Back
अनिल विज ने कैथल एसपी से बहस के बीच जमीन-घोटालों पर कार्रवाई की चेतावनी
VSVIPIN SHARMA
Feb 13, 2026 13:34:43
Kaithal, Haryana
अनिल विज भड़के! कैथल एसपी से बहस पुलिसकर्मी सस्पेंड आदेश, ट्रांसफॉर्मर रिश्वत पर जे.ई.पर FIR
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 15 शिकायतों की सुनवाई की जिसमें नौ पुरानी व 6 नई शिकायतें शामिल रही। बैठक में मंत्री अनिल विज सख्त नजर आए। उन्होंने जमीन संबंधी एक मामले की सुनवाई में आरोपी पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। साथ ही ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने के मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत में जेई के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश भी जारी किए。
पत्रकारो से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में काफी मामलों पर चर्चा हुई और कुछ को हल भी किया गया एक मर्डर के मामले में उन्होंने कहा कि के एक मर्डर का मामला था काफी समय से उसका हल नहीं हुआ तो मैंने पिछली मीटिंग में सीबीआई से इसकी जांच की मांग की थी और आज मेरी इस बारे में होम सेक्रेटरी से बात हुई है कार्रवाई की जाए और जब तक सीबीआई जांच नहीं करते तब तक कैथल पुलिस इसकी जांच करती रहे, इसमें आरोपियों की नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में अपील की गई है जैसे ही कोर्ट आदेश देता है तो नार्को टेस्ट भी किया जाएगा।
कैथल एस .पी.के साथ बहस के मामले में उन्होंने ऐसा कोई बात नहीं है हम चुने हुए प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी जनता की सेवा के लिए बने हुए हैं और उसी के लिए हम काम कर रहे हैं।
पत्रकारों ने कहा कि जब एस.पी. को दूसरे जिले के पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की पावर नहीं है तो आप ऐसा क्यों कहते हैं इस पर अनिल विज ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा मैंने उन्हें सस्पेंड करने के लिए नहीं कहा मेरे कहने का अर्थ है जिसको भी यह सस्पेंशन करने का अधिकार है आप उसको पत्र लिख दीजिए।
श्रम विभाग में हुए घोटाले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए पहले ही कह दिया की इसके यह मैंने सभी जिला उपाध्यक्षों को बोला था कि कमेटी बनाकर इस मामले की जांच करा उन्होंने रिपोर्ट बना दी है उसके बाद मुख्यमंत्री नई हाई पावर कमेटी बनाई है जो इन रिपोर्ट्स की जांच करेगी।
पत्रकार ने पूछा कि अंबाला से कैथल रोड जिस पर आप चल कर आए हैं आपको लगता है कि यह सड़क ठीक है और इस पर टोल देना चाहिए क्योंकि यह सड़क काफी टूटी हुई है? इस पर अनिल विज ने अपने प्रतिक्रिया नहीं दी और मुस्कुराते हुए प्रश्न को टाल दिया।
पत्रकारों ने पूछा कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है पंजाब में भारतीय जनता पार्टी पिछले दरवाजे से विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है जिसमें मुख्यमंत्री का नाम आ रहा है इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना जवाब दे दिया है और उन्होंने साफ कहा है कि जिसका नाम आ रहा है मैं उसको जानता तक कि नहीं। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी जनाधार खत्म हो रहा है इसलिए वह लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तो टुकड़े-टुकड़े पार्टी है और वह टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन वह फिर टूट जाते हैं उनकी तो बस यही गेम चल रही है।
बाइट अनिल विज कैबिनेट मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 15:00:340
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 13, 2026 15:00:160
Report
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 13, 2026 14:51:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:51:240
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:51:100
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:50:470
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 13, 2026 14:50:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:49:490
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:48:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:48:11Noida, Uttar Pradesh:ICC T20 वर्ल्ड कप: इंडियन क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हुई
इंडिया का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 14:47:470
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 13, 2026 14:47:310
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 13, 2026 14:47:130
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:46:570
Report