Back
Bahadurgarh: Municipal action against illegal PVC market; FIRs for 59 people filed
STSumit Tharan
Nov 21, 2025 10:06:00
Jhajjar, Haryana
अवैध पीवीसी मार्किट के खिलाफ नगर परिषद की बड़ी कार्यवाही。
डीसीपी को 59 लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए लिखा पत्र。
छोटूराम नगर, बाईपास, बामड़ौली, सिदिपुर लोवा सहित कई जगहों पर है अवैध पीवीसी के गोदाम。
6 सालों से अवैध पीवीसी गोदाम और मार्केट को बंद करवाने के हो रहे प्रयास。
जिला उपायुक्त के आदेशों के बावजूद बंद नही हुए अवैध पीवीसी गोदाम。
अवैध पीवीसी गोदामों में कटिंग और आग से पर्यावरण को हो रहा नुकसान。
देशभर में सबसे प्रदूषित शहरों में होती है बहादुरगढ़ की गिनती。
दिल्ली से हरियाणा में दाखिल होते ही शुरू होता है गेटवे आॅफ हरियाणा यानि बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर की आज की पहचान देश के सबसे प्रदूषित शहरों में होती है। वायु गुणवत्ता सूचंकांक में बहादुरगढ़ टाॅपर रहते आ रहा है। औद्योगिक प्रदूषण, सड़कों पर उड़ती धूल और अवैध पीवीसी मार्किट भी प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह है। बहादूरगढ़ में अवैध पीवीसी मार्केट को बंद करवाने के लिए पिछले 6 सालों से लगातार कागजी खानापूर्ति होते आ रही है। केन्द्र की पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम प्राधिकरण के अधिकारियों से लेकर जिला उपायुक्त भी कई बार पीवीसी मार्किट बंद करवाने के फरमान जारी कर चुके हैं। लेकिन अवैध पीवीसी मार्किट बंद नही हो पाई। अब नगर परिषद ने अपनी सीमा क्षेत्र में अवैध पीवीसी मार्किट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर परिषद ने अवैध पीवीसी मार्किट वालों और जिस जमीन पर अवैध कबाड़ गोदाम या पीवीसी गोदाम है उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर के लिए लिख दिया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने डीसीपी को ऐसे 59 लोगों की सूची देकर एफआईआर के लिए लिखा है。
नगर परिषद ने इसकी एक कॉपी जिला उपायुक्त, डीएमसी और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को भी भेजी है और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अवैध पीवीसी मार्किट में स्टोर किये इंडस्ट्रियल वेस्ट को उठावने की प्रार्थना की है। प्रदूषण नियंत्रण रोकथाम विभाग के रिजिनल अधिकारी शैलेन्द्र अरोड़ा ने भी कई बार नगर परिषद, पीडब्लूडी,एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, नेशनल हाईवे और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजकर प्रदूषण रोकथाम के उपाय करने को कहा है। लेकिन बावजूद उसके सड़कों पर धूल उड़ रही , सड़कों पर गड्डे हैं, नगर परिषद सीमा और पास लगते सिदिपुर, परनाला, बामड़ौलीमें अवैध कबाड़ गोदाम या यू कहें पीवीसी मार्किट धड़ल्ले से चल रही है। अवैध पीवीसी मार्किट में प्लास्टिक कचरे की कटाई से लेकर छंटाई और धुलाई होती है जिसके कारण प्लास्टिक के माइक्रो कण हवा, पानी और धूल के साथ मिलकर वातावरण को धूषित बना रहे हैं। नगर परिषद ने एफआईआर के लिए लिख दिया है क्या अब पंचायतें या पंचायत विकास विभाग भी अवैध मार्किट के खिलाफ ऐसी सख्ती दिखाएगा और क्या वास्तव में इस सख्ती से अवैध पीवीसी मार्किट बहादुरगढ़ से हट पाएगी या फिर इस बार ही सख्त कार्यवाही फिर से कागजों तक सीमित रह जाएगी, ये आना वाला वक्त ही बताएगा。
96
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowNov 21, 2025 10:42:210
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 21, 2025 10:42:070
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 21, 2025 10:41:46Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-अयोध्या के ध्वजारोहण समारोह के इतर TMC की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मेगा रैली करेगी TMC, बीजेपी बोली- एक समुदाय को खुश करने की कोशिश…
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 21, 2025 10:39:1421
Report
15
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowNov 21, 2025 10:38:5427
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 21, 2025 10:38:3949
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 21, 2025 10:38:2544
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 21, 2025 10:37:5947
Report
VRVikash Raut
FollowNov 21, 2025 10:37:4841
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 21, 2025 10:37:3433
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 21, 2025 10:37:0119
Report
70
Report