Back
वरुण चौधरी ने हरियाणा बजट और पानी के मुद्दे पर BJP सरकार को घेरा
DKDARSHAN KAIT
Feb 07, 2026 12:47:12
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:- अंबाला लोकसभा के सांसद वरुण चौधरी आज शाहाबाद स्थित विधायक रामचन काला के निवास स्थान पर पहुंचे और विधायक रामकरण के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि लोकसभा सत्र में होने की वजह से वह पहले विधायक रामकरण के भाई के निधन पर नहीं आ सके थे। लेकिन बीती रात ही वह दिल्ली से आए थे और आज विधायक रामकरण के निवास स्थान पर पहुंचे हैं और उनके भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि केंद्र के बजट से हरियाणा वासियों को बड़ी उम्मीद थी लेकिन हरियाणा का नाम तक बजट में नहीं लिया गया है। और हरियाणा के हित की बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नहीं करते, कभी वह बिहारी के हो जाते हैं तो कहीं पंजाब में प्रचार करने चले जाते हैं। दुख की बात है कि ना तो सुप्रीम कोर्ट अलग से हरियाणा का है ना ही विधानसभा यहां तक की मंत्री मुख्यमंत्री के बैठने की जगह भी हरियाणा के पास अलग से नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ना तो पंजाब से हरियाणा के हक का पानी ला सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा सत्र में भी विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने परिवार पहचान पत्र को आधार मानकर जनसंख्या घटाई है। जोकि संविधान के अनुसार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना को भी भाजपा सरकार ने खत्म करने का काम किया है। इन्होंने सिर्फ उसका नाम ही नहीं बदला बल्कि पूरी योजना को ही खत्म कर दिया है। बाईट:- सांसद वरुण चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 07, 2026 14:06:270
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 07, 2026 14:06:060
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 07, 2026 14:05:030
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 07, 2026 14:04:290
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 07, 2026 14:03:350
Report
Ghaziabad, Dasna Dehat, Uttar Pradesh:Ghaziabad: भाजपा नेत्री उदिता त्यागी ने यूजीसी के खिलाफ दिए जा रहे धरने और अनशन को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अब डासना देवी मंदिर में अनशन करने का ऐलान किया है। हालांकि एक पंचायत का ऐलान भी किया गया है । जो मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के नेतृत्व में देवी मंदिर में की जाएगी
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 07, 2026 14:03:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 14:03:080
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 14:02:540
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 14:02:380
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 07, 2026 14:02:250
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 07, 2026 14:02:100
Report