icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow25 Jun 2024, 09:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर आभार जताया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का X पर बयान PM ने X पर लिखा - राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार。 यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है。 यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है。 इससे राज्य को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा。 इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई!
0
0
Report

चमोली के कुरुड़ में मां नंदा देवी की डोली यात्रा का जोरदार स्वागत

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के कुरुड़ की आराध्य देवी मां नंदादेवी की डोली यात्रा इन दिनों पूरे सबाब पर है, हर पड़ाव पर राजराजेश्वरी मां नंदा की डोली का भव्य स्वागत हो रहा है। थराली विधानसभा के देवाल ब्लॉक के ल्वाणी में यात्रा के स्वागत में दो दिवसीय संस्कृति मेले का आयोजन किया गया, संस्कृति मेले का शुभारंभ जिलापंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट और थराली से भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में लोक कलाकारों ने लोकनृत्य और मां नंदा के जागरण गाये जो कि प्रमुख आकर्षण रहे। वहीं थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने भी मां नंदा की भव्य यात्रा की सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पौराणिक संस्कृति और पारंपरिक मेलों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य रही है। बीओ 1 - 5 सितम्बर से चमोली के कुरुड़ से शुरू हुई मां नन्दा की डोली यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पहुचने पर भब्य स्वागत हो रहा है। देवाल ब्लाक के ल्वाणी में मां नंदा के स्वगात में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट और विधायक भूपालराम टम्टा ने पिलखड़ा स्थित माँ नंदादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया , मेला समिति के अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने पिलखड़ा मेले को राजकीय मेले का स्वरूप देने के लिए थराली विधायक भूपालराम टम्टा और सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने भी मां नंदा की भव्य यात्रा की सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पौराणिक संस्कृति और पारंपरिक मेलों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य रही है मानसखंड मंदिर माला कोरिडोर के जरिए गढ़वाल-कुमाऊँ के ऐतिहासिक मंदिरों , धरोहरों के संरक्षण का कार्य धामी सरकार द्वारा किया जा रहा है। विधायक टम्टा ने भी पिलखड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने पर धामी सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट द्वारा विभिन्न मांगों के ज्ञापन पर घोषणा की मुहर लगाते हुए कुल 37 लाख रुपये के विभिन्न कार्य प्रस्तावों पर धनराशि जारी करने की घोषणा की।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो सेक्टर-4 में गणेश पूजा पंडालों का उत्साह, सांसद-विधायक ने फीता काटा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 4 में गणेश पूजा पंडालों का उदघाटन धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो सहित बोकारो के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने फीता काटकर किया। बताते चले कि बोकारो जिले भर में कई जगहों पर पंडाल आकर्षक ढंग से सजाया गया है जहां बड़े ही धूमधाम से गणेश महोत्सव को मनाया जा रहा है। 6 दिनों तक चलनेवाली इस पूजा पंडालों में भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित किया गया है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और पूजा पाठ कर रहे है। महिलाओं की अच्छी खासी तादाद देखी जा रही है। पंडालों में प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण कर रहे है। एक और जहां बोकारो के सेक्टर 4 मजदूर मैदान में म्यांमार का बुद्ध टेंपल के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया है जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया है साथ ही मेला का भी आयोजन किया गया है जहां बच्चों के लिए झुला की व्यवस्था है और मीना बाजार लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ गणेश मंडली के द्वारा सेक्टर 4 में ही आकर्षक पंडाल बनाया गया है जहां लेजर लाइट के सहारे देश भक्ति को दर्शाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। पंडालों में लाइटिंग की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। वही पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह और धनबाद लोकसभा के सांसद ढुल्लू महतो ने लोगो को पूजा के मौके पर शुभकामनाएं दिए।
0
0
Report

पटना में गर्दनीबाग के राजा की 6 फीट दगडूशेठ-जैसी प्रतिमा तैयार

Patna, Bihar:लोकेशन— पटना सिकंदराबाद से ट्रेन की पूरी बोगी बुक कर पटना लाए बप्पा, इस बार दगडूशेठ गणपति जैसा है ‘गर्दनीबाग के राजा’ का रूप गणेश चतुर्थी के पहले दिन आज पटना में जगह-जगह गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। इसी बीच गर्दनीबाग के राजा इस बार अपने खास स्वरूप को लेकर चर्चा में हैं। यहां स्थापित गणपति की प्रतिमा का रूप श्रीमंत दगडूशेठ गणपति से मिलता-जुलता रखा गया है। खास बात यह है कि करीब 6 फीट ऊंची यह प्रतिमा पटना में तैयार नहीं हुई, बल्कि सिकंदराबाद से बनकर यहां पहुंची है। बप्पा को पटना लाने के लिए ट्रेन की एक बोगी बुक की गई थी। गर्दनीबाग के राजा की पूजा यहां साल 2013 से लगातार हो रही है। बाल विकास संघ, चितकोहरा, पीपल स्थान की ओर से यह आयोजन कराया जाता है। कमिटी के अध्यक्ष सूरज के मुताबिक, हर साल यहां 10 दिनों तक गणपति की पूजा होती रही है। पूजा के दौरान हर दिन शाम की आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके लिए भक्तों की ओर से सहयोग किया जाता है और उसी सहयोग से भंडारा बांटा जाता है। इस बार 11 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। दगडूशेठ गणपति से मिलता-जुलता है स्वरूप इस बार गर्दनीबाग के राजा का स्वरूप खास तौर पर श्रीमंत दगडूशेठ गणपति से मिलता-जुलता बनाया गया है। सूरज बताते हैं कि इसी रूप में इस बार गणपति बप्पा को विराजमान कराया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई करीब 6 फीट है। यह प्रतिमा पीओपी से बनी है और इसमें सोने की धातु से जुड़ा काम भी किया गया है। सूरज के मुताबिक, प्रतिमा में करीब 1 ग्राम सोने की धातु का इस्तेमाल हुआ है। छह महीने में तैयार हुई प्रतिमा गर्दनीबाग के राजा की इस प्रतिमा को सिकंदराबाद में तैयार किया गया है। इसे बनाने में करीब छह महीने का समय लगा। प्रतिमा तैयार होने के बाद इसे पटना लाने की भी खास व्यवस्था की गई। सूरज के मुताबिक, प्रतिमा को सिकंदराबाद से पटना लाने के लिए रेलवे की एक पूरी बोगी बुक की गई थी। उनका कहना है कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने इस दौरान काफी सहयोग किया। बप्पा के लिए बुक कराई पूरी बोगी सूरज बताते हैं कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर जिस समय प्रतिमा लाई गई थी, वहां अन्य सामान की लोडिंग भी हो रही थी। ऐसे में भक्तिभाव को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा को अलग तरीके से लाने का फैसला किया गया। इसके बाद ट्रेन की पूरी बोगी बुक कर प्रतिमा को सिकंदराबाद से दानापुर तक लाया गया। दानापुर पहुंचने के बाद प्रतिमा को वाहन से गर्दनीबाग लाया गया। ‘लालबाग के राजा’ से प्रेरित होकर पड़ा नाम गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई के ‘लालबाग के राजा’ की चर्चा खूब होती है। इसी तर्ज पर पटना में भी ‘गर्दनीबाग के राजा’ की पहचान बनी है। आज गणेश चतुर्थी के पहले दिन गर्दनीबाग के राजा की पूजा शुरू हो गई है। इस बार यहां 11 दिनों तक गणपति उत्सव मनाया जाएगा। हर दिन शाम की आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी होगा।
0
0
Report
Advertisement

ANTF का ऑपरेशन माहुरंगून: 2 साल से फरार इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:ANTF का ऑपरेशन ‘माहुरंगून’, 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार नोट बाइट विजुअल व्हाट्स एप पर जयपुर vishnu नशे के सौदागरों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है... अब ANTF ने ‘ऑपरेशन माहुरंगून’ के तहत दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर को महाराष्ट्र से दबोचा है। आरोपी डोडा चूरा, गांजा और अफीम की तस्करी से जुड़ा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल तक का इस्तेमाल बंद कर दिया और महाराष्ट्र में मजदूर बनकर फरारी काट रहा था। राजस्थान पुलिस की ANTF का ऑपरेशन और नशे के एक फरार सौदागर पर शिकंजा दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी ब्रह्मालाल आखिरकार महाराष्ट्र से गिरफ्तार हो गया। ब्रह्मालाल भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के बराणा गांव का रहने वाला है। साल 2024 में आसोप थाना पुलिस ने उसके ट्रक को डोडा चूरा के साथ पकड़ा थाट्रक में नशे का माल पकड़े जाने की भनक लगते ही ब्रह्मालाल फरार हो गया। ग्राफिक इन ANTF का पीपीपीऑपरेशन माहुरंगून आरोपी-ब्रह्मालाल जाट उम्र-50 साल निवासी-बराणा, भीलवाड़ा इनाम-25 हजार रुपये 2024 से फरार महाराष्ट्र से आरोपी को दबोचा ग्राफिक्स आउट पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए। पहले गुजरात के सोनगढ़ में करीब 7 से 8 महीने क्रेशर प्लॉट पर मजदूरी की। इसके बाद महाराष्ट्र के नंदुर बार पहुंच गया। यहां करीब एक साल तक मजदूर और ट्रैक्टर चालक बनकर अपनी पहचान छिपाए रहा। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल फोन से भी दूरी बना ली थी। ब्रह्मालाल करीब एक साल से गांव नहीं आया...लगातार अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करता रहा. लेकिन ANTF की नजरों से बच नहीं पाया। ANTF टीम को महाराष्ट्र के नंदूरबार इलाके से एक मुखबिर ने अहम सूचना दी। बताया गया कि एक क्रेशर प्लॉट पर एक संदिग्ध व्यक्ति काम करता है...जो अपनी पहचान छिपाकर रहता है और भीलवाड़ा का रहने वाला है। मुखबिर ने गुप्त रूप से उसकी तस्वीर टीम को भेजी। तस्वीर मिलते ही ANTF ने पहचान शुरू की..और शक की सुई सीधे फरार इनामी ब्रह्मालाल पर जाकर रुकी। इसके बाद टीम महाराष्ट्र के नंदुरबार रवाना हुई। लेकिन आरोपी तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। ANTF टीम ने गिट्टी के खरीदार का रूप बनाया। अलग-अलग क्रेशर प्लॉट की जानकारी जुटाई... मजदूरों से पूछताछ की और करीब 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलकर उस क्रेशर प्लॉट तक पहुंची, जहां आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। निगरानी के दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और नाम-पता पूछा। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की... उसने अपना नाम ‘धर्मा’ बताया, लेकिन ANTF टीम उसकी पहचान पहले ही कर चुकी थी। सख्ती से पूछताछ हुई तो आखिरकार राज खुल गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कोई धर्मा नहीं... बल्कि दो साल से फरार चल रहा इनामी तस्कर ब्रह्मालाल है। इसके बाद ANTF ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्राफिक्स इन गिट्टी खरीदार बने ANTF अधिकारी क्रेशर प्लॉट पर निगरानी ट्रैक्टर चलाते मिला आरोपी बताया गलत नाम—धर्मा पूछताछ में कबूला असली नाम ब्रह्मालाल गिरफ्तार। ANTF IG विकास कुमार के मुताबिक नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई में शामिल टीम को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी अपराधी या अपराध से जुड़ी सूचना ANTF के नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कोटा नगर निगम के चुनाव रोक, EVM तकनीकी खराबी से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टल

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने तकनीकी खराबी के चलते कोटा नगर निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं। दरअसल, कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 11, 44 और 87 की EVM में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जब तक इन वार्डों के परिणाम घोषित नहीं होते, तब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को अध्यक्ष यानी मेयर पद और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष यानी डिप्टी मेयर पद का चुनाव होना था, लेकिन अब दोनों चुनावों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रभारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग, ने बताया कि तीनों वार्डों की मशीनों में तकनीकी समस्या सामने आई है और मशीनें खुल नहीं पा रही हैं। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है और आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों मशीनों को सुरक्षित रूप से ट्रेजरी में रखवाया गया है।
0
0
Report

जयपुर नगर निगम: 21 साल से 67 साल तक उम्र का संगम, नया युग शुरू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर की नई शहरी सरकार में 21 साल का जोश भी है... और 67 साल का अनुभव भी। कोई कॉलेज की उम्र में चुनावी मैदान जीतकर निगम पहुंचा है, तो कोई छह दशक से ज्यादा का जीवन अनुभव लेकर सदन में बैठने जा रहा है। 146 विजेताओं की उम्र का हिसाब लगाएं तो निगम की औसत उम्र 45 साल निकलती है। सबसे बड़ी ताकत 35 से 50 साल वालों की है—हर दूसरा पार्षद इसी उम्र का है। वहीं हर तीसरा पार्षद 50 पार है। सबसे युवा भाजपा की पलक यादव और कांग्रेस के फैज हसन महज 21 साल के हैं, जबकि 67 साल की निर्दलीय जमीला बेगम सबसे वरिष्ठ। यानी जयपुर की नई शहर सरकार में इस बार जेनरेशन गैप नहीं... जेनरेशन का संगम दिखाई देगा। जयपुर की नई शहर सरकार की उम्र की कुंडली दिलचस्प है। निगम में 21 साल का युवा जोश भी बैठेगा और 67 साल का अनुभव भी। लेकिन सदन की असली ‘एज पावर’ इन दोनों के बीच है। घोषित 146 विजेताओं में 81 यानी 55.5% पार्षद 35 से 50 साल के हैं। यानी निगम में हर दूसरा पार्षद इसी आयु वर्ग का है। दूसरी बड़ी तस्वीर यह है कि हर तीसरा पार्षद 50 साल की उम्र पार कर चुका है। ऐसे विजेताओं की संख्या 47 यानी 32.2% है। इसके उलट 35 साल से कम उम्र के केवल 18 चेहरे यानी 12.3% ही निगम तक पहुंचे हैं। सभी 146 विजेताओं की उम्र जोड़कर औसत निकालें तो जयपुर की नई शहर सरकार की औसत उम्र 45.3 साल बैठती है। नगर निगम जयपुर के दो सबसे युवा पार्षद महज 21 साल के हैं। इनमें वार्ड-10 से भाजपा की पलक यादव और वार्ड-71 से कांग्रेस के फैज हसन हैं। यानी सबसे युवा चेहरे की बाजी में भाजपा और कांग्रेस बराबर हैं। इसके बाद 22 साल के भी दो विजेता हैं। वार्ड-72 से कांग्रेस की सुमन मरेठा और वार्ड-95 से कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह शेखावत जीते हैं। 29 साल की उम्र के वार्ड-115 से भाजपा के सूरज गोडीवाल और वार्ड-137 से कांग्रेस के सलमान मंसूरी पार्षद बने। वहीं 30 साल की उम्र में वार्ड-61 से कांग्रेस के सुरेश मीना और वार्ड-68 से भाजपा की मौसमी मीणा ने जीत दर्ज की। निगम का AGE मीटर उम्र::::पार्षद::::हिस्सेदारी 35 साल से कम:::18:::12.3% 35 से 50 साल::::81::::55.5% 50 साल से अधिक:::47::::32.2% कुल:::::::::::::146:::::::::100% नई शहर सरकार में युवाओं की एंट्री जरूर हुई है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि वरिष्ठ चेहरों का पलड़ा काफी भारी है। 35 साल से कम उम्र के 18 पार्षदों के मुकाबले 50 साल से ज्यादा उम्र के 47 पार्षद हैं। वहीं 35 से 50 साल के 81 पार्षद जोड़ दें तो 146 में से 128 पार्षद की उम्र 35 साल या उससे अधिक है। एक-एक उम्र के हिसाब से देखें तो 37 साल के सर्वाधिक 9 पार्षद चुनाव जीते हैं। इसके बाद 42 और 44 साल की उम्र के 8-8 विजेता हैं। इससे साफ है कि सदन में 35 से 50 साल वाली पीढ़ी संख्याबल के लिहाज से सबसे ताकतवर रहेगी। उम्र के दूसरे छोर पर वार्ड-136 से निर्दलीय जमीला बेगम हैं। 67 साल की जमीला घोषित 146 विजेताओं में सबसे वरिष्ठ हैं। उनके बाद वार्ड-118 से कांग्रेस की सुनीता मावर 66 साल की हैं। वही 65 साल के तीन पार्षद हैं वार्ड-17 से भाजपा के सुमेर सिंह, वार्ड-42 से अशोक रावतानी और वार्ड-43 से शैलेंद्र भार्गव है। 64 साल की उम्र में वार्ड-51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर और वार्ड-146 से निर्दलीय फिरोज जीते हैं। बहरहाल,जयपुर की नई शहरी सरकार की तस्वीर साफ है। उम्र अलग-अलग, लेकिन जिम्मेदारी एक... शहर की। 21 साल के युवा चेहरे नई सोच के साथ सदन में पहुंचेंगे तो 67 साल तक के पार्षद अपने अनुभव के साथ मौजूद रहेंगे। बीच में 35 से 50 साल की वो मजबूत ब्रिगेड है। जिसके पास निगम में सबसे बड़ा संख्याबल है। यानी अगले पांच साल जयपुर के सदन में सिर्फ सियासी दलों का मुकाबला नहीं होगा, युवा सोच और पुराने अनुभव की जुगलबंदी का इम्तिहान भी होगा।
0
0
Report

कोटा नगर निगम चुनाव: भाजपा को बहुमत मिला, दिग्गज नेताओं का प्रदर्शन कमजोर

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सिर्फ भाजपा को बहुमत ही नहीं दिया, बल्कि शहर के बड़े राजनीतिक चेहरों की अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ का भी रिपोर्ट कार्ड सामने रख दिया है। किस नेता ने अपने ज्यादा प्रत्याशी जिताए और किसका स्ट्राइक रेट कमजोर रहा, चुनाव परिणामों ने इसकी भी तस्वीर साफ कर दी है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में चार विधानसभा क्षेत्रों का प्रभाव है। इनमें सबसे बेहतर प्रदर्शन कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा का रहा। उनके क्षेत्र के 40 वार्डों में भाजपा ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। 11 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए, एक निर्दलीय जीता, जबकि वार्ड 87 का परिणाम EVM तकनीकी खराबी के कारण अभी अटका हुआ है। इस तरह संदीप शर्मा अपने करीब 67 फीसदी प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। कोटा उत्तर के 30 वार्डों में कांग्रेस 13 प्रत्याशियों को जिताने में सफल रही, जबकि कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 11 और 44 के नतीजे अभी लंबित हैं। धारीवाल के वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी मंगल तंबोली ने जीत जरूर दर्ज की। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के क्षेत्र में भाजपा ने 24 में से 14 वार्डों पर जीत हासिल की और उनका स्ट्राइक रेट करीब 58 फीसदी रहा। वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के रामगंजमंडी क्षेत्र के 6 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर रही, यानी उनका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी रहा। इन नतीजों में कई रोचक राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के वार्ड नंबर 83 से भाजपा की सीमा चौधरी जीतीं, जबकि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड 55 में भाजपा को 44 वोट से हार मिली और कांग्रेस के मनीष भारद्वाज विजयी रहे। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम के वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश विजयवर्गीय ने जीत दर्ज की。 नगर निगम चुनाव में पूर्व उपमहापौर, बड़े राजनीतिक चेहरे और कई चर्चित प्रत्याशी हार गए, वहीं सब्जी विक्रेता रोहित महावर, लॉन्ड्री व्यवसाय से जुड़ी एकता वर्मा जैसे नए चेहरों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक मैदान में अपनी मजबूत एंट्री कराई。
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल में राशन डीलर पर गेहूं कालाबाजारी का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow42m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में राशन डीलर पर गेहूं कालाबाजारी का आरोप,सरकारी गेहूं खुले बाजार में बेचने का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । करहल पटी गली बालाजी रोड पर स्थित राशन डीलर वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है । यहां के राशन डीलर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन वायरल वीडियो की पिन न्यूज़ पुष्टि नहीं करता। मामले को लेकर प्रशासन से वीडियो की जांच कराकर दोषी डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। पूरा मामला पटी गली बालाजी रोड कोटा डीलर का बताया जा रहा है ।
0
0
Report

भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर में AI और AWS से ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत की

Noida, Uttar Pradesh:एक भारत और श्रेष्ठ भारत भारतीय रेलवे के अंतर्गत Northern Frontline Railway के अंतर्गत चल रहा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में हो रहा है काफी AI यानी Artificial intelligence का प्रयोग केंद्र सरकार की योजनाओं को जानने और समझने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की विशेष पहल उत्तरप्रदेश और दिल्ली से असम में भेजा गया है एक विशेष डेलिगेशन एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना का हो रहा है प्रचार प्रसार भारतीय रेलवे के अंतर्गत Northern Frontline Railway के अंतर्गत चल रहा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के बारे में विशेष तौर पर जानकारी के लिए विशेष तौर पर NF रेलवे के CPRO ,Kapinjal K. Sharma ने रेल मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी दी असम सहित North East राज्यों में कैसे जुड़ रहा है अंतरराष्ट्रीय रूट मैप भारतीय रेलवे NFR ने मानसून और खराब मौसम के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए Automatic Weather Stations - AWS स्थापित करने की शुरुआत की है। दुर्घटना को रोकने के साथ ही Railway पटरी पर वन्यजीव के आने-जाने पर कैसे रोकना है या कैसे दुर्घटनाओं को रोकना है, इसके लिए AI टूल का प्रयोग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top