icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
Sumeet KumarSumeet KumarFollow12 Aug 2024, 01:07 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गौरीबाजार में लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow4m ago
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ देवा (21) पुत्र रामसकल यादव, निवासी कालाबन के रूप में हुई । पुलिस ने उसे 11 अक्टूबर की शाम मुखबिर की सूचना पर कालाबन गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वादी ने तहरीर देकर बताया था कि चार अक्टूबर की रात ग्राम खैरटिया के पास आरोपियों ने मारपीट कर उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल छीन ली थी। इस संबंध में गौरीबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छह अक्टूबर को घटना का अनावरण करते हुए पहले ही चार आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया था। उस दौरान घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों के साथ छीनी गई बाइक भी बरामद की गई थी। इसी मामले में वांछित शिवम यादव उर्फ देवा की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, कांस्टेबल आशुतोष यादव, अभिषेक यादव और धनंजय प्रताप शामिल रहे।
0
0
Report

बलरामपुर में नवरात्र सुरक्षा: एसपी ने पचपेड़वा में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा कड़ी की

Balrampur, Uttar Pradesh:नवरात्र पर बलरामपुर पुलिस अलर्ट, पचपेड़वा में एसपी ने किया फ्लैग मार्च; पूजा पंडालों की सुरक्षा परखीं बलरामपुर में शारदीय नवरात्र को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पचपेड़वा कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मां दुर्गा के पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायाजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही नवरात्र और आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का भी आग्रह किया। एसपी ने पूजा पंडालों के व्यवस्थापकों को आग से बचाव के लिए पानी और बालू से भरी बाल्टियां रखने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला और जुलूसों की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। इस दौरान एएसपी विशाल पाण्डेय, एसडीएम तुलसीपुर, सीओ तुलसीपुर और पचपेड़वा थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

सिंचाई पर्यवेक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

ASAmit SinghFollow18m ago
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर सोमवार को सिंचाई पर्यवेक्षक इष्टदेव मुनि शुक्ला की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन नलकूप चालक संघ के देवरिया जिलाध्यक्ष दीपक यादव, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा तथा मंडल अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद और भागीरथी के नेतृत्व में किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इष्टदेव मुनि शुक्ला के सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता सुप्रिया गुप्ता, अवर अभियंता राही जी, भागवत यादव, राजू यादव, राकेश विश्वकर्मा, राकेश शाह (सलेमपुर), जिलेदार बृजेश सिंह, शुभनारायण, हरिशरण सिंह, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश ओझा, सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, संजय तिवारी, रमेश यादव, राममिलन, अशोक कुमार, संतोष, संजीव, विपिन, नसीम, कुंदन, सुशील, सुरेश, दुर्गेश पटेल, संदीप और रामनाथ सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बचेली NMDC भर्ती एल-1/एल-2: बेरोजगार युवाओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के बचेली में एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले आज से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। बचेली एनएमडीसी चेक पोस्ट पर बड़ी संख्या में युवा जुटे हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग है कि एनएमडीसी प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा, परीक्षा और नियुक्ति को लेकर पूरा रोडमैप लिखित में जारी करे। युवाओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

आसपुर में लेपर्ड का आतंक: एक घंटे में दो महिलाएं घायल, डूंगरपुर रेफर

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के रामा गांव में सोमवार शाम लेपर्ड के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घटनाएं गांव से करीब 200 फीट दूर हुईं। हमले में एक महिला के गले और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। गंभीर हालत में उसे डूंगरपुर रेफर किया गया, जबकि दूसरी घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले के अनुसार, पहली घटना शाम करीब 6 बजे हुई। 28 वर्षीय रिंकू पत्नी शंकर गायरी भैंसों को लेने जा रही थीं। इसी दौरान लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उनके गले और हाथ पर गहरे घाव हो गए। परिजन उन्हें आसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में डूंगरपुर रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद लेपर्ड ने 48 वर्षीय जसुकंवर पत्नी करण सिंह राठौर पर हमला कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पटवारी अमरसिंह चौहान, एएसआई बलभद्र सिंह, गजेंद्र सिंह और रेंजर Sonam मीणा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, लेपर्ड नहर के पास तालाब किनारे बैठा हुआ था। इससे आसपास की झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है। वही लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है。
0
0
Report
Advertisement

आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम

Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा देर शाम सड़कों पर उतर आया। तनोडिया और पलाखेड़ी में ग्रामीणों ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग जगह चक्काजाम कर दिया। दोनों प्रदर्शन करीब 10 किलोमीटर के दायरे में हुए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। वीओ – मामला नवरात्रि के दौरान बिजली कटौती से जुड़ा है। तनोडिया के ग्रामीणों का आरोप है कि रात 8 बजे माता की आरती के समय बिजली काट दी जाती है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा आ रही है। वहीं, पलाखेड़ी के ग्रामीण अघोषित कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि बिजली नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और रात में अंधेरे की समस्या भी बनी हुई है। बाइट - नाराज ग्रामीण वीओ- लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। दो जगह चक्काजाम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किये जा रहे है।
0
0
Report
Advertisement

इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण सड़क पर हिंसक भिड़ंत; आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच सड़क पर हिंसक संघर्ष हो गया। पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा में हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक युवक तलवार लहराते दिख रहा है, वहीं दूसरे ने चाकू से उसकी नाक पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अली ईरानी और सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है; उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report

रतलाम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से ठगी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से ठगी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों में रतलाम के फरियादी से ठगी गई रकम का ट्रांजैक्शन मिला है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कोंडारी वेंकटेश तेलंगाना, अशोक अन्यन्ना कर्नाटक और मीर युस Yusuf हैदराबाद का रहने वाला है। एसपी का कहना है कि आरोपियों के तार विदेशों में बैठे अन्य लोगों से भी जुड़े होने की आशंका है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, रतलाम निवासी और कुवैत में मोटर पार्ट्स का कारोबार करने वाले आशिक हुसैन बीते माह रतलाम आये थे, लेकिन जब वो घर अकेले थे तभी आरोपियों ने पहले दिल्ली पुलिस बनकर डराया। इसके बाद फर्जी एटीएस अधिकारियों से वीडियो कॉल करवाई गई। फरियादी आशिक हुसैन पर पाकिस्तान से कनेक्शन होने और खाते में आतंकी फंडिंग की रकम होने का आरोप लगाकर डराया धमकाया, और करीब 55 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे।
0
0
Report

खोराबार पुलिस ने 30 मिनट में लापता 4 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:ग Gorakhpur में चार साल की मासूम अचानक लापता हुई तो परिवार की सांसें अटक गई। हर तरफ बच्ची की तलाश शुरू हुई, लेकिन खोराबार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज आधे घंटे में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। शाम sadrhe छह बजे बच्ची के लापता होने की सूचना मिली और पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। नतीजा यह रहा कि शाम सात बजे बच्ची को खोज निकाला गया और सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। गोरखपुर में खोराबार पुलिस की मुस्तैदी से एक परिवार की चिंता महज आधे घंटे में दूर हो गई। मामला सोमवार, 12 अक्टूबर का है। शाम करीब sadhे छह बजे खोराबार थाने की सिक्टौर पुलिस चौकी को 4 वर्षीय कृति यादव, पुत्री जयनारायण यादव, निवासी ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद, थाना खोराबार के लापता होने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देश पर खोराबार थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने मासूम की खोज के लिए पुलिसकर्मियों की पूरी टीम को लगा दिया जिसने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और शाम करीब सात बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार ने खोराबार पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया。 खोराबार पुलिस की तत्परता से महज 30 मिनट में लापता मासूम अपने परिवार के पास पहुंच गई। त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, बल्कि परिवार की चिंता भी दूर कर दी
0
0
Report
Advertisement

अररिया में एसटीएफ हमले के बाद 3 गिरफ्तार, 5 जिंदा कारतूस बरामद

Forbesganj, Bihar:अररिया में एसटीएफ पर कल हुए हमले के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो के पास से एक देसी कट्टा समेत 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कल स्मैक तस्करों को पकड़ने गए एसटीएफ जवानों पर हमला हुआ था जिसमें एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर समेत 3 सिपाही घायल हुए थे जिसके बाद एसटीएफ ने हवाई फायरिंग करते हुए अपनी जान बचाई थी। मामले में नरपतगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान शुरू की और 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त उमर फारूक और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर डीजल लीक से ट्रक में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Barh, Bihar:औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब 18 चक्का ट्रक में डीजल लीक होने से भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रक अरवल से बालू लेकर बेगूसराय जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वाहन औंटा गोलंबर से सिक्स लेन सेतु के बीच पहुंचा, डीजल लीक होने से चिंगारी भड़क उठी और ट्रक से अचानक ऊंची लपटें उठने लगीं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते जलते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक से अचानक आग की लपटें उठती देख अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने सिक्स लेन मार्ग पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह रोक दिया था, जिसके चलते हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
0
0
Report

बेतिया में पुलिसकर्मी निलंबित, कस्टडी मौत पर आक्रोश फैल गया

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस कस्टडी में दिलशाद मियां के मौत मामले में बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने बड़ी कार्रवाई की है सहोदरा थाना के थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, अरुण कुमार, सिपाही सौदागर कुमार यादव, सिपाही राजकिशोर ऋषि, सिपाही कुंदन कुमार, चालक सुमन कुमार को एसपी ने तत्काल निलंबित कर दिया है। बता दे की बीती देर रात्रि सहोदरा थाना ने औरैया गांव निवासी दिलशाद मियां को NDPS मामले में गिरफ्तार किया था पुलिस के अनुसार ले जाने के क्रम में आरोपी पुलिस गाड़ी से कूद भागने का प्रयास किया और घायल हो गया और जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों को सूचना दी गई जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो बेतिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये परिजनों का आरोप है पुलिस कस्टडी में दिलशाद मियां की मौत हो हुई है बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने मामले में थानाध्यक्ष सहित 6 को निलंबित कर दिया है बेतिया में पुलिस कस्टडी में हुए दिलशाद मियां की मौत से आमलोगों में आक्रोश है बेतिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top