Back
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार फैक्ट्रियों में भीषण आग
STSumit Tharan
Dec 12, 2025 06:02:52
Jhajjar, Haryana
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की चार फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग। आसपास की फैक्टरियों में भी आग लगने का बना हुआ है खतरा। जूता- चप्पল, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है आग का तांडव। एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक रबड़ और अत्यंत ज्वलनशील केमिकल होने के कारण नहीं बुझ पा रही आग। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को करनी पड़ रही है कड़ी मशक्कत। उद्योगपतियों ने सूचना देने के बावजूद देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। अगर समय पर पहुंचती फायर ब्रिगेड तो बच सकती थी फैक्ट्रियां। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट- 2 की फैक्ट्री संख्या 2249 में सबसे पहले भड़की थी आग। 2249 के साथ लगती 2248 और 2250 के साथ-साथ एक और अन्य फैक्ट्री में भी फैली आग। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा ने बताया कि सबसे पहले आग आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट- 2 में स्थित 2249 नंबर फैक्ट्री में लगी थी। देखते ही देखते इसके साथ लगती 2248 और 2250 के अलावा एक और अन्य फैक्ट्री में भी आग फैल गयी। उन्होंने बताया कि इन फैक्ट्री में जूता -चप्पल, प्लास्टिक दाना और थर्माकोल बनाया जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंचने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय रहते फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दे दी गई थी। अगर गाड़ियां समय पर पहुंचती तो आग फैलने से बचाई जा सकती थी। भीषण आग के चलते फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। भवनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, सांपला और दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बुलाई गई है। आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी फैक्ट्रियों से सामान निकलते हुए दिखाई दिए ताकि उद्योगपतियों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAnmol Singh Warring
FollowDec 12, 2025 07:32:270
Report
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowDec 12, 2025 07:32:160
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 07:32:060
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 07:31:290
Report
SVShweta Verma
FollowDec 12, 2025 07:31:140
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 12, 2025 07:30:560
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 12, 2025 07:30:330
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowDec 12, 2025 07:30:120
Report
0
Report
1
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 12, 2025 07:20:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 12, 2025 07:20:160
Report
KRKishore Roy
FollowDec 12, 2025 07:19:360
Report