121102
गांव असावटा में हुई बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश
Palwal, Haryana:कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार गांव असावटा निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा हेे कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह घर से बाहर आया तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। उसने अपनी बाइक को इधर उधर काफीं तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। जब उसने सी.सी.टी.वी को चैक किया तो उसमें एक युवक बाइक को चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हर घर तिरंगा अभियान: धौलपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: भाजपा की तिरंगा यात्रा का जगन चौराहे पर भव्य स्वागत, ''हर घर तिरंगा'' का दिया संदेश धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का विशेष स्वागत जगन चौराहे पर किया गया। स्वागत का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के देशभक्ति नारों से शहर गूंज उठा। जगन चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीरसिंह राजावत और भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने आमजन से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को हर घर तक पहुंचाना है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और इसे फहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा लगातार शहर में तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा बढ़े। उन्होंने सभी से अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा लगाने की अपील की। यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे0
0
Report
जैसलमेर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगामय हुई स्वर्णनगरी, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जैसलमेर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णनगरी जैसलमेर तिरंगामय नजर आई। भाजपा की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गड़ीसर चौराहा से शुरू हुई यात्रा हनुमान चौराहा पहुंची। इस दौरान भारत माता के जयकारों से समूची स्वर्णनगरी गूंज उठी। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला मंत्री कंवराज सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा ka उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बाइट -कंवराज सिंह,जिला मंत्री भाजपा0
0
Report
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रगान महोत्सव, लोगों में देशभक्ति का उत्साह
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। खिरनीबाग रामलीला मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें bhari संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत जिले के विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा रामलीला मैदान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंच से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत पंक्तियां भी गाईं—भारत को जो अपना समझे, उससे हमें कोई बैर नहीं, इस धरती पर रहने वाला अपना है, कोई गैर नहीं। इन पंक्तियों के साथ मैदान में मौजूद लोगों ने भी देशभक्ति के जज्बे के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने शाहजहांपुर में देशभक्ति का माहौल और भी खास बना दिया।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी ने राजस्थान निकाय चुनाव के लिए appointed किए प्रभारी पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को बनाया चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सह-प्रभारी नियुक्त सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, संगीता यादव और रोहन गुप्ता भी सह-प्रभारी दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह को भी मिली जिम्मेदारी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की नियुक्तियां0
0
Report
पत्थर गिरने से पहाड़ी पार्किंग में खतरा बढ़ा, लोगों में डर
Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी राज्यों में पत्थर मौत बनकर बरस रहे हैं...पलभर में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़कते हुए नीचे आए और पार्किंग में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया... बारिश के मौसम में संवेदनशील पहाड़ी के नीचे पार्किंग अब लोगों के लिए कितना बड़ा खतरा है, ये हादसा वो सब बयां कर रहा है..0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देहरादून में फ्लैग मार्च, सुरक्षा चाक चौबंद
Dehradun, Uttarakhand:मों मुजम्मिल (विकासनगर) फ्लैग मार्च... स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है... SSP देहरादून के निर्देश पर सभी संवेदनशील इलाकों में देर शाम ITBP के जवानों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला... विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के साथ ही सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते जवानों ने आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया...0
0
Report
Advertisement
कौशाम्बी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा चौकसी, ट्रैकर डॉग के साथ सतर्कता बढ़ाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट स्वतंत्रता दिवस से पहले कौशाम्बी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ ट्रैकर डॉग ‘लियो’ भी मौजूद रहा। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 तस्वीरें कौशाम्बी की हैं, जहां स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सत्यनारायण के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ट्रैकर डॉग लियो के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, प्रमुख चौराहों समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की जांच की गई। लियो अभी कुछ दिन पहले ही कौशांबी को मिला है。 पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस लगातार संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर निगरानी कर रही है।0
0
Report
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने गोपेश्वर अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के बीच गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों का हालचाल जाना और उनके health की जानकारी ली। उनके चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से घायलों के इलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी भी तरह की कमी न रहे। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों के उपचार के लिए आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों से भी समन्वय करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने घायल श्रमिकों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने टनल हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की और लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। टनल हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य राहत-बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। लापता श्रमिकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है。0
0
Report
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया जांच में
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में एक बार फिर से यातायात और परिवहन विभाग के नियमों को दरकिनार कर जानलेवा स्टंट किए जाने का मामला सामने है। यह ताजा मामला गोंडा लखनऊ हाईवे पर कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौजापुर चौराहा का है। जहां से होकर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल पर दोनों पैर से खड़े होकर दोनों हाथ से हैंडल पकड़ करके जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है। इतना ही नहीं लगभग 2 किलोमीटर का इसी तरीके से जानलेवा स्टंट करता हुआ युवक गया और फिर रास्ते में मोटरसाइकिल पर बैठकर के दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर दोनों हाथ से मोटरसाइकिल की हैंडल को छोड़कर के फिर जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है इतना ही नहीं इस तरीके से करते हुए 1 किलोमीटर तक गया। फिर आगे मोटरसाइकिल को डिसबैलेंस करके भी जानलेवा स्टंट करता हुआ नजर आया है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जान शुरू कर दी है। वायरल वीडियो कल गुरुवार देर शाम 6:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल सवार के बगल से रास्ता जा रहे राहगीर भी किसी तरीके से सावधानी पूर्वक यात्रा कर रहे थे इस पूरे जानलेवा स्टंट को देखने के बाद एक कार सवार द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के ड dingुरपुर में शकुंतला देवी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ महिगवां थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव में 40 वर्षीय शकुंतला देवी की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की, शव पर कोई जाहिरी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक शकुंतला देवी काफी समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के दौरान उन्हें कभी-कभी रक्तस्रावयुक्त वमन की शिकायत भी रहती थी। जांच में 3 अगस्त को महिला और उसके पति के साथ मारपीट की बात भी सामने आई। मारपीट के मामले में उस समय थाने पर कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस को पहली दृष्टया महिला की मौत बीमारी के कारण होने की आशंका है। मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खंडवा में 850 लीटर घी जब्त, मिलावटखोरी के आरोप ताजा साक्ष्य
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में 6 लाख से ज्यादा का 850 लीटर घी जब्त। सैंपल जांच के लिए भेजे खंडवा में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 850 लीटर से ज्यादा घी जब्त किया है, जिसकी कीमत 6 लाख 3 हजार 320 रुपए बताई गई है। बीते दिनों में कुल 931 लीटर से ज्यादा घी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 6.94 लाख रुपए से ज्यादा है। खाद एवं सुरक्षा विभाग ने अनेक दुकानों से देसी घी और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग लगातार शहर की दुकानों पर जांच की कार्रवाई कर रहा है। जांच करने वाली टीम ने दुकानों से देसी घी पनीर और खाने की चीजों के पैक्ड और खुले हुए सैंपल उठाएं और जांच के लिए भेजा है खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले और मयूरी डोंगरे की टीम ने कल्याणगंज स्थित गणेश ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। इस टीम ने अलग-अलग दुकानों से लगभग 850 किलो अलग-अलग कंपनियों का पैक्ड घी जप्त कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की और उसके सैंपल विभाग को भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि यह सैंपल सही पाए जाते हैं तो उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा और यदि मानक पाए जाते हैं तो उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
रतलाम में बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बार फिर बंगाली डॉक्टर सुब्रत मल्लिक पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सामने आई है। जिले के गांव सेमलिया में एक मकान के बाहरी हिस्से में बने छोटे से कमरे में क्लिनिक संचालित होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। क्लिनिक में उस समय कोई मरीज नहीं मिला, लेकिन जांच के दौरान एलोपैथिक दवाइयां मिलीं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब्त कर लिया। जांच में डॉक्टर के पास BEHMS यानी बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन की डिग्री मिली है। क्लिनिक के कमरे में ड्रेसिंग टेबल भी लगी हुई थी, लेकिन वहां साफ-सफाई का अभाव मिला और दवाइयां भी उचित एवं स्वच्छ स्थान पर रखी हुई नहीं थीं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर ली हैं। अब मामले में CMHO के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस से पहले खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त सतर्कता, हाई अलर्ट जारी
Kharagpur, West Bengal:আরপিএফ-জিআরপির যৌথ তল্লাশি, স্বাধীনতা দিবসের আগে খড়্গপুর স্টেশনে হাই অ্যালার্ট স্বাধীনতা দিবসের প্রাক্কালে নিরাপত্তার চাদরে মুড়ে ফেলা হল খড়্গপুর রেলস্টেশন। দক্ষিণ-পূর্ব রেলের আরপিএফ এবং পশ্চিমবঙ্গ সরকারের জিআরপির যৌথ উদ্যোগে স্টেশন চত্বরজুড়ে চলল জোরদার চিরুনি তল্লাশি। ১৫ আগস্টকে সামনে রেখে কোনওরকম নাশকতা বা অপ্রীতিকর ঘটনা এড়াতে হাই অ্যালার্ট জারি করা হয়েছে গোটা স্টেশন চত্বরে। স্নিফার ডগ এবং মেটাল ডিটেক্টর নিয়ে স্টেশনের প্ল্যাটফর্ম থেকে শুরু করে যাত্রীদের ব্যাগপত্র, স্টেশনে দাঁড়িয়ে থাকা ট্রেন এবং বিভিন্ন গুরুত্বপূর্ণ এলাকায় চালানো হয় তল্লাশি। সন্দেহজনক কোনও বস্তু বা গতিবিধি নজরে এলেই তা খতিয়ে দেখেন নিরাপত্তার দায়িত্বে থাকা আধিকারিকরা। শুধু প্ল্যাটফরম নয়, স্টেশন চত্বরের বিভিন্ন প্রান্তেও বাড়ানো হয়েছে নজরদারি। যাত্রীদের নিরাপত্তা নিশ্চিত করতে সতর্ক রয়েছে আরপিএফ ও জিআরপি। এই বিশেষ নিরাপত্তা অভিযানে উপস্থিত ছিলেন SRP, SP IPS জয়ন্ত মুখার্জী এবং সাউথ ইস্টার্ন রেলওয়ে প্রোটেকশন ফোর্সের DSC প্রকাশ পাণ্ডা। স্বাধীনতা দিবসের আগে খড়্গপুরের মতো গুরুত্বপূর্ণ রেল জংশনে এই যৌথ তল্লাশি অভিযানের মাধ্যমে কার্যত স্পষ্ট—১৫ আগস্টকে ঘিরে নিরাপত্তার ক্ষেত্রে কোনওরকম ঝুঁকি নিতে চাইছে না প্রশাসন।0
0
Report
अंबरनाथ कांड: शैलेश शिर्के के हत्या के प्रयास समेत मॉब लिंचिंग का आरोप, बीजेपी-मनसे भिड़ंत
Ambernath, Maharashtra:पोलीस नसते तर भाजपाच्या कार्यकर्त्यांची हत्या झाली असती! शैलेश शिर्केंवर हत्येच्या प्रयत्नाचा गुन्हा दाखल करा! भाजपाची पत्रकार परिषद घेत मागणी. अंबरनाथमध्ये भाजपानं आज पत्रकार परिषद घेत शैलेश शिर्के यांच्यावर हत्येच्या प्रयत्नासह मॉब लिंचिंग आणि सरकारी कामात अडथळा आणल्याचा गुन्हा दाखल करण्याची मागणी केली. मनसेचे कार्यकर्ते भाजपाच्या २ कार्यकर्त्यांना पोलिसांसमक्ष मारहाण करत होते, त्यावेळी पोलीस तिथे नसते तर भाजपाच्या कार्यकर्त्यांची हत्या झाली असती, असा दावा यावेळी भाजपा जिल्हाध्यक्ष नंदू परब यांनी केला. मंगळवारी रात्री अंबरनाथच्या छत्रपती शिवाजी महाराज नगरमध्ये गाळ्याच्या ताब्यावरून हा वाद आणि राडा झाला होता. यानंतर मनसे शहराध्यक्ष शैलेश शिर्के यांना पोलिसांनी अटक केली असून आज त्यांची १४ दिवसांच्या न्यायालयीन कोठडीत रवानगी करण्यात आली. मनसे जिल्हाध्यक्ष अविनाश जाधव यांनी भाजपा कार्यकर्त्यांवर गुन्हा दाखल करण्याच्या मागणीसाठी मोर्चाचा इशारा दिला आहे. तर दुसरीकडे पोलीस हे भाजपा कार्यकर्त्यांना जमावाच्या तावडीतून सोडवत असतानाही शिर्के हे भाजपा कार्यकर्त्यांना मारहाण करत होते, तसंच यांना मारून टाका, इथून जाऊ देऊ नका, असं म्हणत असल्यानं त्यांच्यावर हत्येच्या प्रयत्नासह मॉब लिंचिंग आणि सरकारी कामात अडथळा आणल्याचा गुन्हा दाखल करण्याची मागणी भाजपा प्रदेश सचिव गुलाबराव करंजुले, भाजपा जिल्हाध्यक्ष नंदू परब आणि भाजपा गटनेते अभिजीत करंजुले यांनी केली आहे. त्यामुळं आता याप्रकरणी पोलीस पुढे नेमकी काय भूमिका घेतात? हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे.0
0
Report
फरीदकोट के किसानों ने बैंक चेक की बकाया के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी रखा
Kot Kapura, Punjab:ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਰੀ ਨੌ ਚ ਕਰੀਬ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾ ਕਰਜ਼ ਤੋ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਦੋ ਸਕੇ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾ ਵੱਲੋ ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਮੂਹਰੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਬੀਕੇਯੂ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਲੈਂਡ ਮਾਰਗੇਜ਼ ਬੈਂਕਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨੇ ਲਗਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੋ ਕਰਜ਼ ਦੇਣ ਸਮੇਂ ਲਏ ਗਏ ਚੈੱਕ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋ ਕਰਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਇਕਮੁਸ਼ਤ ਕਰਜ਼ ਉਤਰੇ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲ ਬਕਾਇਆ ਕੱਢਣ ਅਤੇ ਬੈਂਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋ ਚੈੱਕਾ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ ਚਾਰ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਫਰੀਦਕੋਟ ਅੰਦਰ ਵੀ ਇਹ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਸੀ ।ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਾਰ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਦੀ ਕੋਠੀ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਜੌ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਬਰੀ ਚੁਕਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਬੈਂਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਵੀ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਚੁਕਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਧਰਨੇ ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਜਿਆਦਾ ਵਿਰੋਧ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਪਰ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਜੌ ਧਰਨੇ ਲਈ ਲੱਗੇ ਟੈਂਟ ਨੂੰ ਸੜਕ ਤੋਂ ਹਟਾ ਦਿੱਤਾ ਨਾਲ ਹੀ ਇਸ ਧਰਨੇ ਚ ਲੱਗੀ ਇੱਕ ਬੰਦ ਕੇਬਨ ਟਰਾਲੀ ਨੂੰ ਵੀ ਹਟਾ ਕੇ ਸੜਕ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਾ ਤਾਂ ਕਿਸੇ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੁਲੀਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।0
0
Report
Advertisement
