Back
बहादुरगढ़ में बंदरों के हमले से बुजुर्ग महिला घायल, रेबीज इंजेक्शन दिल्ली से मंगवाने पड़े
STSumit Tharan
Jan 02, 2026 04:30:13
Jhajjar, Haryana
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। किला मोहल्ला क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गली में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान संतोष देवी, पत्नी स्वर्गीय दीवान चंद, निवासी किला मोहल्ला, बहादुरगढ़ के रूप में है। बंदरों के काटने से महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसे परिजन तुरंत नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले गए। लेकिन वहां रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सके, मजबूरी में परिजनों ने दिल्ली से करीब 4000 रुपये के रेबीज इंजेक्शन मंगवाए ताकि उपचार संभव हो सके। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इलाके में बंदरों का आतंक लंबी अवधि से है और प्रशासन ने अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PTPRATHAMESH TAWADE
FollowJan 02, 2026 06:16:040
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowJan 02, 2026 06:15:210
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 02, 2026 06:13:580
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 02, 2026 06:13:480
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:13:240
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:13:040
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 02, 2026 06:12:500
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 02, 2026 06:11:160
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 02, 2026 06:10:550
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 02, 2026 06:10:320
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 02, 2026 06:10:240
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 02, 2026 06:09:570
Report