icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

जोधपुर स्थापना दिवस पर श्याम कुंभट को राव जोधा अवार्ड सम्मान

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में सिंगापुर के प्रसिद्ध ‘मेवाह ग्रुप’ के निदेशक श्याम कुंभट को प्रतिष्ठित ‘राव जोधा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में बताया गया कि श्याम कुंभट पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर कई बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा में सहयोग किया तथा शहर के अनेक विद्यालयों को भी सहायता प्रदान की। इसके अलावा शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों में भी समय-समय पर आर्थिक सहयोग देकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। वे लंबे समय से पौधारोपण अभियान चला रहे हैं तथा लोगों को जागरूक करने के लिए नि:शुल्क ट्री गार्ड उपलब्ध करवाते हैं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मारवाड़ की इस पावन धरा से जुड़े ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है, उनका सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बाईट श्याम कुंभट
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में तेज आंधी-बारिश से गर्मी घटकर ठंडक लौट आई

Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी का टेंपरेचर बढ़ रहा था दोपहर में भीषण गर्मी से जूझते लोग दिखाई दे रहे थे, दिल्ली में गर्मी का टेंपरेचर भी तकरीबन 42 डिग्री पार कर रहा था. तो वहीं बढ़ते हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया था कि दिल्ली में 14 और 15 मई को राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी. तो वही आज बुधवार शाम दिल्ली का मौसम बदला हुआ दिखाई दिया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश भी देखने को मिला है जहां इस बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया तो वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिला है. आज दिल्ली के कालकाजी इलाके में जोरदार बारिश देखने को मिला जहां पहले तो शाम होते-होते आसमान में काले बादल छाने लगे तो वहीं रात तकरीबन 8:15 बजे के करीब धूल भरी तेज आंधी के साथ ही जोरदार बारिश देखने को मिला है जहां इस बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वही राहगीर आरव बताते हैं कि देखिए पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था दोपहर में गर्मी ज्यादा था लेकिन अभी तेज धूल भरी आंधी चली है और जोरदार बारिश हुआ है इससे गर्मी से राहत मिला है और दो-तीन दिन तक मौसम में थोड़ा ठंडक देखने को मिलेगा. वही किशोर बताते हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है कि अभी बारिश हो रही है क्योंकि गर्मी अब बढ़ रहा था दोपहर में बेचैनी गर्मी की वजह से होने लगी थी लोगों को लेकिन तेज आंधी और बारिश की वजह से मौसम बहुत अच्छा हो गया है और गर्मी से हम लोगों को बहुत राहत मिला है. वही राहगीर सागर बताते हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है दिल्ली का टेंपरेचर 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा था इस बारिश ने टेंपरेचर को डाउन कर दिया है और अभी ठंडी तेज हवाएं चल रही है साथ ही जोरदार बारिश हो रहा है तो इससे हम लोगों को बहुत राहत मिला है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी. बाइट : राहगीर आरव किशोर और सागर
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में दोस्त की ईंट प्रहार से हत्या; आरोपी अब्दुल्ला गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास मिले अज्ञात युवक के शव का खुलासा कर दिया है। मृतक युवक की हत्या उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान दादा उर्फ सुल्तान के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल ईंट और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी अभिनन्दन ने बताया कि 11 अप्रैल को गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में कब्रिस्तान के पास खेत में एक युवक का शव मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इन प्रयासों के बाद मृतक की पहचान दादा उर्फ सुल्तान के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि सुल्तान की हत्या उसके दोस्त अब्दुल्ला ने की थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी अब्दुल्ला को छपरेड़ी से ढाल्ला माजरा जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन टंकी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अब्दुल्ला ने बताया कि घटना वाले दिन वह और सुल्तान कैलाशपुर के पास एक बाग में बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तान ने अब्दुल्ला की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर अब्दुल्ला ने एक ईंट से सुल्तान के सिर पर वार किया। जब सुल्तान जान बचाने के लिए भागने लगा, तो अब्दुल्ला ने पीछे से दोबारा ईंट मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी सुल्तान का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों नशे के आदी थे और यह घटना भी नशे की हालत में ही हुई। पुलिस अब मृतक के परिजनों से संपर्क कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top