Back
झज्जर नगर परिषद बजट सत्र: भ्रष्टाचार के आरोपों में पूर्व मंत्री भुक्कल का बड़ा बयान
STSumit Tharan
Feb 17, 2026 11:27:19
Jhajjar, Haryana
परिषद में बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल आक्रामक तेवर में नजर आईं। उन्होंने परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए आरोप लगाया कि यहां “सेटिंग-गेटिंग” का खेल चल रहा है और आम जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। परिषद की यह बैठक बुलाई तो 2026-27 का बजट पास करने के लिए थी, लेकिन इस बैठक के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। पूर्व मंत्री भुक्कल ने कहा कि परिषद द्वारा दर्जनभर वकील नियुक्त किए गए, लेकिन उनका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन शहर के विकास कार्यों में कोई सुधार नहीं दिखा। बजट चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर श्रीराम शर्मा पार्क का मामला उठाया और कहा कि इस प्रोजेक्ट में भी भारी खर्च हुआ, लेकिन जनता को कोई फायदा नहीं मिला। पूर्व मंत्री ने परिषद चेयरमैन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पॉवर नहीं होने के कारण चेयरमैन अधिकारियों के सामने असहाय नजर आते हैं और अधिकारियों का बचाव करते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के बजट सत्र में भ्रष्टाचार के साथ-साथ शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उनका आरोप था कि कई पार्षदों को यह तक नहीं पता कि बजट का पैसा कब और कहां खर्च होता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि झज्जर के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और इसका जिम्मेदार नगर परिषद है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 का बजट पास होने के बावजूद पूरा खर्च नहीं किया जा सका। उन्होंने शहर में बढ़ती समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आवारा पशु और बंदरों से आमजन परेशान हैं, जबकि परिषद में केवल बड़े-बड़े बिल पास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से शहर के विकास और पारदर्शिता के मुद्दे को आगे भी उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज शहर के पार्कों के बुरे हालात हैं। सिवरेज व्यवस्था, गलियों, नालियों, यहां तक कि कूड़ा डालने के डम्पिंग प्वाइंट भी ठीक ढंग से नहीं है जिसका खामियाजा आज आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शहर के हालत बद से बदतर होने का ठीकरा नगरपरिषद के अधिकारियों के सिर पर फोड़ा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:05:430
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 17, 2026 13:05:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 17, 2026 13:05:140
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:05:040
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:04:530
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:04:380
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 13:03:440
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 17, 2026 13:03:320
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 17, 2026 13:03:200
Report