Back
इस्माइलाबाद में DJ विवाद के बाद थार गाड़ी से युवक की मौत; दिवांशु धवन के खिलाफ केस दर्ज
DKDARSHAN KAIT
Mar 30, 2026 10:38:39
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :-जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र में देर रात हमलावरों ने थार गाड़ी से कुचल कर युवक की हत्या दी। बताया जा रहा है कि युवक शादी में शामिल होने के लिए आया था, जहां हमलावरों की युवक से DJ पर कहासुनी हुई थी। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल के रूप में हुई है, जो कि करीब एक माह पहले ही अमेरिका से आया था।
शैमिन पंजरथ गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी, ठसका रोड, इस्माइलाबाद ने पुलिस को बताया कि उनका साला साहिल कुमार खेड़ी शीशगरां शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। प्रोग्राम में उनकी ही कॉलोनी का दीपांशु धवन डीजे पर डांस कर रहा था।
डीजे पर गाने को लेकर दीपांशु और साहिल कुमार के बीच थोड़ी बहस हुई, जिसे दोनों पक्षों ने समझा दिया। प्रोग्राम चलता रहा। लेकिन रात 12:40 बजे साहिल कुमार, शैमिन पंजरथ, सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज चम्मू चौक पर खड़े थे। तभी सामने से काली थार गाड़ी कार HR 31 W 2645) आई और पूरी तेजी से साहिल कुमार को टक्कर मार दी। इसमें उनको भी चोटें लगीं।
दीपांशु धवन ने गाड़ी रोकी, शीशा नीचे किया। शैमिन ने पूछा कि क्यों बंदे मारना है क्या । दीपांशु ने जवाब दिया, “अच्छा बच गया” और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल कुमार पर चढ़ा दी। इसके बाद वह भाग गया। गाड़ी में दीपांशु के साथ उसकी बहन रिम्पा धवन और उसकी मां (पीछे की सीट पर) भी थीं।
उन्हें घायल अवस्था में अम्बाला के प्राइवेट अस्पताल ले गए, यहां साहिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, थाना इस्माइलाबाद के SHO जगदीश कुमार ने फ़ोन पर बताया कि पुलिस ने आरोपी दिवांशु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अम्बाला शहर के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बाइट - मृतक के परिजन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 30, 2026 11:51:320
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 30, 2026 11:50:180
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:50:090
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 30, 2026 11:49:510
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 30, 2026 11:49:310
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 30, 2026 11:49:220
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 30, 2026 11:48:580
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 30, 2026 11:48:390
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:46:510
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 30, 2026 11:46:310
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:46:150
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 30, 2026 11:46:030
Report