136027
कैथल के उप मंडल गुहला चीका में 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर
Kaithal, Haryana:कैथल के उप मंडल गुहला चीका में 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हुई। टक्कर के बाद एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एके बुजुर्ग महिला को चोट आई है। दोनों गाड़ियों में कुल 4 लोग सवार थे। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने अवैध गुटखा व पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग का बड़ा छापा: अवैध गुटखा और पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़.... मई में ही एक्सपायर हो चुका था लाइसेंस, फिर भी धड़ल्ले से चल रहा था उत्पादन कार्य... मौके से भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल समेत आधुनिक मशीनें जब्त, जांच में जुटे कई विभाग.... गुप्तचर विभाग के इनपुट पर रामगढ़ रोड स्थित एक भवन में सीएम फ्लाइंग ने की संयुक्त छापेमारी... अनअप्रूव्ड एरिया में फैक्ट्री संचालन पर उठे गंभीर सवाल....0
0
Report
हापुड़: दबंगों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दबंगई और बर्बरता का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कानून को ताक पर रखकर कुछ दबंगों ने एक युवक को कमरे के अंदर बंधक बना लिया और उस पर बेल्टों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी. युवक दर्द से बिलबिलाता रहा, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन बेरहम युवकों का दिल नहीं पसीजा. बर्बरता वाले इस वीडियो के अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित कुचेसर चौपला की यह घटना बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक बंद कमरे के भीतर कई लड़के मौजूद हैं. वहां एक लाचार युवक को घेरकर खड़ा किया गया है और दबंग उस पर लगातार बेल्टों से हमला कर रहे हैं. पीड़ित युवक लगातार कराहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा है. वीडियो में दबंग आपस में गाली-गलौज करते, उस पर हाथ व बेल्ट चलाते और वीडियो बनाने की बात करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक बार-बार रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन कमरे में मौजूद हमलावर युवक पर किसी तरह का रहम नहीं कर रहे हैं और लगातार उसे पीट रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस हैवानियत का वीडियो तेजी से फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और उसमें दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की शिनाख्त होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
सहारनपुर विद्युत विभाग की टीम ने 200 से अधिक ठिकानों पर बिजली चोरी पर कार्रवाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर विद्युत निगम की टीम ने आज कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह शुरू हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने 200 से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच कर बिजली चोरी के मामले पकड़े। कई घरों में लोग सो रहे थे, जिन्हें जगाकर कनेक्शन की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 135 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। टीम ने अवैध कनेक्शन और चोरी में इस्तेमाल साधनों की भी जांच की। विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
बंडा कोर्ट ने मां की हत्या दुष्कर्म के आरोपी संतोष को मृत्यु दंड सुनाया
Sagar, Madhya Pradesh:मां की हत्या और उसके शव के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले कलियुगी बेटे को सजाये मौत. बंडा जिले के सिविल कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। आरोपी पर अपनी ही मां की निर्मम हत्या और उसके शव के साथ दुष्कर्म का आरोप था और वारदात के एक साल बाद फैसला आया है। घटना 19-20 जुलाई की रात बिनेका पुलिस थाने के तहत एक वीभत्स हत्याकांड के रूप में सामने आई थी जिसमें एक महिला की लाश उसके ही घर में मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी उसका बेटा संतोष उर्फ लल्लू लोधी, 28 वर्ष, है। उसे गिरफ्तार कर कबूल करा लिया गया। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को एक हजार रुपये के जुर्माने के अलावा मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। इलाके में इस फैसले के बाद दहशत है और अपराधियों में राजस्थान/निजी विकृतियों वाले लोगों के बीच संदेश गया है।0
0
Report
नगर सुधार ट्रस्ट ने आज 64 आवासीय और 20 व्यावसायिक प्लॉटों की नींव रखी
Kot Kapura, Punjab:ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪੋਸ਼ ਇਲਾਕੇ ਗਰੀਨ ਐਵਨਿਓ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ ਕਰੀਬ ਸੱਤ ਏਕੜ ਜ਼ਮੀਨ ਤੇ ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਿਹ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਨਾਮ ਦੀ ਇੱਕ ਕਲੋਨੀ ਕੱਟੀ ਗਈ ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅੱਜ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2005 ਚ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਦੀ ਜਗ੍ਹા ਏਕੋਆਇਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਇਨੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸੇ ਵੱਲੋ ਵੀ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਵਧਾਇਆ ਅਤੇ 2025 ਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਤੌਰ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਬਾਅਦ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਨੂੰ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ ਚਾਰਜੋਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਦੀਆ ਕੁਝ ਕਨੂੰਨੀ ਅੜਚਨਾਂ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾਇਆ ਅਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਚੜਾਇਆ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਅੰਦਰ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਵਰਗ ਗਜ਼ ਦੇ 64 ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਪਲਾਟ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ 2 ਪਾਰਕ ਉਸਾਰੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਕਲੋਨੀ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਰਸਤੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਬਾਹਰ 20 ਕਮਰਸ਼ਿਆਲ ਪਲਾਟ ਕੱਟੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇਸ ਦਾ ਬਰੋਸ਼ਰ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜੌ 500 ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਦਫਤਰ ਯ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵੀ HDFC ਬੈਂਕ ਦੀ ਬ੍ਰਾਂਚ ਤੋਂ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਇਸ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਪਲਾਟ ਖਰੀਦਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੇ ਸਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਅਕਤੂਬਰ ਤੋ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਆਪਣੀ ਅਰਜ਼ੀ ਦਾਖਲ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਲੱਕੀ ਡਰਾਅ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
Hindu rashtra rath yatra, bageshwar dham
Mumbai, Maharashtra:For making, Bharat hindu rashtra, rath yatra organised by bageshwar dham, Chhattarpur, (Madhya pradesh), Bharat (India). Saints kamandal and bageshwar dham's mandal will forwarding, on date 11th October 2026, 5days, 500 kilometres yatra, 5 districts, yatra's rood is Bageshwar dham - Ajaygadh - Panna - Hatya - Powai - Damoha - Sagar - Banda - Pukara - Tikamgarh.0
0
Report
Advertisement
मेरठ पीटीसी का नया बस नेटवर्क शुरू
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ पीटीसी0
0
Report
इटावा में बिना रजिस्ट्रेशन दो चिकन बिरयानी दुकानों को बंद कराया गया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के कई महीनों से चल रही चिकन बिरयानी की दो दुकानों को बंद कराया गया है. रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया वहीं खामियां मिलने पर दुकान को खाद्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए बंद कराया है. इटावा जनपद के जसवंतनगर इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन के कई महीनों से चल रही दो चिकन बिरयानी को खाद्य विभाग की टीम के द्वारा बंद कराया गया है बताया जा रहा है कि काफी खामियां मिलने और कई महीनों से दोनों दुकानों का रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल नहीं कराया गया था जिसके चलते खाद्य विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण कर दोनों दुकान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं सरकार के दिशा निर्देशन पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत खाद्य विभाग की टीम ने जसवंतनगर में पहुंचकर दोनों चिकन बिरयानी की दुकानों को बंद कराया है.0
0
Report
लादूराम उर्फ गणेश को गुजरात पुलिस ने ANTF के शिकंजे में गिरफ्तार किया गया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर गुजरात के जहरीली नकली शराब कांड का मोस्ट वांटेड आरोपी लादूराम गिरफ्तार गुजरात पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी लादूराम उर्फ गणेश ANTF के शिकंजे में राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी आरोपी को महाराष्ट्र के लातूर से दस्तयाब किया गया अगस्त 2026 के भावनगर जहरीली नकली शराब कांड के बाद शराब फैक्ट्री छोड़कर हुआ था फरार गुजरात पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जहरीली नकली शराब तस्करी मामले में कार्रवाई चल रही थी गिरफ्ताररी से बचने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में ठिकाने बदलता रहा गुजरात पुलिस ने आरोपी की तलाश में करीब 22 टीमें लगाई थीं ANTF को मुखबिर से लातूर में आरोपी के होने की सूचना मिली थी आइसक्रीम फैक्ट्री के ठिकाने पर पहुंची ANTF टीम ने आरोपी की पहचान की पूछताछ में आरोपी ने गुजरात के जहरीली नकली शराब कांड में फरार होना बताया ANTF ने लादूराम को गुजरात पुलिस के सुपुर्द किया कार्रवाई ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में हुई0
0
Report
Advertisement
दमोह के भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को चार साल कैद, 50 हजार रिश्वत के मामले में सजा
Damoh, Madhya Pradesh:भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को चार साल की सजा, 50 हजार की रिश्वत लेते हुआ था रंगे हाथों गिरफ्तार.. दमोह में आज कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को 4 साल की कैद की सजा सुनाई है और कोर्ट के फैसले के बाद सब इंजीनियर जेल भेजा गया है। दरअसल साल 2021में दमोह जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर गोविंद दास अहिरवाल के खिलाफ बालकोट की सरपंच मूँगाबाई के बेटे लीलेंद्र लोधी ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा स्कीम के तहत उनकी पंचायत में हुए निर्माण कार्यों के 70 से 80 लाख रुपए के बिल पास करने के नाम पर गोविंद द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और 1 नवम्बर 2021 को दमोह जनपद के आफिस में सब इंजीनियर को रंगे हाथों 50 हजार लेते गिरफ्तार किया था। दमोह के कोर्ट में मामला चला और आज इस पर फैसला आया है जब भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को 4 साल की सजा और 5 हजार का जुर्माना लगाया गया है।0
0
Report
विद्युत निगम की टीम की बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 135 मुकदमे दर्ज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने आज तड़के कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने 200 से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच कर बिजली चोरी के मामले पकड़े। कई घरों में लोग सो रहे थे, जिन्हें जगाकर कनेक्शन की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 135 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। टीम ने अवैध कनेक्शन और चोरी में इस्तेमाल साधनों की भी जांच की। विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
कॉस्मेटिक सेंटर में रखे मोबाइल ओर नकदी चोरी, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में घर में संचालित अंजली कॉस्मेटिक सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया कि अज्ञात चोर दुकान में घुसा और पहले वहां रखा मोबाइल फोन उठा लिया। इसके बाद आरोपी गल्ले पर चढ़कर अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक सचिन जैन ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
रक्षा मंत्रालय के ठगी मामले में ₹15.69 लाख के फ्रॉड के आरोपी रोहिणी से गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्रालय, दिल्ली छावनी में बड़े स्तर पर कारोबार और टेंडर दिलाने का झांसा देकर ₹15.69 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को तीतरों पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ आदित्य राज पुत्र इन्द्राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीतरों थाने में धर्मवीर की तहरीर पर 18 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने कारोबार दिलाने का भरोसा देकर वादी से अलग-अलग माध्यमों से ₹15.69 लाख की रकम हासिल की और फर्जी कागजात तैयार किए। जांच में आरोपी के बैंक खाते में दो दिनों में कुल ₹11 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
1 अक्टूबर से इंदौर में दूध के दाम दो रुपए बढ़ेंगे, घर पहुंच 65 रुपए
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - आने वाली 1 तारीख यानी 1 अक्टूबर से इंदौर शहर सहित आसपास के जिलों में भी दूध के दाम बढ़ने वाले हैं इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने معلومات देते हुए बताया कि इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए बढ़ाए जा रहे हैं जिसके चलते किसानों को 33 पैसे प्रतिपेट की वृद्धि की जा रही है तो वहीं उपभोक्ताओं को 1 रुपए घर पहुंच अतिरिक्त सेवा के रूप में देना होगा जिसके चलते घर पहुंच 65 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा और डेरियों ओर दुकानों पर 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा वही बढ़ाते दूध के डैम के कारण अब दूध से बनने वाले प्रोडक्ट जैसे पनीर चक्का मिठाई आदि के दामों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने चर्चा में बताया कि घर पहुंच दूध सेवा में अब दूध 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा तो वहीं अगर ग्राहक दरिया दुकान से दूध खरीदेंगे तो उन्हें 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा उन्होंने बताया कि बढ़ते दूध के दाम के कारण दूध से बढ़ाने वाले प्रोडक्ट के दामों में भी वृद्धि होगी0
0
Report
अजमेर के गंज में विदेशी पर्यटन वीडियो मामले में तीन युवक डिटेन, माफी वायरल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के अजयपाल स्थित अजयसर गांव के पर्यटन स्थल पर विदेशी सैलानी महिलाओं और पुरुषों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए डिटेन किया है 2 सितम्बर को वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया था बाद में पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मध्यप्रदेश के माचलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवकों ने माफी मांगते हुए स्वयं का वीडियो भी वायरल कर दिया मामला का खुलासा करते हुए डिप्टी एसपी हर्षित ने बताया कि तीन युवकों का सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है वीडियो में युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं गंज थाना पुलिस और अजमेर साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश के माचलपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन युवकों को पूछताछ के लिए डिटेन किया युवर बाबा रामदेव के दर्शन कर लौट रहे थे और इसी दौरान अजयपाल कुंड पहुंचे थे यहां मौजूद विदेशी पर्यटक महिलाओं का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया डिटेन युवकों की पहचान अर्जुन गुर्जर दयाराम पुत्र बाबूलाल और जुझार पुत्र गोपाल गुर्जर के रूप में बताई गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
