Back
पिहोवा में जन्मदिन के मौके पर थार चालक ने पिता पर गोली चलाकर किया फ़ायरिंग; CCTV में रिकॉर्ड
DKDARSHAN KAIT
Jan 03, 2026 06:56:11
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बेटे के जन्मदिन पर पिता पर फायरिंग, थार सवार युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद, खोल भी उठा ले गया, CCTV में कैद हुई वारदात
कुरुक्षेत्र:- पिहोवा में बेटे के जन्मदिन पर थार में आए युवक ने उसके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गली में गाड़ी को रास्ता देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। वारदात CCTV में कैद हो गई है। CCTV में थार कार ड्राइवर 7-8 हवाई फायर करते दिख रहा है।
उधर, पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की। फायरिंग के बाद आरोपी युवक गोलियों के खोल भी उठा ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और जब इस बारे में मीडिया ने पुलिस से बातचीत करनी चाहिए तो पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई है। वही यह गोलीकांड 31 दिसंबर की रात की है लेकिन अभी तक भी इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
रिचिक कौशिक (28) निवासी सैनी मोहल्ला पिहोवा के मुताबिक वह 31 दिसंबर रात करीब 11 बजे अपने साले विक्रम के साथ सरस्वती चौक पर पवन मार्केट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए अपनी कार में आया था। खाना पैक करवाने के बाद लौटते वक्त मार्केट में बेकरी के बाहर थार गाड़ी (HR07-0004) खड़ी थी。
उसने अपने कार से ड्राइवर को उसकी थार को साइड पर करने के लिए डिप्पर दिया, लेकिन थार में बैठे युवक ने कुछ इशारा किया। तब उसने दोबारा डिप्पर दिया, तो थार ड्राइवर भड़क गया। ड्राइवर थार से बाहर आया और उसे धमकाने लगा। इस दौरान आरोपी अपनी थार से पिस्टल निकालकर लाया और उसे धमकाते हुए ताबड़तोड़ 7-8 हवाई फायरिंग कर दी।
इसके बाद आरोपी अपनी थार में बैठकर फरार हो गया। थार में 2 अन्य युवक भी बैठे थे। आरोपी बेकरी से केक लेने के लिए आए थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowJan 03, 2026 13:11:590
Report
ASArvind Singh
FollowJan 03, 2026 13:10:300
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 03, 2026 13:09:580
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 03, 2026 13:09:110
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 03, 2026 13:07:280
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 03, 2026 13:06:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 03, 2026 13:06:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 03, 2026 13:06:170
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowJan 03, 2026 13:06:060
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 03, 2026 13:05:360
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 03, 2026 13:04:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 03, 2026 13:04:140
Report
0
Report
0
Report