मीरपुर में किराना दुकान से 5 किलो अवैध गांजा हुआ बरामद
Hathin, Haryana:हथीन के मीरपुर गांव में एक परचून की दुकान से लगभग 5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ था। सूचना के अनुसार दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छतरपाल के अनुसार, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई थी। मौके पर टेप लगे पैकेट में 4.82 किलो अवैध गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
