Back
करनाल के सिंगल पियर फ्लाईओवर पर कांग्रेस का आरोप: उद्योगपतियों को फायदा?
KSKAMARJEET SINGH
Mar 11, 2026 12:31:28
Karnal, Haryana
करनाल में सिंगल पीलर फ्लाईओवर पर सियासत तेज: कांग्रेस का आरोप—उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बदला गया प्रोजेक्ट
करनाल : करनाल में बन रहे सिंगल पीलर फ्लाईओवर को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस परियोजना को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पहले यह फ्लाईओवर खंड चौक से लेकर सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज तक बनाया जाना तय था, लेकिन अब इसका रास्ता बदलकर इसे शहर के दो बड़े उद्योगपतियों के घरों के सामने तक सीमित कर दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का आरोप :
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 500 मीटर कम कर दी गई है, जबकि इसके बावजूद परियोजना का बजट 4 से 5 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया। उनका आरोप है कि यह बदलाव शहर की ट्रैफिक समस्या को हल करने के बजाय और बढ़ा देगा। नेताओं का कहना था कि यह फैसला आम जनता की सुविधा के लिए नहीं बल्कि चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है।
ट्रैफिक और बस स्टैंड को लेकर चिंता :
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि फ्लाईओवर के पास ही बस स्टैंड स्थित है, ऐसे में सिंगल पीलर डिजाइन के कारण यातायात और अधिक जाम की स्थिति में फंस सकता है। उनका कहना है कि बसों के निकलने में भी दिक्कत आएगी और एक साइड से बस का निकलना लगभग असंभव हो जाएगा। उनका दावा है कि इससे रोजाना हजारों लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा।
दुकानदारों की भी बढ़ी चिंता :
इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की। एक दुकानदार ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से उनकी दुकानों के सामने की पार्किंग लगभग खत्म हो जाएगी, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि शहर के लोग समझते हैं कि आखिर इस प्रोजेक्ट में बदलाव क्यों किया गया।
राजनीतिक रिश्तों पर भी उठाए सवाल :
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ही फ्लाईओवर की दिशा बदली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ नई-नई रिश्तेदारी बनने के बाद यह “तोहफा” दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित के बजाय निजी हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।
नामकरण को लेकर भी घेरा :
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि इस सिंगल पीलर फ्लाईओवर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई के नाम पर रखा गया है, लेकिन जिस तरह से इस परियोजना में बदलाव किए गए हैं, उससे उनके नाम की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। नेताओं का कहना था कि राजनीतिक लाभ के लिए बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 13:47:590
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 13:47:090
Report
ASArvind Singh
FollowMar 11, 2026 13:46:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 11, 2026 13:46:390
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 11, 2026 13:46:130
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 11, 2026 13:45:530
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 11, 2026 13:45:410
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 11, 2026 13:45:300
Report
0
Report
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 11, 2026 13:32:010
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 13:31:480
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 13:31:020
Report
0
Report