झज्जर में देर से आई मानसून की बारिश से राहत, पर जलभराव से मुसीबत
Jhajjar, Haryana:गुरुवार को झज्जर शहर में आखिरकार अच्छी मानसून की बारिश हुई। ठंडी हवाओं और जमकर बरसात से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शासन और प्रशासन की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, टाऊन हॉल रोड, सिलानी गेट, सर्कुलर रोड, मातागेट, बहादुरगढ़ रोड, और दिल्ली गेट सहित कई इलाकों में पानी भर गया जिससे सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
