नूंह की जिला पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्मृति दिवस मनाया गया।
Nuh, Haryana:नूंह जिला पुलिस लाइन में स्मृति दिवस मनाया गया, जिसमें SP विजय प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रणाली भारत की रक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो देश के हर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करती है। इस दिन भारत के उन वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस स्मरण दिवस के महत्व को दर्शाते हुए CRPF की बहादुरी का एक किस्सा भी साझा किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
