Back
झज्जर-रेवाड़ी रोड पर कोहरे में ट्रक से टकराई ट्रैवलर बस, चालक गंभीर घायल
STSumit Tharan
Dec 14, 2025 08:02:50
Jhajjar, Haryana
झज्जर - रिवाड़ी रोड पर दिखा कोहरे का कहर, हुआ सड़क हादसा
घने कोहरे में सड़क पर खड़े ट्रक से ट्रैवलर बस टकराई
कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच हुआ हादसा
हादसे में बस के चालक को गंभीर चोट, पांव कटा
खाटू श्याम से बहादुरगढ़ आ रही थी श्रद्धालुओं की बस
बस में सवार थे 50 श्रद्धालु
श्रद्धालुओं में कुछ को मामूली छोटे लगने की खबर
गंभीर रूप से घायल चालक ने बताई हादसे की आपबीती
प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को किया गया पीजीआई रेफर
झज्जर जिले में घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झज्जर–रेवाड़ी रोड पर कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच खड़े एक ट्रक से ट्रैवलर बस जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे में उसका एक पांव कट गया।
बताया जा रहा है कि यह ट्रैवलर बस खाटू श्याम से दर्शन कर बहादुरगढ़ लौट रही थी। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े ट्रक की समय पर जानकारी नहीं मिल पाई और बस सीधे ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस चालक ने होश में आने के बाद हादसे की आपबीती बताते हुए कहा कि कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था。
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक को पहले झज्जर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 06:15:480
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:05:190
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 03, 2026 06:05:010
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 03, 2026 06:04:430
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 03, 2026 06:03:310
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:02:430
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 03, 2026 06:02:320
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:02:210
Report
