Back
MHU करनाल के छात्रों ने जापानी बागवानी से खेती में AI आधारित टेक्नोलॉजी जोड़ी
KSKAMARJEET SINGH
Dec 22, 2025 16:02:44
Bassi Akbarpur, Haryana
खेती में होगा सेंसर आधारित तकनीक का प्रयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से किसानों को मिलेगी फसल से संबंधित हर जानकारी, एमएचयू करनाल के 4 विद्यार्थियों ने किया जापान का दौरा, जानी जापान की बागवानी आधारित नवीनतम तकनीक, फील्ड में होगा परीक्षण
एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एमएचयू ओर जापान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक दूसरे विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेंगे, मिलेगी दोहरी डिग्री
करनाल,
विकसित देशों की तर्ज पर भारत में खेती को उन्नत और प्रगतिशील बनाने के लिए तकनीक से जोड़ा जाएगा। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के चार विद्यार्थी बागवानी की खेती पर नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल कर कोच्चि यूनिवर्सिटी जापान से वापस लौटे है। जापान आधारित नवीनतम तकनीकों को किसान भाईयों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खेती किसानी फायदे का सौदा बन सकें।
महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एमएचयू का जापान की कोच्चि यूनिवर्सिटी के साथ अहम समझौता हुआ है, जिसमें एमएचयू ओर जापान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक दूसरे विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेंगे, उन्हें दोहरी डिग्री हासिल होगी। इसी कड़ी में हमारे विद्यार्थी जापान की कोच्चि यूनिवर्सिटी में गए थे, वहां पर उन्होंने जाना कि किस प्रकार जापान में बागवानी की खेती की जा रही है, वहां पर किसान किस प्रकार नई तकनीकों को प्रयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि जापान का तापमान अलग है ओर भारत का तापमान अलग है। हम लोग जापान में प्रयोग की जा रही नवीनतम तकनीकों पर एमएचयू में रिसर्च करेंगे, नए प्रोटोकॉल ओर माडॅयुल तैयार करेंगे, जिन्हें भारत के तापमान के अनुरूप बनाकर किसानों को उपलब्ध कराएंगे। जिससे उन्हें लाभ होगा।
विद्यार्थियों ने बताया कि इंटरनेट ऑफ प्लांटस थीम एक्स पीरियस प्रोग्राम फॉर नेक्स जनरेशन हॉर्टिकल्चर इन कोच्चि पर एक सप्ताह का एजुकेशन भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जापान में खेती आधारित जमीन काफी कम है, ठंड भी ज्यादा होती है। इसे देखते हुए जापान ने नीदरलैंड से प्रभावित होकर वहां पर संरक्षित खेती शुरू की। संरक्षित खेती में सेंसर पर आधारित नई तकनीक का प्रयोग किया, इस तकनीक से पौधों की ग्रोथ, पैदावार, बीमारी, सिंचाई आदि के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित होकर बेवसाइट पर अपलोड होती रहती है, जो सीधे तौर पर किसानों के पास पहुंच जाती है। किसान जानकारी अनुसार फसल का प्रबंधन करते है। सेंसर के माध्यम से जमीन की नमी, तापमान, आद्रता, फोटो आदि की जानकारी उपयोग करके खेती की जाती है, खेती में एआई का भी प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर किसान परपंरागत खेती ज्यादा कर रहे है, जिससे उन्हें खेती में पूरा लाभ नहीं मिल पाता। हम लोग यहां पर किसानों को जागरूक करेंगे कि वे परपरांगत खेती छोड़कर नवीनतम तकनीकों के आधार पर खेती करें। जो उनके लिए लाभदायक होगा।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने जापान की संस्कृति के बारे में जाना ओर भारतीय संस्कृति के बारे में जापान के विद्यार्थियों को विस्तार से अवगत कराया। जापान साइंस एंड टैक्नोलॉजी इसकी आयोजक थी जबकि होस्ट कोच्चि यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:33:02Noida, Uttar Pradesh:A woman slips in front of an elephant and he immediately helps her. Elephants are highly empathetic. They often comfort distressed humans and animals. Gentle giants aren’t a myth.
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:51Noida, Uttar Pradesh:POLICE OFFICER STOP A CHILD ON QUAD BIKE Bro ran and never looked back
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:37Noida, Uttar Pradesh:Man Falls in Water & Girl Falls in Water Compilation
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:32:26Noida, Uttar Pradesh:Tool thief won't be returning anytime soon.
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 22, 2025 17:32:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 22, 2025 17:31:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 17:31:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 17:31:130
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 22, 2025 17:30:590
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 22, 2025 17:30:470
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 22, 2025 17:17:020
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 22, 2025 17:16:42Noida, Uttar Pradesh:A woman slips in front of an elephant and he immediately helps her. Elephants are highly empathetic. They often comfort distressed humans and animals. Gentle giants aren’t a myth.
0
Report