आप ने लोकसभा चुनाव में अपना वजूद देख लिया, गठबंधन के बावजूद कुरुक्षेत्र में चारों खाने चित
कुरुक्षेत्र में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने पंजाब CM भगवत मान द्वारा हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप ने लोकसभा चुनाव में अपना वजूद देख ही लिया। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बावजूद वह कुरुक्षेत्र में चारों खाने चित हो गए। अब हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने के बाद आटे दाल का भाव भी जान जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान लोगों को किसी भी तरह से परेशानी ना हो इसके लिए अधिकारियों को सचेत किया गया है कि जल भराव अन्य समस्याएं नहीं होनी चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|