लाल डामोर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन वे गंभीर रूप से बीमार कांतिलाल को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने भोपे के पास ले गए। समय पर उचित डॉक्टरी इलाज नहीं मिल पाने के कारण कांतिलाल की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पिता और अन्य परिजन शव को उठाकर वापस ठेकेदार के लेबर कैंप ले आए। परिजनों ने वहां शव को रखकर ठेकेदार से मुआवजे (मौताणे) की मांग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लेबर कैंप में हंगामा शांत कराने तथा परिजनों को शव के पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई के लिए राजी करने की कोशिशों में जुटी हुई है.0
0
Report
कुलगाम के आतंकी लतीफ पर सुरक्षा बलों की बड़ी तलाश, इनाम घोषित
Chaka, मोहम्मद लतीफ़ (या लतीफ़) भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकवादी है, जिसकी तलाश के लिए सुरक्षा बल बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर समेत कई जगहों पर उसके "वॉन्टेड" पोस्टर लगाए हैं और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले के लिए ₹15 लाख के इनाम की घोषणा की है। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह हाल ही में हुई टारगेटेड हत्याओं (चुनिंदा लोगों की हत्या) के मामलों में मुख्य व्यक्ति और एकमात्र हमलावर है। अनंतनाग के लाल चौक पर हेड कॉन्स्टेबल आस़िक हुसैन कुरैशी की हत्या, जो अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात थे। हमलावर के भागने की CCTV तस्वीरें जारी की गई थीं; आरोप है कि लतीफ़ ने ही उन्हें गोली मारी थी। कुलगाम के केलम इलाके के एक गांव में ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों, दीपक और भूपिंदर की हत्या। खबरों के मुताबिक, हमलावर आम नागरिक के भेष में आया, पीड़ितों से पूछताछ की और गोली चला दी; सूत्रों का कहना है कि वहां भी AK-47 साथ रखने का वही तरीका देखा गया, हालांकि उसने उन्हें पिस्तौल से गोली मारी थी। काम करने के तरीके (मोडस ऑपरेंडी) में समानताएं - जैसे AK राइफल साथ रखना, बहुत करीब से गोली मारना और टोपी पहने हुए दिखना - इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ती हैं। उस पर अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने की साजिश में शामिल होने और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर दक्षिण कश्मीर में बाहरी लोगों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले के लिए स्लीपर सेल को फिर से सक्रिय करने का भी शक है।0
0
Report
Advertisement
