icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल से स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने बीजेपी पर हिंदुत्व नकली का आरोप लगाया

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल पहुंचे जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...श्री राम मंदिर में दान चोरी मामले में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना ... आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर सवाल उठाए । दान राशि गिनने वालो पर FIR की कार्यवाही कर ट्रस्ट के खास लोगों को बचा रही है सरकार । ट्रस्ट में यदि शंकराचार्य , साधु संत होते तो आज यह नौबत नहीं आती ... लेकिन नीयत में खोट था . इसलिए ट्रस्ट में अपने खास लोगों को रखा गया .. बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर सवाल उठाए .. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा .. BJP का हिंदुत्त्व नकली है . क्योंकि बीजेपी सरकार लगातार हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रही है .. संभल में विलुप्त तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए योगी सरकार की सराहना की .. वहीं काशी में हिंदू मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को सरकार का गलत कदम बताया । 3 बाइट .. स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ...
0
0
Report

25 साल बाद योगी पुलिस ने मासूम हत्या आरोपी मेहताब बेचैन को मार डाला

Shamli, Uttar Pradesh:मेहताब बेचैन ने 10 साल की उम्र में पहली बार मासूम बच्चे की हत्या कर जुर्म की दुनिया में कदम रखा था. करीब 25 साल पहले मोहल्ला शेखबद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास एक ट्यूबवेल पर हत्या की गई थी. पुलिस ने आज लुट के बाद पीछा करते हुए एनकाउंटर में मेहताब बेचैन को मारा है. पीड़ितों के अनुसार बच्चा आरिफ स्कूल से घर आया था और मेहताब बेचैन सहित अन्य दो बच्चों द्वारा उसे घर से बुलाकर ले गए. आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या गले में फांसी लगाकर कर दी थी. रातभर तलाश के बाद पता चला कि बेटे की हत्या हो चुकी है. गले पर घाव के निशान थे और मुंह में मिट्टी भरी थी. उस समय मेहताब बेचैन की उम्र करीब 10 साल थी. हत्या के आरोप में मेहताब बेचैन सहित 3 नाबालिग आरोपी जेल गए थे; मुकदमा जुनाइल कोर्ट में चला रहा है. 25 साल बाद न्याय मिलने पर पीड़ित ने योगी की पुलिस और शामली पुलिस को धन्यवाद कहा. ऐसे जालिमों का मरना बेहतर है जो दूसरों के बच्चों की हत्या करते हैं.
0
0
Report

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर गिट्टी भरे ट्रेलर का पलटना, भारी जाम

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर हड़मानगढ़ दुगर के निकट गिट्टी से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। आगोलाई पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रेलर को ठीक करके सड़क के किनारे पर खड़ा करवाया और यातायात को सूचारू किया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा था। चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर कुछ दूरी तक सड़क पर लहराता हुआ चला और फिर बीच सड़क पर पलट गया। आसपास के लोग दौड़कर आए और ट्रेलर से ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर पलटने और गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही आगोलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए एक लेन से आवाजाही शुरू करवाई। क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया और बिखरी गिट्टी साफ कर यातायात सुचारू किया गया।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब चुनाव: जेडीयू 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, नीतीश मॉडल प्रचार

Patna, Bihar:पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ी चुनावी तैयारी का ऐलान किया है। पार्टी राज्य की 117 में से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने कहा कि पार्टी फिलहाल अकेले चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है और चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल पर केंद्रित रहेगा। बाइट - बिजेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री बिहार इस फैसले पर Bihar के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पूरे देश में अपनाया जा रहा है और इसी भरोसे के साथ जेडीयू पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाइट - पवन जायसवाल, भाजपा पूर्व विधायक भाजपा के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने और गठबंधन का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व परिस्थितियों के अनुसार करता है। जहां जैसी जरूरत होती है, उसी के मुताबिक चुनावी रणनीति तय की जाती है। बाइट - रणविजय साहू, प्रधान महासचिव सह विधायक, राजद राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जेडीयू का पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला भी उसी राजनीतिक परिस्थिति का हिस्सा है और आने वाले समय में पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो सकते हैं। बाइट - समीर सिंह, कांग्रेस MLC वहीं कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रभाव बिहार तक सीमित है। उन्होंने कहा कि बिहार में उनके काम को स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन बिहार से बाहर और पड़ोसी राज्यों में जेडीयू का जनाधार नहीं है। उनके मुताबिक, लोकतंत्र में कोई भी पंजीकृत पार्टी चुनाव लड़ सकती है, लेकिन पंजाब में जेडीयू के प्रभावी प्रदर्शन की संभावना उन्हें नहीं दिखती।
0
0
Report

झुंझुनूं: छह महीने बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं, मीटर बिना तार

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं छह महीने बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन! आरटीआई लगाई तो बिना तारों के लगा गए मीटर डिमांड नोट की राशि जमा होने के बाद विभाग ने लगाए पोल लेकिन आज तक नहीं खींची बिजली लाइन मालीगांव निवासी रघुवीर सिंह बोले— आरटीआई के बाद सिर्फ खानापूर्ति करने पहुंचा डिस्कॉम बिना बिजली लाइन वाले मीटर की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय अजमेर डिस्कॉम की कार्यशैली पर उठे सवाल पीड़ित ने बगड़ एईएन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप झुंझुनूं में अजमेर डिस्कॉम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। झुंझुनूं जिले के मालीगांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने और विभाग में निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद छह महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी उसे बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, जब उसने सूचना के अधिकार के तहत अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी मांगी तो विभाग ने बिजली लाइन जोड़े बिना ही उसके घर पर मीटर लगा दिया। जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित रघुवीर सिंह ने बताया कि वह कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ खेत में बने मकान में रहने लगे थे। वहां बिजली की आवश्यकता होने पर उन्होंने अजमेर डिस्कॉम से घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विभाग ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए डिमांड नोटिस जारी किया। जिसके बाद उन्होंने निर्धारित राशि भी जमा करा दी। रघुवीर सिंह का आरोप है कि राशि जमा करवाने के बाद विभाग ने केवल खानापूर्ति करते हुए तीन बिजली पोल तो लगा दिए। लेकिन आज तक उन पर बिजली के तार नहीं खींचे गए। लगातार छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो कनेक्शन जारी किया गया और न ही विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इस दौरान वह कई बार डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत अपने बिजली कनेक्शन की स्थिति की जानकारी मांगी। इसके बाद विभाग के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और बिजली का मीटर तो लगा गए। लेकिन न तो मीटर तक बिजली की लाइन पहुंचाई गई और न ही जिस स्थान से कनेक्शन आना है। वहां कोई कार्य किया गया। ऐसे में बिना बिजली लाइन और तारों के लगा मीटर अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण इसे विभाग की लापरवाही और केवल कागजी कार्रवाई पूरी करने का उदाहरण बता रहे हैं। पीड़ित रघुवीर सिंह ने बगड़ स्थित अजमेर डिस्कॉम के एईएन पर भ्रष्टाचार और जानबूझकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभाग की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें महीनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सभी आवश्यक औपचारिकताएं और भुगतान काफी पहले पूरे किए जा चुके हैं। बाइट : रघुवीरसिंह, पीड़ित
0
0
Report

लोकसभा अध्यक्ष बिरला का कोटा-बूंदी दौरा: कैंप कार्यालय में जनसुनवाई और सड़क सुरक्षा कदम

Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा प्रवास पर स्पीकर बिरला ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई कोटा-बूंदी में सड़क हादसो को रोकने के लिए उठाए जा रहे है कदम-बिरला एन्कर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज कोटा प्रवास पर है ऐसे में दौरे के पहले दिन स्पीकर बिरला ने अपने कैंप कार्यालय में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। स्पीकर बिरला ने कहा कि ये प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व बनता है कि जब वो भी अपने संसदीय या विधानसभा क्षेत्र में जाए तो लोगों की समस्याओं को सुने। क्योंकि जनता को एक विश्वास रहता है कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान होगा। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में बढ़ती दुर्धटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। रोड़ सेफ्टी आॅफ इंडिया के कुछ एनजीओं के सदस्यों ने कोटा-बूंदी के बारे में स्टडी की है उनका प्रारंभिक प्रेजेंटेशन लिया गया है उसको देखा जा रहा है और व्यापक प्लान तैयार किया जाएगा। बिरला ने कहा कि सड़क हादसे में एक भी जान जाती है तो ये चिंता का विषय है ओर इसपर विचार किया जा रहा है। बाइट: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

मोहाली नगर निगम की बैठक: सफाई और अवैध कब्जे पर चर्चा, मानसून से पहले समाधान

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੁਹਾਲੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਹਾਊਸ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਅੱਜ جس ਸਫ਼ਾਈ, ਕੂੜਾ ਅਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਛਾਏ ਰਹੇ ਮੁਹਾਲੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਪਲੇਠੀ ਹਾਊਸ ਮੀਟਿੰਗ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮੇਅਰ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨਿਗਮ ਦੀ ਅਹਿਮ ਵਿੱਤ ਅਤੇ ਠੇਕਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਗਠਨ ਲਈ ਹਾਊਸ ਨੇ ਸਾਰੇ ਅਖਤਿਆਰ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਅਜੰਡਾ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਿਤੇ ਗਏ ਸਾਰੇ ਮਤੇ ਪਾਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਵੀ ਛਾਈਆਂ ਰਿਹਾ। ਪਿੰਡ ਸੋਹਾਣਾ ਦੇ ਟੋਭੇ ਦੀ ਜੋ ਜ਼ਮੀਨ ਵੇਚੀ ਗਈ ਹੈ ਉਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਇਨਕੁਆਰੀ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਕੌਂਸਲਰ ਗੌਰਵ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਦੀਵਾਰ ਗਿਰੀ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਮਲਬੇ ਕਾਰਨ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦਾ ਨਿਕਾਸ ਰੁਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਹੁਣ ਵੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਮੌਨਸੂਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜੇਕਰ ਇਹ ਸਫਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਈ ਜਾਂਦੀ ਤਾਂ ਹਾਲਾਤ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫੇਰ ਬਦ ਤੋਂ ਬਤਰ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ۔
0
0
Report

मरे सांप को मुंह में डालने से सलीम की हालत गंभीर, अंधविश्वास से खतरा

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर शादीपुर गांव में गुरुवार शाम एक अजीबोगरीब घटना ने ग्रामीणों को हैरान किया। घर में निकला साँप मारने के बाद एक व्यक्ति ने उसे अपने मुंह में डालकर करतब दिखाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन हालत गंभीर होती गई। आखिरकार उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादीपुर निवासी 42 वर्षीय सलीम पुत्र घसीटा के घर गुरुवार शाम एक सांप निकला था। सलीम ने सांप को मार दिया, लेकिन इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया कि mọi को चौंका दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने मृत सांप को हाथ में उठाया और कई बार उसे अपने मुंह के अंदर डालकर बाहर निकालने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। कुछ ही मिनटों बाद सलीम की तबीयत खराब होने लगी। उसे बेचैनी, घबराहट और कमजोरी महसूस हुई। परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझकर स्थानीय झाड़-फूंक कराने वालों का सहारा लिया। काफी देर तक प्रयास किए गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जब वह अचेत होने लगा तो परिवार के लोग उसे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में बताया कि मरीज ने मरे हुए सांप को मुंह में डाल लिया था। मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत हायर सेंटर भेज दिया गया। अंधविश्वास बन सकता है जानलेवा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सांप के मर जाने के बाद भी उसके दांत, विष ग्रंथियां या शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया और विषैले अवशेष नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय बिना देर किए अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय उपचार कई बार मरीज की जान बचा सकता है। फिलहाल सलीम का उपचार हायर सेंटर में जारी है। चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। इस घटना ने अंधविश्वास और जोखिम भरे व्यवहार के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है।
0
0
Report
Advertisement

सीएम योगी ने जनता दर्शन में 200 शिकायतों के त्वरित समाधान का भरोसा दिया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं अधिकारी,सीएम ने जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं,बोले -चिंता मत करिए, सबकी समस्या पर सुनिश्चित होगी प्रभावी कार्रवाई。 स्थान: गोरखपुर, 26 जून2026 गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से लेकर संतुष्टिप्रद निस्तारण सुनिश्चित कराने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों को पास में खड़े अधिकारियों को हस्तगत कर समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। हृदय रोग से पीड़ित एक महिला से उन्होंने कहा कि इलाज के लिए उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम योगी ने जमीन कब्जा से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित और कड़े कदम उठाए जाएं। जबरन जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए。
0
0
Report

शाहजहांपुर में बिजली कटौती से लोगों ने सबस्टेशन पर किया हंगामा

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भारी बिजली कटौती के बाद लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बिजली कटौती से इलाके के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल है। जिसके बाद लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान जेई बिजली सब स्टेशन के कमरे में ताला डालकर फरार हो गए। दरअसल पिछले दो दिनों से सुभाषनगर, ककरा और ईदगाह इलाके में बिजली की भारी कटौती हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब बंच लाइन के चलते लगातार लाइने क्षतिग्रस्त हो रही है जिसकी वजह से बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। जिसके बाद लोग बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारे बाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्दी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो सड़क पर आंदोलन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

पति ने पत्नी को चार गोलियाँ मारकर हत्या कर फरार, पुलिस जांच जारी

New Delhi, Delhi:एंकर: तिगड़ी थाने क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। एक के बाद एक चार गोलियाँ मारकर पत्नी की हत्या की गई। संगम विहार, तिगड़ी थाने इलाके की घटना करीब दोपहर 4 बजे की है। दो साल पहले कविता और आरोपी पति शुभम राजपूत की शादी हुई थी। परिजनों ने कहा कि पति का किसी ओर लड़की से अफेयर था। अक्सर वह अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देता था। सट्टे का काम करता था आरोपी पति। मृतक की पहचान कविता (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पति शुभम राजपूत ने हत्या कर फरार हो गया। Location: Sangam Vihar। आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर पुलिस जाँच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, 14 साल पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- निवाली थाना पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार 14 साल पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए युवक की पत्थर मारकर की थी हत्या पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पत्थर भी बरामद किए अंधे कत्ल के मामले में निवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है 22 जून को बारगुनिया घाट स्थित राजू कुमार के खेत के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी मृतक की पहचान होली फलिया कुसम्या निवासी डोंगरसिंग ब्राह्मणे के रूप में हुई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार जांच के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई जांच में सामने आया कि वर्ष 2012 में मृतक डोंगरसिंग ने आरोपी के भाई की हत्या की थी,उक्त मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा भी सुनाई थी और इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी तिख्या पिता भीमसिंग लोहारे, निवासी पुरुषखेड़ा ने मौका पाकर डोंगरसिंग पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय पेश का जेल भेजा गया Byte-वीर बहादुर सिंह चौहान-थाना प्रभारी निवाली
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top